एक्सप्लोरर

MG Motor India:एमजी मोटर जल्द देश में लॉन्च करेगी ये गाड़ियां, जानें कौन-कौन शामिल

एमजी मोटर इंडिया जल्द ही देश में अपनी 5 नई गाड़ियां लॉन्च करने वाली है. इसमें सबसे पहला नाम आता है एमजी क्लाउड ईवी का जिसे कंपनी अगले महीने तक देश में पेश कर सकती है.

MG Motor India: एमजी मोटर भारतीय मार्केट में अपने पोर्टफोलिया का विस्तार करने वाली है. इसी क्रम में कंपनी 2025 तक देश में करीब 5 नई गाड़ियों को लॉन्च करेगी. वहीं इन गाड़ियों को एमजी मोटर JSW ग्रुप के साथ साझेदारी में लॉन्च करेगी. आइए जानते हैं कौन सी गाड़ियां होंगी लॉन्च.

MG Cloud EV

एमजी मोटर्स क्लाउड ईवी को भारत में जल्द ही लॉन्च करने वाली है. ये इलेक्ट्रिक कार एक बड़ी क्रॉसओवर होने वाली है. इसके साथ ही जानकारी के अनुसार ये कार अक्टूबर 2024 तक बाजार में उतारी जाएगी. इसके अलावा माना जा रहा है कि इस आगामी इलेक्ट्रिक कार की कीमत 10 से 20 लाख रुपये के बीच रह सकती है. यह कार इलेक्ट्रिक सेगमेंट में उतारी जाएगी. वहीं इस सेगमेंट में महिंद्रा एक्सयूवी 400 और टाटा नेक्सन ईवी पहले से ही मौजूद हैं जो इस आने वाली गाड़ी को कड़ी टक्कर देगी.

इलेक्ट्रिक हैचबैक

एमजी की दूसरी इलेक्ट्रिक हैचबैक होने वाली है. यह छोटी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में एक नई कार होने वाली है. इस सेगमेंट में टाटा टियागो ईवी और सिट्रोएन ईसी3 पहले से ही मौजूद हैं. इस कार का नाम बिंगो हो सकता है. हालांकि यह नाम बदल भी सकता है क्योंकि कंपनी ने इसकी अभी तक पुष्टि नहीं की है. ये इलेक्ट्रिक कार बाजार में टाटा टियागो ईवी को सीधी टक्कर देने में सक्षम होगी. इस कार में एक 31.9kWh का बैटरी पैक दिया जा सकता है. इस बैटरी की मदद से कार करीब 300 किमी से भी ज्यादा की रेंज प्रदान करने में सक्षम होगी.

डी-सेगमेंट एसयूवी

जानकारी के मुताबिक एमजी एक डी-सेगमेंट एसयूवी पर भी काम कर रही है. इस कार की लंबाई करीब 4 मीटर से भी अधिक हो सकती है. वहीं इस कार को इलेक्ट्रिक और PHEV इंजनों के ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा जा सकता है. ये कार एमजी वुलिंग कार पर बेस्ड हो सकती है. डी-सेगमेंट में मार्केट में होंडा सीविक, हुंडई इलेंट्रा जैसी गाड़ियां मौजूद हैं.

इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स सेगमेंट में भी कंपनी अपनी नई कार लॉन्च करने वाली है. कंपनी एक दो दरवाजों वाली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स एमजी साइबरस्टर को भी लॉन्च कर सकती है. इस सेगमेंट में बाजार में स्कोडा एनियॉक, टेस्ला मॉडल 3 और बीएमडब्लू आई4 के साथ किआ ईवी6 जैसी कारें मौजूद हैं. साथ ही एमजी आर7 कूप एसयूवी भी कंपनी का एक प्रोडक्ट हो सकता है जिसे 2025 के अंत तक बाजार में उतारे जाने की संभावना है. इसके अलावा इसमें सबसे पहला नाम आता है एमजी क्लाउड ईवी का जिसका बाजार में काफी दिनों से इंतजार किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: 2024 Bentley Flying Spur: बेंटले की इस लग्जरी कार की झलक आई सामने, जानें कब तक मारेगी दस्तक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
नई Pulsar N250SS लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि दिल जीत लें
नई Pulsar N250SS लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि दिल जीत लें
ब्रॉन्ज लुक में सामने आया Mahindra 2026 Bolero Bold Edition, जानें खासियत
ब्रॉन्ज लुक में सामने आया Mahindra 2026 Bolero Bold Edition, जानें खासियत
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget