एक्सप्लोरर

कितनी डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी Nissan Magnite की चाबी? हर महीने देनी होगी इतनी EMI

Nissan Magnite on EMI: दिल्ली में निसान मैग्नाइट के बेस वेरिएंट Visia के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत आपको करीब 7 लाख रुपये पड़ेगी. आप इस एसयूवी को एक लाख रुपये के डाउन पेमेंट पर खरीद सकते हैं.

Nissan Magnite on Down Payment and EMI: इंडियन मार्केट में जब भी कॉम्पैक्ट एसयूवी की बात होती है, तो आपके जहन में टाटा पंच का नाम जरूर होता होगा. बाजार में इस एसयूवी का सीधा मुकाबला निसान मैग्नाइट से है. निसान मैग्नाइट के बेस वेरिएंट की कीमत 6 लाख 14 हजार रुपये एक्स-शोरूम है.

अगर आप इस एसयूवी को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आप इसे एक बार फुल पेमेंट न करके लोन पर भी खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं कि निसान मैग्नाइट को कितने डाउन पेमेंट और ईएमआई पर खरीदा जा सकता है. 

कितने डाउन पेमेंट पर खरीद सकते हैं Nissan Magnite? 

दिल्ली में निसान मैग्नाइट के बेस वेरिएंट Visia के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत आपको करीब 7 लाख रुपये पड़ेगी. अगर आप इस एसयूवी को एक लाख रुपये का डाउन पेमेंट देकर खरीदते हैं तो आपको फिर 6.06 लाख रुपये का बैंक से लोन लेना होगा.

अगर आप 5 सालों के लिए 9 फीसदी ब्याज दर से लोन लेते हैं तो आपको करीब 13 हजार रुपये की EMI चुकानी होगी. अगर आप ये लोन 7 साल के लिए लेते हैं तो ये EMI 10 हजार रुपये के करीब हो जाएगी. 

निसान मैग्नाइट के फीचर्स और पावरट्रेन

पिछले साल ही निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट को लॉन्च किया गया. मैग्नाइट फेसलिफ्ट को मॉडर्न और डायनेमिक डिजाइन के साथ लाया गया, जिसमें R16 डायमंड कट अलॉय व्हील का इस्तेमाल किया गया है. मैग्नाइट फेसलिफ्ट को नया रंग सनराइज कॉपर ऑरेंज दिया गया है. ये एसयूवी टोटल 13 रंगों में लाई गई, जिसमें 8 मोनोटॉन और 5 डुअल टोन कलर वेरिएंट शामिल हैं.

निसान मैग्नाइट में 1.0-लीटर टर्बो इंजन मिलता है. कंपनी के मुताबिक, निसान की ये कार मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 20 kmpl का माइलेज देगी और CVT के साथ ये कार 17.4 kmpl का माइलेज दे सकती है.

निसान की इस कार की सबसे खास बात ये है कि इसमें क्लस्टर आयोनाइजर लगाया गया है. इस डिवाइस की मदद से गाड़ी के अंदर की हवा को क्लीन किया जा सकता है. इसके साथ ही हानिकारक बैक्टीरिया को भी हटाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:-

यही है Mahindra Scorpio को खरीदने का अच्छा मौका, चंद दिनों बाद इतनी महंगी हो जाएगी गाड़ी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में कार Wiper कर रहा है कट-कट? नई Blade खरीदने से पहले अपनाएं ये आसान उपाय
बारिश में कार Wiper कर रहा है कट-कट? नई Blade खरीदने से पहले अपनाएं ये आसान उपाय
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
Car Engine Tips: सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
E-85 पर चलने वाली बाइक खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? जानिए पूरा हिसाब
E-85 पर चलने वाली बाइक खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? जानिए पूरा हिसाब

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget