एक्सप्लोरर

New Baleno Features: 6 एयरबैग और AMT फीचर के साथ इस महीने बाजार में उतरेगी Maruti की नई Baleno कार

Maruti Suzuki New Baleno:  मारुति सुजुकी अपनी बलेनो कार का फेसलिफ्ट वर्जन इसी महीने लॉन्च करेगी. इस कार की लुक एकदम अलग होगी. इसमें कई नए फीचर्स भी जोड़े जा रहे हैं. जानते हैं क्या होगा इसमें खास.

Maruti Suzuki Working on New Baleno:  मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) अगले कुछ महीनों में भारत में कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने के लिए तैयार है. इन्हीं में से एक है इसकी पॉपुलर कार बलेनो (Baleno). जी हां न्यू 2022 बलेनो फेसलिफ्ट इसी महीने लॉन्च होने वाली है. जैसा कि इसे फेसलिफ्ट कहा जा रहा है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कार में होने वाले बदलावों की वजह से यह पूरी तरह से अलग और नए मॉडल वाली कार हो सकती है. स्टाइल की बात करें तो माना जा रहा है कि नई कार में नया फ्रंट और बैक साइड भी रिवाइज्ड होगा. यह बिल्कुल अलग अलग लुक वाला होगा. यही नहीं हेडलैंप (Headlamps) भी प्रोजेक्टर्स के साथ नई एलईडी के संग आएगा. कार के साइड व्यू में भी बदलाव किया गाय है. कार में नए अलॉय व्हील भी मिलेंगे. कुल मिलाकर नई का लुक अधिक शार्प और प्रीमियम होगा. आइए एक नजर डालते हैं कि आखिर इस कार में और क्या खास होगा.      

इंडोर डिजाइन में बड़ा बदलाव

अगर पुरानी बलेनो (Baleno) कार की तुलना में नए मॉडल में होने वाले बदलावों पर बात करें तो सबसे बड़ा चेंज अंदर ही होगा. रिपोर्ट के मुताबिक, कार के अंदर बड़ा टचस्क्रीन और एयर वेंट्स इसके बगल में न होकर नीचे मिलेंगे. डैशबोर्ड पर सिल्वर फिनिश के साथ एक नया डिजाइन और बेहतर टच रिस्पॉन्स वाला बड़ा सा टचस्क्रीन आपको मिलेगा. इसमें नए स्विच भी होंगे. स्विफ्ट (Swift Car) मॉडल की तरह इसमें नया स्टीयरिंग व्हील होगा, जबकि डायल पहले एक जैसा ही होगा. अब यदि फीचर्स की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे बड़ा बदलाव HUD या एक हेड अप डिस्प्ले, रियर कैमरा डिस्प्ले, क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट होगा. सुरक्षा के लिहाज से इसमें सबसे बड़ी बात ये है कि कार के टॉपएंड वेरिएंट में आपको 2 की जगह 6 एयरबैग मिलेंगे. इसके अलावा सुरक्षा के लिए और भी उपकरण कार में होंगे. हालांकि नए मॉडल में स्पेस पुरानी कार जैसा ही होगा.


New Baleno Features: 6 एयरबैग और AMT फीचर के साथ इस महीने बाजार में उतरेगी Maruti की नई Baleno कार

ये भी पढ़ें : Electric Vehicle खरीदने पर ऐसे पाएं बड़ी छूट, जानें क्या है FAME-II सब्सिडी

इंजन सेम, लेकिन गियरबॉक्स में बदलाव

नई कार में पुरानी बलेनो की तरह ही माइल्ड हाइब्रिड संस्करण सहित मौजूदा 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन आपको मिलेगा. इसमें कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है. हालांकि सीवीटी गियरबॉक्स को एएमटी में बदला जा सकता है जो कि स्विफ्ट कार में मानक 5-स्पीड मैनुअल के साथ आता है. AMT गियरबॉक्स ऑटोमैटिक बलेनो की कीमत को कम करेगा क्योंकि यह CVT से सस्ता है. नई बलेनो पुराने संस्करण की तुलना में थोड़ी महंगी होगी, लेकिन नए रूप और फीचर्स को देखें तो इतना चार्ज बनता है.

ये भी पढ़ें : Petrol से मिलेगा छुटकारा! इन कारों में CNG और LPG किट लगवाने को मिली मंजूरी, ये रही जरूरी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BYD EV पर मिल रहा बड़ा ऑफर, खरीदना हुआ आसान, EMI भी कम
BYD EV पर मिल रहा बड़ा ऑफर, खरीदना हुआ आसान, EMI भी कम
बिजली नहीं, अब एथेनॉल से चार्ज होगी EV
बिजली नहीं, अब एथेनॉल से चार्ज होगी EV
अब चार्जिंग की भी टेंशन खत्म, धूप से चलने वाला स्कूटर आ गया
अब चार्जिंग की भी टेंशन खत्म, धूप से चलने वाला स्कूटर आ गया
नई गाड़ियों में कैसे चलेगा V2V सिस्टम, कितनी होगी इसकी रेंज?
नई गाड़ियों में कैसे चलेगा V2V सिस्टम, कितनी होगी इसकी रेंज?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget