एक्सप्लोरर

नई Hyundai Creta का रिव्यू, क्या टर्बो मॉडल है ज्यादा महंगा? जानें डिटेल्स

हुंडई क्रेटा के टर्बो पैट्रोल मॉडल को रिव्यू के लिए यूज किया है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 20 लाख रुपये से भी ज्यादा है. हुंडई क्रेटा की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 11 लाख से शुरू होती है.

New Hyundai Creta Review: हुंडई क्रेटा कॉम्पैक्ट एसयूवी के सेगमेंट में सबसे बेहतरीन कार मानी जाती है. वहीं यह तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन चुकी है. जानकारी के अनुसार हुंडई क्रेटा की प्रतिदिन औसतन 550 यूनिट्स की सेल होती है. साथ ही पिछले 6 महीनों में ही इस कार ने 1 लाख यूनिट्स की सेल का आंकड़ा भी छू लिया है. लेकिन आखिर हुंडई क्रेटा में ऐसा क्या है जो इसे इतनी लोगप्रिय कार बनाता है. इसीलिए हमने इस कार का रिव्यू किया है. आइए जानते हैं हुंडई क्रेटा के बारे में विस्तार से.

New Hyundai Creta Review

हमने हुंडई क्रेटा के टर्बो पैट्रोल मॉडल को रिव्यू के लिए यूज किया है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 20 लाख रुपये से भी ज्यादा है. जानकारी के लिए बता दें कि हुंडई क्रेटा की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 11 लाख से शुरू होती है. हुंडई क्रेटा में डीजल के साथ कई और वेरिएंट्स भी मिलते हैं.


नई Hyundai Creta का रिव्यू, क्या टर्बो मॉडल है ज्यादा महंगा? जानें डिटेल्स

हमने जिस कार का रिव्यू किया है उसमें 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया हुआ है. ये इंजन 160 बीएचपी की मैक्स पावर जनरेट करती है. साथ ही इसे केवल 7-स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन दिया हुआ है क्रेटा एन-लाइन में मैनुअल विकल्प मिलता है.

शुरुआत के लिए, हमारा मानना ​​है कि नई क्रेटा बेहतर दिखती है और यह क्वाड बीम एलईडी और चमकदार ग्रिल के साथ काफी आकर्षक है लेकिन यह स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले उतनी आकर्षक नहीं है. वहीं हमने जिस मॉडल का रिव्यू किया है उसमें एमराल्ड पर्ल शेड है जो काफी यूनिक है. हालांकि ज्यादतर लोग हुंडई क्रेटा का सफेद रंग ज्यादा पसंद करते हैं.

कैसा है इंटीरियर

नई हुंडई क्रेटा के इंटीरियर की बात करें तो इसमें बाकी गाड़ियों के मुकाबले लाइट कलर स्कीम भी दिया हुआ है. वहीं इसमें कोई सॉफ्ट टच बिट्स मौजूद नहीं हैं लेकिन इसमें दिया हुआ ट्विन टचस्क्रीन भी कार्य करने में काफी शानदार है. वहीं हुंडई क्रेटा में मौजूद 360 डिग्री कैमरा से लेकर डुअल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स काफी बढ़िया हैं.

इसके अलावा इसमें एक पावर्ड हैंडब्रेक के साथ आरामदायक सीटें भी हैं. इसमें एक पावर्ड ड्राइवर सीट दी गई है लेकिन डुअल पावर्ड ड्राइवर सीट ज्यादा बेहतर होती. साथ ही इसमें एक शानदार पैनोरमिक सनरूफ दिया हुआ है जिसमें आपको ज्यादा स्पेस मिल जाता है.


नई Hyundai Creta का रिव्यू, क्या टर्बो मॉडल है ज्यादा महंगा? जानें डिटेल्स

इतना ही नहीं कार के बैक सीट में भी ज्यादा जगह दी गई है जो लंबे व्यक्ति को भी आसानी से फिट बैठा सकती है. हालांकि नई हुंडई क्रेटा में मिडिल हेडरेस्ट नहीं दिया गया है. साथ ही कार में कई भाषाओं में उपलब्ध इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया हुआ है. ये कार बोस 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, एयर प्यूरीफायर और यहां तक ​​कि एक इन-बिल्ट म्यूजिक ऐप से भी लैस है.

ड्राइविंग अनुभव

नई हुंडई क्रेटा के ड्राइविंग अनुभव की बात करें तो क्रेटा एक ऐसी एसयूवी है जो एक आरामदायक एसयूवी होने के साथ-साथ चलाने में अधिक मजेदार भी है. इसमें मौजूद टर्बो इंजन क्रेटा को ज्यादा पावर देता है और यह परफॉर्मेंस बेस्ड गाड़ियों को पसंद करने वाले लोगों को भी खूब पसंद आती है. इसके अलावा इस कार में कई ड्राइव मोड्स भी दिए हुए हैं जो ड्राइविंग अनुभव को और बेहतर बनाता है. साथ ही इसमें एक हल्का स्टीयरिंग दिया हुआ है जो इस कार को कहीं भी आसानी से पार्क करने में मदद करता है.

इसके अलावा हुंडई क्रेटा एन-लाइन के विपरीत, इस क्रेटा में 17 इंच के छोटे पहिये दिए हुए हैं. इस एसयूवी में एडीएएस सिस्टम भी दिया हुआ है जो काफी बेहतरीन है. इसमें ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, एडाप्टिव स्टॉप एंड गो दिया हुआ है. वहीं माइलेज की बात करें तो इसका 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पीरेटेड इंजन ज्यादा बेहतर है. टर्बो शहर में 8 से 9 किमी तक का माइलेज प्रदान करती है लेकिन सावधानी से चलाने पर ये आपको 12 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज प्रदान करने में सक्षम होगी.

क्या खरीदना है फायदेमंद?

आपको बता दें कि अगर आपको ज्यादा पावर वाली कार खरीदनी है तो टर्बो हुंडई क्रेटा आपके लिए एक बेहतर विकल्प बन सकता है. हालांकि यह एक महंगी एसयूवी है लेकिन इसमें ज्यादा पावर मिलता है. वहीं नई जनरेशन वाली हुंडई क्रेटा पुरानी जनरेशन के मुकाबले काफी ज्यादा आकर्षक है. इसमें बेहतर इंटीरियर भी मिल जाता है.

हमें इस नई हुंडई क्रेटा में इसकी क्वालिटी, फीचर्स, परफॉर्मेंस, डिजाइन के साथ स्पेस काफी ज्यादा पसंद आया है. वहीं दूसरी तरफ नई हुंडई क्रेटा में मिडिल हेडरेस्ट नहीं दिया गया है. इसके अलावा इसमें कोई सॉफ्ट टच एलिमेंट्स भी मौजूद नहीं है. साथ ही यह कार माइलेज के मामले में भी फेल होती हुई नजर आई है.

यह भी पढ़ें: अगर बंद न होती Toyota की ये कार तो आज Scorpio को नहीं मिलता कोई ग्राहक, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
Royal Enfield को टक्कर देने आईं ये 5 धांसू बाइक्स, देखें कीमत और फीचर्स
Royal Enfield को टक्कर देने आईं ये 5 धांसू बाइक्स, देखें कीमत और फीचर्स
ई-स्कूटर vs पेट्रोल स्कूटर, 365 दिन का खर्च जानकर चौंक जाएंगे
ई-स्कूटर vs पेट्रोल स्कूटर, 365 दिन का खर्च जानकर चौंक जाएंगे
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget