एक्सप्लोरर

करोड़ों की सुपर लक्जरी कारों का जलवा लॉकडाउन में भी कायम, खूब हो रही ऑनलाइन बुकिंग

लॉकडाउन में भी करोड़ों की सुपर लक्जरी कारों का जलवा कायम है.कई ग्राहकों ने सुपर लक्जरी कारों की बुकिंग ऑनलाइन करवाई है.

नई दिल्ली: लॉकडाउन के दौरान अप्रैल महीने में देश में अधिकांश कार कंपनियों की बिक्री जीरो रही है. देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी से लेकर हुंडई, एमजी मोटर्स समेत लगभग सभी कंपनियों के शोरूम बंद होने के चलते पूरे अप्रैल में एक भी कार की बिक्री नहीं कर पाई हैं. लेकिन, ऐसे माहौल के बीच भी लाखों-करोड़ों की सुपर  लक्जरी कारों का जलवा बरकरार है. लॉकडाउन के दौरान भी सुपर लक्जरी कारों के दीवानों ने ऑनलाइन बुकिंग करवा ली है और अब लॉकडाउन खुलते ही इन सुपर लक्जरी कारों की डिलीवरी शुरू हो जाएगी.

देश में प्री ओन्ड सुपर लक्जरी कारों का कारोबार करने वाली बिग बोयज टॉयज के सीईओ जतिन अहूजा ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में बताया कि कंपनी ने लॉकडाउन के दौरान 10-12 करोड़ रुपये की सुपर लक्जरी कारों की बुकिंग की है. कंपनी में लॉकडाउन के दौरान 8 से 9 कारों की बुकिंग की है. यह सभी बुकिंग ऑनलाइन की गई हैं. लॉकडाउन खुलने के बाद कंपनी इनकी डिलीवरी शुरू करेगी. अहूजा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान कंपनी की वेबसाइट पर ऑनलाइन ट्रैफिक 30-35% बढ़ा है. उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान कंपनी ने GLS 63 AMG, S 500 maybach, फैंटम कूपे जैसे कई मॉडल्स की बुकिंग हासिल की है.

आहूजा ने बताया कि 2019 के दौरान कंपनी ने 225 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. इस साल कंपनी को 20 से 25 फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद थी. कोरोना वायरस के चलते यह बढ़ोतरी हासिल करना तो इस साल मुमकिन नहीं होगा, लेकिन कंपनी को उम्मीद है कि इस साल भी कंपनी पिछले साल के बराबर यानी 225 करोड़ रुपए का कारोबार हासिल कर लेगी.

वहीं, नोएडा स्थित एक अन्य लक्जरी कार कंपनी के डीलर ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान शुरुआत में तो कारोबार बिल्कुल बंद रहा. लेकिन, बीते 2 सप्ताह के दौरान कंपनी को 20-25 इन्क्वारी मिली हैं. जिनमें से 5 ग्राहकों ने बुकिंग अमाउंट जमा करवा दिया है. इन सभी 5 कारों की डिलीवरी लॉकडाउन खुलने के बाद दे दी जाएगी.

वहीं, जानकारों का कहना है कि देश में सुपर लक्जरी कारों का बाजार बहुत छोटा है. ऐसी कारों के शौकीन वो सुपर रिच होते हैं जिनके पास अच्छा खासा बैंक बैलेंस होता है. लिहाजा, लॉकडाउन और आर्थिक मंदी से इनकी खरीद पर खास फर्क नहीं पड़ता है. ऐसे में देश में सुपर लक्जरी कारों के बाजार पर ज्यादा नकारात्मक असर देखने को नहीं मिलेगा.

ये भी पढ़ें-

वेतन कटौती को लेकर विवादों में घिरा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, स्टार खिलाड़ी ने उठाए बेहद गंभीर सवाल

रेलवे ने प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए 10 ट्रेनों को रवाना किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Seltos Modification: पुरानी Seltos को नई Seltos का लुक देने में कितना आएगा खर्च?
पुरानी Seltos को नई Seltos का लुक देने में कितना आएगा खर्च?
हाईवे की खराब क्वालिटी पर सरकार सख्त, 11 अफसर हटे
हाईवे की खराब क्वालिटी पर सरकार सख्त, 11 अफसर हटे
E20 पर केजरीवाल का बड़ा दावा, ऑटो कंपनियां क्यों चुप?
E20 पर केजरीवाल का बड़ा दावा, ऑटो कंपनियां क्यों चुप?
MINI की लग्जरी Convertible का नया अंदाज, कीमत ने चौंकाया
MINI की लग्जरी Convertible का नया अंदाज, कीमत ने चौंकाया

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget