एक्सप्लोरर

ये हैं देश की सबसे सस्ती बाइक्स, माइलेज में महंगी बाइक्स को भी देती है मात, जानें डिटेल्स

Top Affordable Bikes: भारतीय बाजार में कई ऐसी सस्ती बाइक्स मौजूद हैं, जोकि 60 किलोमीटर प्रति लीटर से ज्यादा की माइलेज देती हैं. आइए इन बाइक्स के बारे में जानते हैं.

Top 5 Chepaset Bikes in India: भारतीय बाजार में उन बाइक्स की खासा डिमांड रहती है, जिनका माइलेज अच्छा हो. यहां सबसे सस्ती मोटरसाइकिल भी बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए जानी जाती हैं, जोकि कई महंगी-महंगी मोटरसाइकिल से भी ज्यादा माइलेज देती हैं. आइए इन सस्ती बाइक्स के बारे में जानते हैं. 

हीरो एचएफ 100

हीरो HF 100 भारत की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल है. इस बाइक में एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर, OHC इंजन लगा है. बाइक में लगे इस इंजन से 8,000 rpm पर 5.9 kW की पावर मिलती है और 6,000 rpm पर 8.05 Nm  का टॉर्क जनरेट होता है. ये मोटरसाइकिल 70 kmpl की माइलेज देने का दावा करती है. हीरो एचएफ 100 की एक्स-शोरूम प्राइस 59,018 रुपये से शुरू है.

टीवीएस स्पोर्ट

टीवीएस स्पोर्ट में 109.7 cc, सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक इंजन लगा है. इस इंजन से 6,350 rpm पर 6.03 kW की पावर और 4,500 rpm पर 8.7 Nm का टॉर्क मिलता है. ये बाइक 90 kmph की टॉप-स्पीड देती है. टीवीएस स्पोर्ट की माइलेज 80 kmpl है. टीवीएस की इस मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम प्राइस 59,881 रुपये से शुरू है.

हीरो एचएफ डीलक्स

हीरो एचएफ डीलक्स भी एक सस्ती बाइक है. इस मोटरसाइकिल में 97.2 cc, सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक इंजन लगा है. बाइक में लगे इंजन से 5.9 kW की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क मिलता है. इस मोटरसाइकिल में एडवांस्ड प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम लगा है. हीरो की ये बाइक 75 kmpl की माइलेज देती है. हीरो एचएफ डीलक्स की एक्स-शोरूम प्राइस 59,998 रुपये से शुरू है.

होंडा शाइन 100

होंडा शाइन 100 भी बेहतर माइलेज देने के लिए जानी जाती है. इस मोटरसाइकिल में 4-स्ट्रोक, SI इंजन लगा है, जिससे 7,500 rpm पर 5.43 kW की पावर मिलती है और 5,000 rpm पर 8.05 Nm का टॉर्क मिलता है. ये मोटरसाइकिल 65 kmpl की माइलेज देती है. होंडा शाइन 100 की एक्स-शोरूम प्राइस 66,900 रुपये है.

टीवीएस रेडियॉन

टीवीएस रेडियॉन में 109.7 cc, 4-स्ट्रोक  BS-VI इंजन लगा है. इस इंजन से 7,350 rpm पर 6.03 kW की पावर मिलती है और 4,500 rpm पर 8.7 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. ये मोटरसाइकिल एक लीटर पेट्रोल में 63 किलोमीटर की दूरी तय करने का दावा करती है. टीवीएस रेडियॉन की एक्स-शोरूम प्राइस 70,720 रुपये से शुरू है.

यह भी पढ़ें:-

जल्द लॉन्च होने जा रही नई Renault Duster, जानें गाड़ी में क्या होंगे नए बदलाव? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ethanol ब्लेंडिंग के बाद पेट्रोल कारों से खफा हुए लोग! क्या कहते हैं आंकड़ें?
Ethanol ब्लेंडिंग के बाद पेट्रोल कारों से खफा हुए लोग! क्या कहते हैं आंकड़ें?
Car Driving Tips: पानी में भी बंद नहीं होगी कार, जानें एक्सीलेटर और ब्रेक का सही तरीका
पानी में भी बंद नहीं होगी कार, जानें एक्सीलेटर और ब्रेक का सही तरीका
नए अंदाज में आ रही Hyundai Creta, जानिए पहले से कितनी बदल जाएगी?
नए अंदाज में आ रही Hyundai Creta, जानिए पहले से कितनी बदल जाएगी?
चार्जिंग की झंझट से पाना चाहते हैं छुटकारा? ऐसे बढ़ा सकते हैं EV की रेंज
चार्जिंग की झंझट से पाना चाहते हैं छुटकारा? ऐसे बढ़ा सकते हैं EV की रेंज

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget