एक्सप्लोरर

अब और महंगी हुई MG Windsor EV Pro, जानें नई कीमत, फीचर्स और रेंज

MG Windsor EV Pro उन लोगों के लिए भी बेहतर है जो लंबी रेंज के साथ-साथ स्मार्ट चार्जिंग विकल्प चाहते हैं. कंपनी ने इस SUV की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. आइए इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं.

MG Motor India ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV Windsor EV Pro की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. इस बढ़ोतरी के बाद अब इसका टॉप वेरिएंट Essence Pro 18.31 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में मिलेगा, जो पहले से 21,200 रुपये महंगा है. इसका बेस मॉडल 12 लाख रुपये से शुरू होता है. इसके अलावा कंपनी की Battery-as-a-Service (BaaS) स्कीम के तहत इस कार को 9.99 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है, लेकिन इसमें आपको 3.90 प्रति किलोमीटर का बैटरी किराया देना होगा. कंपनी ने यह मूल्य वृद्धि इनपुट लागत के बढ़ने की वजह से की है.

कैसा है इंटीरियर और डिजाइन?

  • MG Windsor EV Pro का इंटीरियर बहुत ही प्रीमियम डिजाइन किया गया है. इसका स्टैंडर्ड वेरिएंट ऑल-ब्लैक थीम के साथ आता है, जबकि Pro वेरिएंट में डुअल-टोन ब्लैक और आइवरी थीम दी गई है जो केबिन को और ज्यादा खुला और प्रीमियम बनाती है. इसमें 64 कलर की एम्बिएंट लाइटिंग, लकड़ी जैसी फिनिशिंग और रोज गोल्ड एक्सेंट्स दिए गए हैं जो इसे एक लग्जरी कार जैसा फील देते हैं. हालांकि, आइवरी कलर को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए ज्यादा ध्यान देना होता है.

फुल टेक्नोलॉजी से लैस SUV

  • Windsor EV के फीचर्स इसे इस सेगमेंट की एक टेक-फ्रेंडली SUV बनाते हैं. इसमें 15.6 इंच का बड़ा टचस्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स शामिल हैं. इसके रियर सीट्स को 135 डिग्री तक झुकाया जा सकता है, जिन्हें "एयरो-लाउंज" कहा जाता है. Essence Pro वेरिएंट में आपको 9-स्पीकर इन्फिनिटी साउंड सिस्टम, पावर्ड टेलगेट, और Level-2 ADAS टेक्नोलॉजी मिलती है, जिसमें- Adaptive Cruise Control, Lane Departure Assist, Auto Emergency Braking शामिल हैं. ये सभी फीचर्स 6 भाषाओं में वॉयस कमांड सपोर्ट करते हैं. इतने सारे एडवांस फीचर्स के साथ यह SUV एक हाई-टेक और सुरक्षित विकल्प बन जाती है.

बैटरी और रेंज

  • MG Windsor EV दो बैटरी विकल्पों के साथ आती है, जिसमें पहला है 38 kWh की बैटरी जो 331 किलोमीटर की रेंज देती है और दूसरा है 52.9 kWh की बैटरी जो 449 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है. दोनों बैटरी वेरिएंट में 136 PS की पावर और 200 Nm का टॉर्क मिलता है. इस SUV में चार अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं – Eco+, Eco, Normal और Sport, जो ड्राइविंग स्टाइल और रेंज के अनुसार सेट किए जा सकते हैं. इसके साथ ही, तीन स्तर की रीजनरेटिव ब्रेकिंग की सुविधा भी दी गई है, जिससे ब्रेक लगाने पर बैटरी थोड़ी रिचार्ज होती है.

  • चार्जिंग की बात करें तो 7.4 kW AC चार्जर से इसे 0 से 100% चार्ज करने में करीब 9.5 घंटे लगते हैं. वहीं, 60 kW DC फास्ट चार्जर से 20% से 80% तक चार्ज करने में सिर्फ 50 मिनट का समय लगता है. यह SUV लंबी दूरी की यात्रा करने वालों के लिए एक बेहतर विकल्प है. बता दें कि MG Windsor EV Pro उन लोगों के लिए बेहतर है, जो एक स्टाइलिश, आरामदायक, और टेक्नोलॉजी से भरपूर इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं.

ये भी पढ़ें: Mahindra Vision SXT Pickup: स्टाइलिश लुक और एडवांस फीचर्स के साथ जल्द आ रही है Mahindra की नई पिकअप, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
अब बाइक पर पीछे बैठने पर भी हेलमेट जरूरी, UP में बदला नियम
अब बाइक पर पीछे बैठने पर भी हेलमेट जरूरी, UP में बदला नियम
1 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम, इस गलती पर कटेगा 10,000 का चालान
1 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम, इस गलती पर कटेगा 10,000 का चालान
सर्दियों में चाहिए EV की ज्यादा रेंज, ये टिप्स आएंगे काम
सर्दियों में चाहिए EV की ज्यादा रेंज, ये टिप्स आएंगे काम

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget