एक्सप्लोरर

Mahindra की पहली BS6 गाड़ी XUV 300 है बेहद दमदार, कीमत 8.30 लाख रुपये से शुरू

देश में 1 अप्रैल 2020 से सिर्फ BS6 गाड़ियां ही बेची जाएंगी और इसके लिए तमाम कंपनियों ने तैयारी कर ली है. इसी सिलसिले में महिंद्रा एंड महिंद्रा में अपनी पहली BS6 इंजन वाली XUV300 एसयूवी को लॉन्च कर दिया है.

देश में प्रदूषण को रोकने के लिए वाहन निर्माता कंपनियां BS6 वाहनों को पेश कर रही है. देश में 1 अप्रैल 2020 से सिर्फ BS6 गाड़ियां बेचीं जाएंगी और BS4 वाहनों की बिक्री पर पूरी तरफ से रोक लगा दी जायेगी, ऑटो कंपनियां समय सीमा से पहले BS6 वाहनों को देश में लॉन्च कर रही हैं. ऐसे में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी पहली BS6, XUV300 को लॉन्च कर दिया है जो कि 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ है. कंपनी ने फिलहाल इसी इंजन को अपडेट किया है.

कीमत

बात कीमत की करें तो BS6, XUV300 एसयूवी के W4 वर्जन की कीमत 8.30 लाख रुपये से शुरू होकर 11.84 लाख रुपये तक जाती है जोकि इसके W8 मॉडल की कीमत है. ये सभी कीमतें एक्स-शो रूम हैं.

कंपनी ने बताया मील का पत्थर

इस मौके पर महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के प्रेसिडेंट - ऑटोमोटिव सेक्टर, राजन वाढेरा ने कहा, हमें हमारे पहले BS6 वाहन को लॉन्च करने की खुशी है. यह BS6 में परिवर्तन के सफर में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. सख्त समय-सीमा के बावजूद, हमारे आपूर्तिकर्ताओं के साथ मिलकर हमने इन सख्त उत्सर्जन मानदंडों की चुनौतीपूर्ण आवश्यकताओं को निर्धारित समय-सीमा से काफी पहले ही पूरा कर लिया. हम स्वच्छतर उत्सर्जन तकनीक के साथ हमारे संपूर्ण रेंज को उत्तरोत्तर अपग्रेड करेंगे.

दो इंजन में होगा उपलब्ध

महिंद्रा XUV300, 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन में उपलब्ध है. इसका पेट्रोल इंजन 110 पीएस की पावर देता है जबकि इसका डीजल इंजन 115पीएस का पावर देता है. दोनों में 6 स्पीड मैनुअल ट्रासमिशन स्टैंडर्ड है. डीजल इंजन में एएमटी का ऑप्शन भी है. यह एसयूवी इसी साल फरवरी में लॉन्च किया गया था. इसे कस्टमर को रिस्पॉन्स पहले महीने में ही काफी अच्छा मिल गया था. दोनों इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रासमिशन से लैस है. जबकि डीजल इंजन में AMT का ऑप्शन भी मिलता है.

यह भी पढ़ें-

टाटा की प्रीमियम हैचबैक कार 'Altroz' इस दिन भारत में होगी लॉन्च, जानें

नई कार की डिलीवरी लेने से पहले इन पांच बातों को न भूलें, वरना हो सकता है नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV से बचेंगी 17 लाख जानें, रिपोर्ट में बड़ा दावा
EV से बचेंगी 17 लाख जानें, रिपोर्ट में बड़ा दावा
BMW iX3 की 805 KM रेंज, EV बाजार में हलचल
BMW iX3 की 805 KM रेंज, EV बाजार में हलचल
PUC खत्म? अब नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
PUC खत्म? अब नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
Seltos Modification: पुरानी Seltos को नई Seltos का लुक देने में कितना आएगा खर्च?
पुरानी Seltos को नई Seltos का लुक देने में कितना आएगा खर्च?

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget