एक्सप्लोरर

क्या मिडिल क्लास फैमिली के लिए बेहतर ऑप्शन है Maruti Brezza? जानिए कीमत और फीचर्स

Maruti Brezza SUV: मारुति ब्रेजा में 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

अगर आप अपने परिवार के लिए एक स्टाइलिश, सेफ और फ्यूल एफिशिएंट SUV खरीदना चाहते हैं, तो Maruti Suzuki Brezza एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है. Maruti की ये SUV सिर्फ अच्छा माइलेज ही नहीं देती, बल्कि फीचर्स और सेफ्टी के मामले में भी यह अपने सेगमेंट की गाड़ियों जैसे Scorpio, Nexon और Punch को टक्कर देती है. 

Maruti Suzuki Brezza की एक्स-शोरूम कीमत 8.69 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट के लिए यह 14.14 लाख रुपये तक जाती है. दिल्ली में इसकी ऑन-रोड कीमत 9.51 लाख रुपये से 16.38 लाख रुपये के बीच है. CNG वर्जन की कीमत 10.70 लाख (एक्स-शोरूम) है. 

कैसे हैं Maruti Brezza के फीचर्स ?

Maruti Brezza अपने शानदार फीचर्स की वजह से ग्राहकों के बीच काफी पॉपुलर है. इसमें ड्यूल टोन इंटीरियर दिया गया है और 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है. इसके साथ 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं. SUV में रियर AC वेंट्स, हेड्स-अप डिस्प्ले, फास्ट-चार्जिंग USB पोर्ट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और कूल्ड ग्लव बॉक्स जैसे स्मार्ट फीचर्स भी शामिल हैं.

सेफ्टी के मामले में भी Maruti Brezza काफी मजबूत विकल्प है. इसमें छह एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, ऑटो-डिमिंग IRVM, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा, इसमें ABS विद EBD, रिवर्स पार्किंग सेंसर, हाई-स्पीड वार्निंग सिस्टम और फ्रंट सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसी सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद हैं. 

इंजन और परफॉर्मेंस

इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो Maruti Brezza में 1.5-लीटर का K-सीरीज डुअल-जेट पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 101.6 bhp की पावर और 136.8 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प दिए गए हैं. CNG वेरिएंट में भी यही इंजन दिया गया है, लेकिन इसमें पावर आउटपुट 86.6 bhp और 121.5 Nm तक रहता है.

इस SUV में स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, रीजनरेटिव ब्रेकिंग और इंजन स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम जैसी टेक्नोलॉजी दी गई हैं, जो इसकी फ्यूल एफिशिएंसी को और बेहतर बनाती हैं. Maruti Brezza अपनी सेगमेंट की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली SUVs में से एक है. इसका पेट्रोल मैनुअल वर्जन 19.89 से 20.15 kmpl तक का माइलेज देता है, जबकि पेट्रोल ऑटोमैटिक 19.80 kmpl का और CNG वर्जन 25.51 km/kg तक का माइलेज देने में सक्षम है. 

यह भी पढ़ें:-

सिर्फ 3 हजार रुपये की EMI पर मिल जाएगा Honda Activa, ये रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra Upcoming 4 New SUVs: SUV बाजार में महिंद्रा का तूफान, आने वाली हैं 4 नई गाड़ियां
SUV बाजार में महिंद्रा का तूफान, आने वाली हैं 4 नई गाड़ियां
Japan E-Fuel Technology: हवा से पेट्रोल जैसा फ्यूल बना रहा जापान, किस तकनीक से किया ऐसा?
हवा से पेट्रोल जैसा फ्यूल बना रहा जापान, किस तकनीक से किया ऐसा?
Mercedes Benz AI Car Development: अब AI बनाएगी Mercedes की कारें, चीन को मिलेगी टक्कर
अब AI बनाएगी Mercedes की कारें, चीन को मिलेगी टक्कर
Volkswagen Virtus facelift vs Skoda Slavia: Virtus-Slavia में कौन मारेगा बाजी? जानें बड़े बदलाव
Virtus-Slavia में कौन मारेगा बाजी? जानें बड़े बदलाव

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'UGC गाइडलाइंस की होगी समीक्षा', JP नड्डा से मिलने के बाद करणी सेना के राज शेखावत का दावा
'UGC गाइडलाइंस की होगी समीक्षा', JP नड्डा से मिलने के बाद करणी सेना के राज शेखावत का दावा
सीतापुर: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दर्दनाक हादसा, 5 महिलाओं की मौत, 20 घायल
सीतापुर: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दर्दनाक हादसा, 5 महिलाओं की मौत, 20 घायल
'मोदी जी को कन्फ्यूज मत कीजिए, बहस के लिए मनाइए', अमित शाह का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी का तंज
'मोदी जी को कन्फ्यूज मत कीजिए, बहस के लिए मनाइए', अमित शाह का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी का तंज
बारिश में धुल जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट
बारिश में धुल जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट
2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म की OTT रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं 'हनुमान अंश'
धनतेरस पर 'हनुमान अंश' की ओटीटी रिलीज का ऐलान, जानें कब-कहां देख सकते हैं फिल्म
4 साल की नौकरी से 6 साल की सेवा तक पहुंची अग्निपथ योजना, क्या खत्म होगा पुराना सिस्टम?
4 साल की नौकरी से 6 साल की सेवा तक पहुंची अग्निपथ योजना, क्या खत्म होगा पुराना सिस्टम?
दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिए ये नए आदेश
दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिए ये नए आदेश
बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, 4 दिसंबर को 'ईठा' से होगी 'मातृभूमि' की टक्कर, कौन मारेगा बाजी?
बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, 4 दिसंबर को 'ईठा' से होगी 'मातृभूमि' की टक्कर, कौन मारेगा बाजी?
Embed widget