एक्सप्लोरर

Mahindra Pik-up Truck: महिंद्रा स्कॉर्पियो एन पर आधारित पिक-अप का हुआ खुलासा, ढेर सारी खूबियों से है लैस

नई स्कॉर्पियो पिकअप का इंटीरियर डिज़ाइन स्कॉर्पियो एन जैसा ही है, यह पिक-अप एक नए प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसका लक्ष्य नए ग्लोबल मार्केट पर अधिक होगा.

Mahindra Pik-up Truck: महिंद्रा ने अपने नए पिक-अप के कॉन्सेप्ट मॉडल का खुलासा किया है और साथ ही अगली पीढ़ी के अधिक प्रीमियम प्रोडक्ट्स को भी प्रदर्शित किया है. यह पिक-अप कंपनी की लोकप्रिय स्कॉर्पियो एन प्लेटफॉर्म पर आधारित है और यह इसकी ही स्टाइल के साथ आती है, लेकिन इसमें एसयूवी की तुलना में कुछ महत्वपूर्ण अंतर हैं.

डिजाइन

पिक-अप एक डबल कैब ट्रक है जो मजबूत है और गेटअवे की तुलना में अधिक प्रीमियम सेगमेंट में महिंद्रा की लाइफस्टाइल की पेशकश के तौर पर आता है. हालांकि यह अभी एक कॉन्सेप्ट है. इस पिक-अप में स्कॉर्पियो एन जैसे बुच फेस के साथ एक मस्कुलर फ्रंट एंड मिलता है, लेकिन पिक-अप में अधिक एग्रेसिव स्टाइल दिया गया है. इसके टेललैंप्स भी बहुत स्टाइलिश हैं, लेकिन यह डिटेल्स प्रोडक्शन मॉडल में आएंगे या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है.

Mahindra Pik-up Truck: महिंद्रा स्कॉर्पियो एन पर आधारित पिक-अप का हुआ खुलासा, ढेर सारी खूबियों से है लैस

पावरट्रेन

यह पिक अप 2.2 डीजल के साथ 4x4 ड्राइव मोड के साथ उपलब्ध होगा. इसके फाइनल प्रोडक्ट मॉडल में 6 स्पीड मैनुअल और एक ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलेगा, जो कि स्कॉर्पियो एन के समान है. इसमें सनरूफ, ADAS और 5G कनेक्टिविटी समेत कई अन्य शानदार सुविधाएं मिलेंगी.

Mahindra Pik-up Truck: महिंद्रा स्कॉर्पियो एन पर आधारित पिक-अप का हुआ खुलासा, ढेर सारी खूबियों से है लैस 

इंटीरियर

नई स्कॉर्पियो पिकअप का इंटीरियर डिज़ाइन स्कॉर्पियो एन जैसा ही है, यह पिक-अप एक नए प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसका लक्ष्य नए ग्लोबल मार्केट पर अधिक होगा. भारत में पिक-अप सेगमेंट केवल कुछ मॉडल्स तक ही सीमित है. इस पिकअप से इस सेगमेंट में जबरदस्त हलचल पैदा होने की उम्मीद है.

Mahindra Pik-up Truck: महिंद्रा स्कॉर्पियो एन पर आधारित पिक-अप का हुआ खुलासा, ढेर सारी खूबियों से है लैस

कब होगी लॉन्च

वर्तमान में स्कॉर्पियो एन एसयूवी कई देशों में बिक्री के लिए मौजूद है. जिसके बाद कंपनी का लक्ष्य इस पिक-अप को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे पिकअप के लिए लोकप्रिय बाज़ारों में भी लॉन्च करने का है जहां यह लाइनअप में पुराने स्कॉर्पियो पिकअप के उपर स्थित होगा. जल्द ही इसके प्रोडक्शन मॉडल के बाजार में आने की उम्मीद है और इसके अधिकांश बुच स्टाइल को बाजार में मौजूदा स्कॉर्पियो एन के समान रखा जाएगा.

यह भी पढ़ें :- ओला ने किया चार इलेक्ट्रिक बाइक कॉन्सेप्ट का खुलासा, नए किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लाएगी कंपनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget