एक्सप्लोरर

Merceded-Maybach EQS 680: पेश हुई ऑल इलेक्ट्रिक मर्सिडीज-मेबैक ईक्यूएस 680, इन लग्जरी कारों से होगा मुकाबला

Electric SUV: मर्सिडीज की इस ऑल इलेक्ट्रिक एसयूवी का मुकाबला लैंबोर्गिनी उरुस, बेंटले कॉन्टिनेंटल, फेरारी रोमा और एस्टन मार्टिन डीबीएक्स जैसी लग्जरी गाड़ियों से होगा.

Mercedes Car: जर्मन की दिग्गज लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज-मेबैक ने अपने पहले फुल-इलेक्ट्रिक मॉडल ईक्यूएस 680 एसयूवी को अनवील कर दिया है. मर्सिडीज-मेबैक ईक्यूएस 680 को शंघाई ऑटो शो में ग्लोबली पेश किया गया है. इससे पहले कंपनी 2021 में म्यूनिख ऑटो शो में इस कार के कॉन्सेप्ट वर्जन को पेश कर चुकी है. कंपनी अपनी इस लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी को अपनी फ्लैगशिप कार ईक्यूएस 580 4मैटिक से ऊपर रखेगी, जो इस वक्त इलेक्ट्रिक एसयूवी का सबसे दमदार वर्जन है.

पावर पैक और टॉप-स्पीड

मर्सिडीज-मेबैक एक्यूएस 680 में दो इलेक्ट्रिक मोटर्स का प्रयोग किया गया हैं यानि इसमें आल व्हील ड्राइव सेटअप मिलता है. जो इसे 649 bhp और 950 Nm का कुल पावर आउटपुट देता है. ये एसयूवी केवल 4.1 सेकंड में 0-100 kmpl की स्पीड पकड़ने में सक्षम है. इसकी टॉप-स्पीड 209 किमी/घंटा है. वहीं फ़ास्ट चार्जर से चार्ज करने पर फुल चार्ज पर ये कार 600 किमी की WTP की दूरी तय करने का दावा करती है.

डिजाइन

मेबैक एसयूवी अपनी स्टैंडर्ड मर्सिडीज ईक्यूएस पर बेस्ड है, लेकिन इसमें लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और फीचर्स देखने को मिलते हैं. वहीं डिजाइन के मामले में इसके बोनट पर मर्सिडीज थ्री-पॉइंट स्टार के साथ कार के फ्रंट में काले पैनल की मौजूदगी देखने को मिलती है, जिसमें 3D लुक में सिग्नेचर क्रोम-प्लेटेड स्लेट्स दी गयी है. वहीं इसके साइड प्रोफाइल की बात करें तो, इसके पिलर्स, दरवाजों के हैंडल, रनिंग बोर्ड, विंडो सराउंड और डी-पिलर पर Maybach एम्बलेम पर चमकदार ट्रिम्स मौजूद हैं.

एक्सटीरियर

इस लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी के दरवाजों पर स्वागत करने वाले हल्के एनिमेशन भी दिये गए हैं. इसके अलावा इसमें एक्सक्लूसिव 21-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. वहीं इसके बैक साइड में टेललाइट्स के लिए लगातार लाइट स्ट्रिप के साथ हल्का क्रोम वर्क भी देखने को मिलता है. इसके अलावा हमेशा की तरह एक्सटीरियर में डुअल-टोन पेंट स्कीम दी गयी है.

इंटीरियर

इस लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी के केबिन की बात करें तो, इसमें मेबैक ब्रांड के एमबीयूएक्स हाइपरस्क्रीन के साथ मेबैक-स्पेसिफिक स्टार्ट-अप एनिमेशन भी मौजूद है. साथ ही पीछे बैठने वालों के लिए फ्रंट सीटों के पीछे अलग-अलग 11.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. वहीं नप्पा लेदर अपहोल्सट्री की सीटें रिक्लाइनिंग और मसाज फंक्शन के साथ दी गयीं हैं.

इनसे होगा मुकाबला

मर्सिडीज की इस ऑल इलेक्ट्रिक एसयूवी का मुकाबला लैंबोर्गिनी उरुस, बेंटले कॉन्टिनेंटल, फेरारी रोमा और एस्टन मार्टिन डीबीएक्स जैसी लग्जरी गाड़ियों से होगा.

यह भी पढ़ें- Wheel on Web: टोयोटा के 'व्हील ऑन वेब' प्लेटफार्म से अब घर बैठे खरीद सकते कार, साथ में मिलती हैं ये सुविधाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिकअप, मिनी ट्रक या टेंपो, किसमें होगी छप्परफाड़ कमाई?
पिकअप, मिनी ट्रक या टेंपो, किसमें होगी छप्परफाड़ कमाई?
कार-बाइक मॉडिफिकेशन पर हाईकोर्ट सख्त, अब होगी वीडियोग्राफी
कार-बाइक मॉडिफिकेशन पर हाईकोर्ट सख्त, अब होगी वीडियोग्राफी
MINI Cooper Oxford Edition लॉन्च, 204 HP पावर और खास British Look
MINI Cooper Oxford Edition लॉन्च, 204 HP पावर और खास British Look
नई Audi Q3 में क्या है खास? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई Audi Q3 में क्या है खास? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget