एक्सप्लोरर

Honda SP 125: होंडा ने लॉन्च की 2023 एसपी 125 बाइक, दो वेरिएंट्स में है उपलब्ध

इस बाइक का मुकाबला टीवीएस रेडर 125 से होता है. यह बाइक 3 वेरिएंट और 6 रंगों में उपलब्ध है, इसमें 124.8cc BS6 इंजन मिलता है, जो 11.2 bhp की पॉवर और 11.2 Nm का टार्क जेनरेट करता है.

2023 Honda SP 125: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने देश में 2023 SP125 बाइक को लॉन्च कर दिया है. इस बाइक की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 85,131 रुपये रखी गई है. इस बाइक के इंजन को अब BS6 स्टेज 2 मानदंडों को पूरा करने के लिए अपडेट किया गया है. यह अपने मौजूदा मॉडल से 927 रुपये महंगी है.

दो वेरिएंट्स में है उपलब्ध

इस मोटरसाइकिल ड्रम और डिस्क जैसे दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिसमें ड्रम ब्रेक मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 85,131 रुपये और डिस्क ब्रेक मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 89,131 रुपये है. 

इंजन 

2023 होंडा एसपी 125 में एक 125cc के PGM-FI इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 10.88PS की मैक्सिमम पावर और 10.9Nm  का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है.

फीचर्स

यह बाइक डायमंड-टाइप फ्रेम पर आधारित है. इस मोटरसाइकिल में फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और रियर में फाइव-स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रोलिक सस्पेंशन का इस्तेमाल किया गया है. फ्रंट में या तो 240mm ड्रम/130mm डिस्क ब्रेक दिया है, जबकि रियर में 130mm ड्रम ब्रेक मिलता है. इसमें ट्यूबलेस टायर्स के साथ फाइव-स्पोक अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं. इस बाइक में एक एलईडी डीसी हेडलैंप, फुली  डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच और इक्वलाइज़र के साथ कॉम्बी-ब्रेक सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

5 रंगों में है उपलब्ध

होंडा एसपी 125 बाजार में पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. जिसमें ब्लैक, मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक, इम्पीरियल रेड मेटैलिक, पर्ल सायरन ब्लू और मैट मार्वल ब्लू मेटैलिक जैसे कलर शामिल हैं. 

अन्य वाहनों को भी किया गया है अपडेट 

कंपनी ने SP125 के अलावा, BS6 स्टेज 2 मानदंडों को पूरा करने के लिए अपने स्कूटर की पूरी रेंज और H’ness CB350 और CB350RS मोटरसाइकिल को भी अपडेट किया है. साथ ही कंपनी इस साल दिवाली से पहले तीन नए आईसीई मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. साथ कंपनी वित्त वर्ष 2024 में दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर भी लॉन्च करने वाली है.

टीवीएस रेडर से होता है मुकाबला

इस बाइक का मुकाबला टीवीएस रेडर 125 से होता है. यह बाइक 3 वेरिएंट और 6 रंगों में उपलब्ध है, इसमें 124.8cc BS6 इंजन मिलता है, जो 11.2 bhp की पॉवर और 11.2 Nm का टार्क जेनरेट करता है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 91,356 रुपये है.

यह भी पढ़ें :- अगले साल तक हुंडई भारत में लाएगी ये नई कारें, देखिए पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी और खरगे, निकल चुके हैं CJI सूर्यकांत
LIVE: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी और खरगे, निकल चुके हैं CJI सूर्यकांत
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget