एक्सप्लोरर

Hyundai Alcazar Review: एक लिंक पर क्लिक और खुल जाएगी आपकी कार! हुंडई की नई अल्कज़ार का पढ़ें रिव्यू

Hyundai Alcazar Facelift Review: हुंडई ने अपनी नई अल्काज़र लॉन्च कर दी है जिसमें नई स्टाइलिंग के साथ-साथ और भी फीचर्स जोड़े गए हैं. इस गाड़ी के फीचर्स, परफॉर्मेंस, इंजन और डिजाइन के बारे में जानिए.

New Hyundai Alcazar Facelift Review: देश में एसयूवी का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और नई हुंडई अल्काज़ार इस वर्ग में एक नए ऑप्शन के रूप में आई है. यह एसयूवी क्रेटा के ऊपर और टक्सन के नीचे है. तीन पंक्तियों वाली यह एसयूवी 15-25 लाख रुपये की रेंज में मिल रही है.

नई अल्काज़ार में नये स्टाइलिंग के साथ-साथ और भी फीचर्स जोड़े गए हैं. हमनें इस बार 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल DCT वेरिएंट को टेस्ट किया है. इस कार में 6-सीटर ऑप्शन के साथ कैप्टन सीट्स दी गई हैं. इस वेरिएंट में सीटों का कंफर्ट लेवल बहुत अच्छा है. हुंडई की इस कार में 6 और 7-सीटर ऑप्शन उपलब्ध हैं, लेकिन 6-सीटर वेरिएंट ज्यादा आरामदायक है. पिछले अल्काज़ार की तुलना में नई अल्काज़ार में सेंटर कंसोल हटा दिया गया है और वायरलेस चार्जर के फीचर को AC वेंट्स के ऊपर लगाया गया है.

Hyundai Alcazar Review: एक लिंक पर क्लिक और खुल जाएगी आपकी कार! हुंडई की नई अल्कज़ार का पढ़ें रिव्यू

हुंडई अल्काज़ार के फीचर्स और ड्राइविंग

हुंडई अल्काज़ार में ड्राइवर को नई क्रेटा की तरह ही डैशबोर्ड व्यू मिलता है. इसमें नए टच क्लाइमेट कंट्रोल्स और प्रीमियम ब्राउन/ब्लैक कलर स्कीम है. फीचर्स में अब पावर्ड सीट्स और डिजिटल-की के फीचर शामिल हैं, जिससे आपका फोन कार की चाबी की तरह काम करता है और फोन से ही इंजन स्टार्ट करने की सुविधा भी मिलती है. इसके साथ ही आप किसी को अपनी कार की चाबी का लिंक भी भेज सकते हैं, जिससे गाड़ी की चाबी आपके पास होने पर भी आपकी मर्जी से कोई भी उस कार का इस्तेमाल कर सकता है.

इस नई कार के अन्य फीचर्स में डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, वॉयस-एनेबल्ड पैनोरमिक सनरूफ, ADAS लेवल 2 और बोज़ ऑडियो सिस्टम शामिल हैं. 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 160 PS की पावर के साथ बहुत स्मूथ और फास्ट है. नई अल्काज़ार में शांत और स्मूथ राइड की सुविधा है. इस कार में 18-इंच के पहियों का इस्तेमाल किया गया है. यह ड्राइविंग के लिए आरामदायक है और शहर में उपयोग के लिए बढ़िया हैं.

Hyundai Alcazar Review: एक लिंक पर क्लिक और खुल जाएगी आपकी कार! हुंडई की नई अल्कज़ार का पढ़ें रिव्यू

हुंडई अल्काज़ार की कीमत

नई हुंडई अल्काज़ार की कीमत 15 लाख रुपये से शुरू होती है और 21 लाख रुपये तक जाती है. इसके फीचर्स और पावर को देखते हुए, यह अन्य एसयूवी की तुलना में बेहतर वैल्युएबल कार कही जा सकती है. इसका नया लुक और डिजाइन भी आकर्षक है और यह क्रेटा से अलग नजर आती है.


Hyundai Alcazar Review: एक लिंक पर क्लिक और खुल जाएगी आपकी कार! हुंडई की नई अल्कज़ार का पढ़ें रिव्यू

ये भी पढ़ें :

Diesel Cars In India: क्या अब देश में नहीं बिकेंगी डीजल कारें? क्यों है देशभर में इस बात की चर्चा, यहां जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 मिनट चार्जिंग के साथ 161 KM रेंज, इस स्कूटर को खूब खरीद रहे लोग
10 मिनट चार्जिंग के साथ 161 KM रेंज, इस स्कूटर को खूब खरीद रहे लोग
Tesla की कारों में निकली बड़ी खामी, 30 लाख गाड़ियां Recall
Tesla की कारों में निकली बड़ी खामी, 30 लाख गाड़ियां Recall
Baleno होने वाली है और धांसू, इस तारीख को होगी लॉन्च
Baleno होने वाली है और धांसू, इस तारीख को होगी लॉन्च
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget