एक्सप्लोरर

Mahindra XUV300 की कीमत 87129 रुपये तक घटी, जानें किस वेरिएंट पर कितने रुपये हुए कम

Mahindra XUV300 के दाम घटा दिए गए हैं. हालांकि डीजल मॉडल के W6 20 हजार रुपये और W4 वेरिएंट्स की कीमत में एक हजार रुपये की बढ़ोतरी भी हुई है.

नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच कार कंपनियां अपनी बिक्री को बढ़ावा देने के लिए लगातार नए-नए ऑफर्स या डिस्काउंट दे रही हैं. इसी कड़ी में महिंद्रा ने भी अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV300 के दाम घटा दिए हैं. कंपनी ने Mahindra XUV300 के डीजल मॉडल के W4 और W6 वेरिएंट्स के अलावा सभी वेरिएंट्स की कीमत घटा दी है. XUV300 की प्राइस 87,129 रुपये तक कम की गई है. दाम कम होने के बाद अब इस एसयूवी की कीमत 7.95 लाख से 11.75 लाख रुपये के बीच हो गई है. पहले इसके दाम 8.30 लाख से 12.14 लाख रुपये तक थे.

पेट्रोल मॉडल की प्राइस में हुई भारी कटौती महिंद्रा XUV300 के पेट्रोल मॉडल के W8 (O) वेरिएंट के दाम सबसे ज्यादा 87,129 कम हुए हैं. इसके बाद W8 वेरियंट की कीमत में 70 हजार, W6 की कीमत में 17 हजार और W4 वेरिएंट की प्राइस में 35 हजार रुपये की कटौती हुई है.

डीजल मॉडल की कीमत में आई इतनी कमी महिंद्रा के एसयूवी के डीजल मॉडल के दाम घटाए गए हैं. इसके W8 वेरिएंट की बात करें तो इस पर 20 हजार रुपये और W8 (O) की कीमत 39 हजार रुपये कम किए गए हैं. वहीं डीजल मॉडल के W6 20 हजार रुपये और W4 वेरिएंट्स की कीमत में एक हजार रुपये की बढ़ोतरी भी हुई है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी ने आने वाली दो नई एसयूवी- किआ सॉनेट और टोयोटा अर्बन क्रूजर के चलते एक्सयूवी300 के दाम घटाए हैं.

इंजन Mahindra XUV300 में 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन के ऑप्शन दिए गए हैं. पेट्रोल इंजन 110 bhp की पावर और 200 Nm टॉर्क, जबकि डीजल इंजन 115 bhp की पावर और 300 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. दोनों ही इंजन के साथ 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है. डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड AMT गियरबॉक्स का भी विकल्प है.

ये भी पढ़ें

Mahindra Scorpio पर मिल रहा है हैवी डिस्काउंट, इन कंपनियों के डिस्काउंट के बारे में भी जानें नई Honda Jazz की प्री-लॉन्च बुकिंग हुई शुरू, बलेनो और आई 20 से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
Royal Enfield को टक्कर देने आईं ये 5 धांसू बाइक्स, देखें कीमत और फीचर्स
Royal Enfield को टक्कर देने आईं ये 5 धांसू बाइक्स, देखें कीमत और फीचर्स
ई-स्कूटर vs पेट्रोल स्कूटर, 365 दिन का खर्च जानकर चौंक जाएंगे
ई-स्कूटर vs पेट्रोल स्कूटर, 365 दिन का खर्च जानकर चौंक जाएंगे
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget