एक्सप्लोरर

दिल्ली या बेंगलुरु, कहां से खरीदने पर सस्ती मिल जाएगी Hyundai Creta? जानें कीमतों में अंतर

Hyundai Creta: क्रेटा को एक प्रीमियम SUV बनाने के लिए इसमें कई अत्याधुनिक फीचर्स जोड़े गए हैं. इसका केबिन आरामदायक होने के साथ ही लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से भी लैस है. आइए इसकी कीमत के बारे में जानते हैं.

Hyundai Creta Price in Delhi vs Bengaluru: भारतीय बाजार में हुंडई क्रेटा एक मोस्ट-पॉपुलर एसयूवी में से एक है, जोकि अपने बेहतरीन स्टाइल, फीचर्स और परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है. अगर आप हुंडई क्रेटा खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और सोच रहे हैं कि दिल्ली या बेंगलुरु, कहां क्रेटा सस्ती मिल जाएगी तो यह जानकारी आपके काम आ सकती है. यहां हम दोनों शहरों में क्रेटा की ऑन-रोड कीमत की तुलना करेंगे, ताकि आप खुद डिसाइड कर सकें कि क्रेटा को कहां खरीदना सस्ता होगा. 

बेंगलुरु में हुंडई क्रेटा के बेस मॉडल की ऑन-रोड कीमत 13 लाख 50 हजार रुपये है, जबकि दिल्ली में हुंडई क्रेटा के बेस मॉडल की कीमत लगभग 12 लाख 88 हजार रुपये है. क्रेटा की कीमत शहर के आधार पर RTO, इंश्योरेंस और अन्य चार्जेस के कारण अलग-अलग होती है. दिल्ली में हुंडई क्रेटा की ऑन-रोड कीमत बेंगलुरु की तुलना में लगभग 50,000 से लेकर 1 लाख रुपये तक सस्ती है. 

Hyundai Creta के फीचर्स

Hyundai Creta को एक प्रीमियम SUV बनाने के लिए इसमें कई अत्याधुनिक फीचर्स जोड़े गए हैं. इसका केबिन आरामदायक होने के साथ ही लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से भी लैस है. इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिससे ड्राइविंग का अनुभव और भी शानदार हो जाता है.

इसके अलावा, वॉइस-एक्टिवेटेड पैनोरमिक सनरूफ इस कार को और ज्यादा प्रीमियम बनाता है. हुंडई क्रेटा का इंटीरियर डिजाइन बेजोड़ है और इसमें शानदार सीटिंग स्पेस दिया गया है, जिससे यात्रियों को लंबे सफर के दौरान भी आराम मिलता है. साथ ही, यह SUV कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और वायरलेस चार्जिंग जैसी सुविधाओं से भी लैस है.

हुंडई क्रेटा का पावरट्रेन 

हुंडई क्रेटा में तीन अलग-अलग इंजन ऑप्शन मिलते हैं, जो ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से सही ऑप्शन सेलेक्ट करने की सुविधा देते हैं. इसमें पहला 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 115bhp की पावर और 144Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

दूसरा 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 160bhp की पावर और 253Nm का टॉर्क प्रदान करता है, जिससे यह और भी दमदार परफॉर्मेंस देता है. तीसरा इंजन ऑप्शन 1.5-लीटर डीजल इंजन का है, जो 116bhp की पावर और 250Nm का टॉर्क जनरेट करता है. हुंडई क्रेटा के सभी इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आते हैं, जिससे ग्राहक अपनी ड्राइविंग स्टाइल के अनुसार सही विकल्प चुन सकते हैं.

यह भी पढ़ें:-

फुल टैंक पर चलेगी 600 KM, 68 हजार रुपये वाली इस बाइक की खूब हो रही बिक्री, जानें डिटेल्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E100 से बदल जाएगी कारों की दुनिया, जानें कौन-सी गाड़ियां हैं तैयार?
E100 से बदल जाएगी कारों की दुनिया, जानें कौन-सी गाड़ियां हैं तैयार?
क्या सर्दियों में घट जाती है EV की रेंज? ड्राइवर को इन बातों का रखना चाहिए ध्यान
क्या सर्दियों में घट जाती है EV की रेंज? ड्राइवर को इन बातों का रखना चाहिए ध्यान
Hyundai Bayon का CNG अवतार जल्द, इतनी हो सकती है कीमत
Hyundai Bayon का CNG अवतार जल्द, इतनी हो सकती है कीमत
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget