एक्सप्लोरर

Maruti ने लॉन्च की 5-स्टार सेफ्टी वाली नई Victoris SUV, देखिए कैसा है गाड़ी का फर्स्ट लुक?

Maruti Victorís को 5 स्टार BNCAP रेटिंग मिली है. गाड़ी के केबिन का डिजाइन काफी प्रीमियम है और 6 एयरबैग, वायरलेस चार्जर और मल्टीपल ड्राइव मोड्स जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं.

मारुति सुजुकी ने आज यानी 3 सितंबर, 2025 को भारत में अपनी नई एसयूवी Victoris लॉन्च कर दी है. ये कार Grand Vitara पर आधारित जरूर है, लेकिन इसकी पहचान अलग रखी गई है. Grand Vitara जहां Nexa आउटलेट्स के जरिए बेची जाती है, वहीं Victoris को Arena डीलरशिप नेटवर्क से उपलब्ध कराया जाएगा. इसका सीधा मतलब है कि Victoris की पहुंच ज्यादा ग्राहकों तक होगी.

Maruti Victoris के डिजाइन की बात करें तो इसमें पतले और चौड़े हेडलैंप और 17-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. हालांकि साइज Grand Vitara जैसा ही लगता है, लेकिन नई स्टाइलिंग इसे ज्यादा अट्रैक्टिव बनाती है.

Maruti Victoris का डिजाइन

मारुति सुजुकी ने Victoris को कई पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया है. इसमें 1.5 लीटर माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स विकल्पों के साथ आता है. इसके अलावा, इसमें एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन भी मौजूद है, जो eCVT गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है.

खास बात यह है कि Victoris में AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) का विकल्प भी दिया गया है, जो माइल्ड हाइब्रिड वेरिएंट के साथ आता है. ग्राहकों की जरूरतों को देखते हुए इसका CNG वर्जन भी लॉन्च से ही उपलब्ध है. CNG मॉडल को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसका बूट स्पेस प्रभावित न हो.

Maruti ने लॉन्च की 5-स्टार सेफ्टी वाली नई Victoris SUV, देखिए कैसा है गाड़ी का फर्स्ट लुक?

प्रीमियम इंटीरियर और फीचर्स

इंटीरियर के मामले में Victoris अब तक की सबसे प्रीमियम मारुति कार लगती है. इसमें नया डैशबोर्ड डिजाइन,डिजिटल क्लस्टर और अपडेटेड स्टीयरिंग बटन शामिल किए गए हैं. फीचर्स की लिस्ट काफी लंबी है – इसमें ADAS लेवल 2, पावर्ड हैंडब्रेक, इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट एडजस्टमेंट, पैनोरमिक सनरूफ, जेस्चर पावर्ड टेलगेट और एलेक्सा ऑटो कनेक्टिविटी दी गई है. इसके अलावा वेंटिलेटेड सीट्स और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाला 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम भी है, जो इसकी प्रीमियम अपील को और बढ़ाता है.

सेफ्टी और स्पेस

सुरक्षा के मामले में Victoris मजबूत दावेदार है. इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं और इसे 5-स्टार BNCAP रेटिंग भी मिली है. हालांकि, स्पेस के मामले में कुछ सुधार की गुंजाइश है. लंबे लोगों के लिए हेडरूम थोड़ा कम महसूस हो सकता है और पिछली सीट दो यात्रियों के लिए ज्यादा आरामदायक है. हालांकि बीच में हेडरेस्ट दिया गया है.

Maruti ने लॉन्च की 5-स्टार सेफ्टी वाली नई Victoris SUV, देखिए कैसा है गाड़ी का फर्स्ट लुक?

बता दें कि पहली झलक में Victoris ने ये साफ कर दिया है कि यह मारुति की अब तक की सबसे प्रीमियम SUV है. डिजाइन, फीचर्स और तकनीक के मामले में यह Grand Vitara से आगे खड़ी होती है. Arena सेल्स नेटवर्क की वजह से इसकी पहुंच और बिक्री दोनों बढ़ेंगी, भले ही हेडरूम थोड़ा बेहतर हो सकता था, लेकिन कुल मिलाकर ये SUV कीमत और फीचर्स के लिहाज से ग्राहकों के लिए एक बेहतर विकल्प है.

ये भी पढ़ें: इस राज्य में 50 साल से ज्यादा पुरानी बाइक और कार को मिलेगा विंटेज रजिस्ट्रेशन, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Pulsar N250SS लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि दिल जीत लें
नई Pulsar N250SS लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि दिल जीत लें
ब्रॉन्ज लुक में सामने आया Mahindra 2026 Bolero Bold Edition, जानें खासियत
ब्रॉन्ज लुक में सामने आया Mahindra 2026 Bolero Bold Edition, जानें खासियत
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का
क्या सीएनजी गाड़ियों पर भी लागू होगा BS-VI का नियम? जानें हर बात
क्या सीएनजी गाड़ियों पर भी लागू होगा BS-VI का नियम? जानें हर बात

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget