एक्सप्लोरर

Alto K10 CNG Launched: सीएनजी वर्जन में लॉन्च हुई मारुति ऑल्टो के 10, टाटा की टिआगो से है मुकाबला

Alto K10 CNG को टाटा टिआगो सीएनजी कार बाजार में टक्कर देगी. इस कार में एक 1199 सीसी का इंजन मिलता है, जो 6000 rpm पर 72bhp की पॉवर और 3500 rpm पर 95 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है.

Maruti Alto K10 CNG: देश की दिग्गज कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी हालिया लॉन्च ऑल्टो के 10 को S-CNG वर्जन में बाजार में उतार दिया है. यह कार VXI वैरिएंट में लांच की गई है. इस कार की कीमत ₹5,94,500 (एक्स शोरूम) है. नई ऑल्टो के10 के एस-सीएनजी वर्जन एक के-सीरीज 1.0 लीटर डुअल जेट, डुअल वीवीटी इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो कि सीएनजी मोड पर 5300RPM पर 41.7kW की मैक्सिमम पावर और 3400 RPM पर 82.1Nm का मैक्सिमम टॉर्क प्रोड्यूस कर सकता है. इस कार में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है. यह कार सीएनजी पर 33.85 किमी/किग्रा का माइलेज देने में सक्षम है. 

कंपनी ने क्या कहा?

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर शशांक श्रीवास्तव ने मारुति ऑल्टो के10 सीएनजी के लॉन्च के मौके पर बताया कि मारूति ने 10 लाख से ज्यादा कारों की रिटेल सेल की है. नई ऑल्टो K10 CNG से प्रदूषण को कम करने में बहुत सहायता मिलेगी. 

कैसे हैं फीचर्स?

इस कार में पेट्रोल वेरिएंट के जैसे ही AUX और USB पोर्ट, सेंट्रल लॉकिंग, रूफ एंटीना, फ्रंट पावर विंडो, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 2-DIN स्मार्टप्ले ऑडियो सिस्टम, स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक, बॉडी कलर्ड डोर हैंडल, मैनुअल एडजस्टेबल विंग मिरर, 2 स्पीकर और इम्पैक्ट सेंसिंग डोर अनलॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

कितनी है कीमत?

2022 मारुति ऑल्टो K10, Std, LXi, VXi और VXi+ जैसे चार मैनुअल और दो एएमटी वेरिएंट में आती है. इन वेरिएंट्स की कीमत Std के लिए 3.99 लाख रुपये, LXi के लिए 4.82 लाख रुपये, VXi के लिए 5.00 लाख रुपये और VXi+ के लिए 5.34 लाख रुपये है. जबकि इसके VXi AMT वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 5.50 लाख रुपये है, साथ इसके टॉप मॉडल VXi+ AMT वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 5.84 लाख रुपये है और अब नए VXi CNG वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 5,94,500 रुपये है.

कंपनी का 13 वां CNG मॉडल

नई ऑल्टो के10 सीएनजी को मिलाकर मारूति के पास देश में सबसे ज्यादा 13 एस-सीएनजी मॉडल उपलब्ध हैं. इससे पहले Ertiga, Baleno, XL6, Alto 800, Swift, Dzire, Alto K10, S-Presso, Tour S, WagonR, Eeco, Celerio, Super Carry मौजूद हैं.

इस कार से होगी टक्कर

Alto K10 CNG को टाटा टिआगो सीएनजी कार बाजार में टक्कर देगी. इस कार में एक 1199 सीसी का इंजन मिलता है, जो 6000 rpm पर 72bhp की पॉवर और 3500 rpm पर 95 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इस कार में मैनुअल ट्रांसमिशन का एक ही विकल्प मिलता है. यह कार सीएनजी पर 26.49 km/kg का माइलेज देती है. इस कार की एक्स शोरूम कीमत 7.80 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें :- सीएनजी किट के साथ आती हैं ये बड़ी कारें, मिलता है जबरदस्त माइलेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV, लिस्ट में ये नाम शामिल
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget