एक्सप्लोरर

Mahindra Thar ROXX: इस खास दिन पर मिलेगी महिंद्रा थार रॉक्स की चाबी, बुकिंग को लेकर भी कंपनी ने किया तारीखों का ऐलान

Mahindra Thar ROXX Bookings Date: महिंद्रा थार रॉक्स भारतीय बाजार में कदम रख चुकी है. ये नई एसयूवी पेट्रोल और डीजल दोने तरह के पावरट्रेन के साथ आई है. इस कार की कीमत 12.99 लाख रुपये से शुरू है.

Mahindra Thar ROXX Bookings Details: महिंद्रा एंड महिंद्रा की नई एसयूवी थार रॉक्स को 14 अगस्त की रात स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले लॉन्च कर दिया गया. कंपनी ने इस 5-डोर एसयूवी की बुकिंग्स डेट भी फाइनल कर दी है. महिंद्रा अक्टूबर महीने से थार रॉक्स की बुकिंग लेना शुरू कर देगी. इसके साथ ही इसी महीने से कंपनी ने इस कार को डिलीवर करने का प्लान बनाया है.

कब से शुरू होगी महिंद्रा थार रॉक्स की बुकिंग?

महिंद्रा थार रॉक्स की बुकिंग 3 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है. महिंद्रा एंड महिंद्रा के लिए ये दिन काफी खास है, क्योंकि इसी दिन इस कंपनी की नींव पड़ी थी. कंपनी ने बुकिंग्स डेट के ऐलान के साथ ये भी जानकारी साझा की कि इस कार को कंपनी डिलीवर करना भी अक्टूबर महीने से ही शुरू कर देगी.

कंपनी ने गाड़ी को डिलीवर करने के लिए भी एक खास दिन का चयन किया है. कंपनी ने इसके लिए 12 अक्टूबर का दिन फाइनल किया है. इस दिन देश में दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा.

कैसे होगी महिंद्रा थार रॉक्स की बुकिंग?

महिंद्रा थार रॉक्स को ऑनलाइन भी बुक किया जा सकेगा. इसके साथ ही ब्रांड की डीलरशिप पैन इंडिया (Pan India) से भी इस नई एसयूवी की बुकिंग की जा सकेगी. कंपनी बुकिंग शुरू करने से पहले थार रॉक्स की टेस्ट ड्राइव स्टार्ट करने जा रही है. 14 सितंबर के बाद से महिंद्रा थार रॉक्स में बैठकर इस गाड़ी की टेस्टिंग की जा सकती है.

महिंद्रा थार रॉक्स की पावर

महिंद्रा थार रॉक्स में इंजन के दो ऑप्श दिए गए हैं. इस नई एसयूवी में एक 2-लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल डायरेक्ट इंजेक्शन (TGDi)इंजन लगा है. इस इंजन से मैनुअल ट्रांसमिशन पर 119 kW की पावर मिलती है और 330 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है.

महिंद्रा की ये नई थार डीजल इंजन के साथ भी आई है. इस गाड़ी में 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन लगा है. इस इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन को जोड़ा जा सकता है. इस इंजन से 111.9 kW की पावर मिलती है और 330 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है. वहीं 4 व्हील-ड्राइव पर इस इंजन से 128.6 kW की पावर और 370 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है.

महिंद्रा थार रॉक्स की कीमत

महिंद्रा थार रॉक्स ने सेलेक्ट वेरिएंट्स की कीमत को जारी कर दिया है. ये नई थार 6 वेरिएंट्स के साथ भारतीय बाजार में लाई गई है. इस कार की बेस मॉडल MX1 है, जो कि पेट्रोल MT वर्जन के साथ आ रहा है. इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम प्राइस 12.99 लाख रुपये है. वहीं इस गाड़ी के टॉप-एंड वेरिएंट AX7L डीजल MT की एक्स-शोरूम प्राइस 20.49 लाख रुपये है.

ये भी पढ़ेें

14 साल का लड़का महिंद्रा थार उड़ाकर दिखा रहा था स्टंट, पुलिस ने काट दिया चालान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहाड़ों पर Electric Scooter कितना कामयाब? खरीदने से पहले जानें
पहाड़ों पर Electric Scooter कितना कामयाब? खरीदने से पहले जानें
10 मिनट चार्जिंग के साथ 161 KM रेंज, इस स्कूटर को खूब खरीद रहे लोग
10 मिनट चार्जिंग के साथ 161 KM रेंज, इस स्कूटर को खूब खरीद रहे लोग
Tesla की कारों में निकली बड़ी खामी, 30 लाख गाड़ियां Recall
Tesla की कारों में निकली बड़ी खामी, 30 लाख गाड़ियां Recall
Baleno होने वाली है और धांसू, इस तारीख को होगी लॉन्च
Baleno होने वाली है और धांसू, इस तारीख को होगी लॉन्च

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Embed widget