एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki: भारत के लिए किफायती हाईब्रिड कार तैयार कर रही है मारुति सुजुकी, जानें कब होगी लॉन्च

मारुति सुजुकी का लक्ष्य हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ 25% और बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों (BEV) के साथ 15% बिक्री हिस्सेदारी हासिल करना है.

Maruti Suzuki Hybrid Cars: मारुति सुजुकी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में फिलहाल दो स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वाहन हैं; ग्रैंड विटारा और इनविक्टो. दोनों मॉडल टोयोटा की सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक का उपयोग करते हैं, जिनकी कीमत क्रमशः 10.80 लाख रुपये - 20.09 लाख रुपये और 25.21 लाख रुपये - 28.92 लाख रुपये है. हाइब्रिड तकनीक को आम बाजार में ज्यादा आसान बनाने के उद्देश्य से, सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन (मारुति सुजुकी की मूल कंपनी) भारतीय बाजार के लिए एक किफायती हाइब्रिड कार विकसित कर रही है. 

हाईब्रिड सिस्टम से लैस होंगी ये मौजूदा कारें 

अब कंपनी ने छोटी कारों में अपनी खुद की लागत प्रभावी हाइब्रिड तकनीक पेश करने की योजना बनाई है, जिसमें फ्रोंक्स कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर, बलेनो हैचबैक, एक नई मिनी एमपीवी और स्विफ्ट हैचबैक शामिल हैं. यह पहल इन वाहनों की फ्यूल एफिशिएंसी में सुधार करेगी और उनके कार्बन फुटप्रिंट को कम करेगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, मारुति सुजुकी फ्रोंक्स फेसलिफ्ट 2025 में कंपनी के नए हाइब्रिड सिस्टम (HEV) को पेश करने वाला पहला मॉडल होगा. जबकि न्यू जेनरेशन बलेनो और जापान-स्पेक स्पैसिया पर आधारित एक मिनी MPV 2026 में लॉन्च की जाएगी, जबकि नई स्विफ्ट और हाइब्रिड तकनीक वाली नेक्स्ट जेनरेशन ब्रेज़ा क्रमशः 2027 और 2029 में लॉन्च की जाएगी.

क्या है कंपनी का लक्ष्य 

मारुति सुजुकी का लक्ष्य हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ 25% और बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों (BEV) के साथ 15% बिक्री हिस्सेदारी हासिल करना है. हालांकि, बिक्री में प्रमुख योगदान (60%) आईसीई वाहनों के साथ-साथ CNG, बायोगैस, फ्लेक्स-फ्यूल, इथेनॉल और मिश्रित-फ्यूल मॉडल से आने की उम्मीद है. फिलहाल कंपनी की भारतीय बाजार में प्लग-इन हाइब्रिड वाहन पेश करने की कोई योजना नहीं है.

अगले साल आएगा पहला इलेक्ट्रिक मॉडल

इंडो-जापानी ऑटोमेकर इस वित्तीय वर्ष में अपने पहले इलेक्ट्रिक वाहन का उत्पादन शुरू करेगा, जिसका यूरोप में वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्यात शुरू होने की संभावना है. यह मारुति सुजुकी eVX कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन-रेडी वर्जन होगा, जिसे पिछले साल ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था. भारत में यह इलेक्ट्रिक वाहन एमजी जेडएस ईवी, आने वाली हुंडई क्रेटा ईवी और टाटा कर्व ईवी से मुकाबला करेगा.

यह भी पढ़ें - 

भारत में 3 नई एसयूवी लांच करने की तैयारी में स्कोडा, एक इलेक्ट्रिक मॉडल भी होगा शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
Tata, Maruti, Hyundai की कारें हुईं सस्ती, मिल रहा बड़ा डिस्काउंट
Tata, Maruti, Hyundai की कारें हुईं सस्ती, मिल रहा बड़ा डिस्काउंट
दिल्ली की हवा को खराब करने में कितनी जिम्मेदार बाइक्स, देखें आंकड़े
दिल्ली की हवा को खराब करने में कितनी जिम्मेदार बाइक्स, देखें आंकड़े
अब जारी होंगे अलग-अलग रंग के ड्राइविंग लाइसेंस, सरकार ने बनाया प्लान
अब जारी होंगे अलग-अलग रंग के ड्राइविंग लाइसेंस, सरकार ने बनाया प्लान

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget