एक्सप्लोरर

कोरोना का असर: Maruti Suzuki की बिक्री में आई गिरावट, जानें अप्रैल में कितनी बिकीं थी गाड़ियां

कोरोना काल में मारुति सुजुकी ने अपने प्लांट्स में प्रोडक्शन को पूरी तरह से बंद रखा. इससे भी मई में इसकी कारों की बिक्री पर असर हुआ है. कंपनी ने इंडस्ट्री में यूज होने वाले ऑक्सीजन को मेडिकल के लिए दे दिया था.

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने लोगों की सेहत से लेकर रोजगार तक सभी को प्रभावित किया है. बड़ी-बड़ी कंपनियां भी इससे अछूती नहीं रही हैं. इस महामारी को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन की वजह से देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी को भी नुकसान हुआ है. मारुति सुजुकी की कुल बिक्री अप्रैल की तुलना में मई में 71 फीसदी तक घट गई है. जिसके बाद ये घटकर 46,555 यूनिट ही रह गई है. 

अप्रैल की तुलना में मई में कम हुई बिक्री
इससे पहले इस साल अप्रैल में मारुति ने 1,59,691 यूनिट्स की बिक्री की थी. वहीं कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद लगाए गए लॉकडाउन के चलते अलग-अलग राज्यों में वाहनों की आपूर्ति प्रभावित होने से इसकी सेल पर इसका असर हुआ है. यही नहीं कंपनी ने इंडस्ट्री में यूज होने वाले ऑक्सीजन को मेडिकल यूज के लिए दे दिया और एक मई से 16 मई तक अपने प्लांट्स में प्रोडक्शन को बंद रखा.

कम बिकीं ये कारें
मारुति सुजुकी के मुताबिक मई में डीलरों को उसकी आपूर्ति 75 फीसदी घटकर 35,293 यूनिट्स रह गई, जो कि अप्रैल में 1,42,454 यूनिट्स थी. मई में  आल्टो और एस-प्रेसो की सेल 81 फीसदी घटकर 4,760 यूनिट्स रह गई, जबकि अप्रैल में इन कारों की 25,041 यूनिट्स बेची गईं थी.

इन कारों की बिक्री में भी आई गिरावट
इनके अलावा मारुति सुजुकी की स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर की सेल भी 72 फीसदी घटकर 20,343 यूनिट ही रह गई. वहीं अप्रैल में इन कारों की 72,318 यूनिट बिकीं थी. मिड साइज की सेडान सियाज की बिक्री कम होकर 349 यूनिट ही रह गई, जबकि अप्रैल में ये आंकड़ा 1,567 यूनिट पर था.

इनकी सेल भी हुई प्रभावित 
इस महामारी में कंपनी की विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस और एर्टिगा की सेल 75 फीसदी घटकर 6,355 यूनिट रह गई, जो कि अप्रैल में 25,484 यूनिट थी. मई में मारुति का एक्सपोर्ट 35 फीसदी घटकर 11,262 यूनिट ही रह गया. अप्रैल में कंपनी ने 17,237 कारों को एक्सपोर्ट किया था.

इन कंपनियों की बिक्री में भी दर्ज हुई गिरावट
मारुति सुजुकी के अलावा महिंद्रा और हुंडई की कारों की बिक्री में भी मई में गिरावट दर्ज की गई है. कोरोना काल में इन कंपनियों ने अपने प्लांट्स में प्रोडक्शन को बंद रखा था, जिसका असर कारों की बिक्री में देखा गया है.

ये भी पढ़ें

10 लाख रुपये तक की कीमत वाली ये कारें मचा रही हैं धूम, जानिए फीचर्स

दुनिया में सबसे ज्यादा रफ्तार से चलती हैं ये कारें, टॉप स्पीड सुनकर हैरान रह जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 साल बाद बंद होगी ये दमदार SUV, जानें क्यों?
11 साल बाद बंद होगी ये दमदार SUV, जानें क्यों?
BYD ने पेश की 210 KM रेंज वाली सस्ती EV, खूब हो रही पॉपुलर
BYD ने पेश की 210 KM रेंज वाली सस्ती EV, खूब हो रही पॉपुलर
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
ABS या CBS... बाइक वालों के लिए कौन-सा ब्रेकिंग सिस्टम सुरक्षित?
ABS या CBS... बाइक वालों के लिए कौन-सा ब्रेकिंग सिस्टम सुरक्षित?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget