एक्सप्लोरर

साल का सबसे बड़ा ऑफर दे रही Mahindra, अभी खरीदने पर Thar पर मिलेगी 3 लाख रुपये की छूट

Mahindra Thar Discount: इस साल बने मॉडल्स की इन्वेंट्री को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए कंपनी 3-डोर थार पर बेहतर डिस्काउंट दे रही है. थार के अलग-अलग वेरिएंट्स पर ग्राहकों को अलग-अलग ऑफर मिल रहा है.

Mahindra Thar Discount Offer in December 2024: इंडियन मार्केट में महिंद्रा थार की एक अलग ही पहचान है. इस एसयूवी को खरीदने के लिए लोगों की लाइनें लगी रहती है. अगर आप इस वक्त महिंद्रा थार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह मौका बिल्कुल परफेक्ट है. दरअसल, कंपनी अपनी इस पॉपुलर ऑफरोडर पर 3 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट दे रही है. 

इस साल बने मॉडल्स की इन्वेंट्री को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए कंपनी 3-डोर थार पर बेहतर डिस्काउंट दे रही है. महिंद्रा थार के 3-डोर मॉडल के 2WD वेरिएंट्स पर ग्राहकों को अलग-अलग डिस्काउंट मिल रहा है. Thar RWD 1.5 लीटर डीजल वेरिएंट पर सबसे कम डिस्काउंट मिल रहा है जोकि 56 हजार रुपये है.

किस वेरिएंट पर मिलेगी कितनी छूट?

पेट्रोल इंजन ऑप्शन में रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट्स पर 1 लाख 31 हजार रुपये तक का फायदा मिल जाएगा. इसके साथ ही सबसे ज्यादा डिस्काउंट महिंद्रा थार के अर्थ एडिशन पर मिल रहा है. LX Trip वाले वेरिएंट्स पर आपको 3 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट मिल जाएगा. 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी नए साल यानी 2025 से पूरी रेंज में लगभग 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकती है. महिंद्रा के मुताबिक, कीमतों में यह बढ़ोतरी लागत बढ़ने की वजह से की जा रही है.

कंपनी का कहना है कि प्राइस हाइक की पीछे की मुख्य वजह महंगाई है. कंपनी आने वाले महीनों में XEV 7e, BE.07BE.09 और XUV 400 लाने की तैयारी कर रही है. इसके अलावा कंपनी की तरफ से ईवी रेंज भी बढ़ाए जाने की उम्मीद की जा रही है. 

Mahindra Thar का पावरट्रेन

महिंद्रा थार का डीजल इंजन 2184 सीसी और 1497 सीसी है जबकि पेट्रोल इंजन 1997 सीसी का है. यह ऑटोमेटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है. वेरिएंट और फ्यूल टाइप के आधार पर थार का माइलेज 15.2 किमी/लीटर है. थार 4 सीटर है और लम्बाई 3985 (मिलीमीटर), चौड़ाई 1820 (मिलीमीटर) और व्हीलबेस 2450 (मिलीमीटर) है. 

यह भी पढ़ें:-

Hero की बादशाहत कायम! एक महीने में बिकीं लाखों यूनिट्स, ये हैं टॉप-5 कंपनियां 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car Engine Tips: सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
E-85 पर चलने वाली बाइक खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? जानिए पूरा हिसाब
E-85 पर चलने वाली बाइक खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? जानिए पूरा हिसाब
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
हमेशा के लिए बंद होने जा रही यामाहा की ये पॉपुलर बाइक, जानें क्यों लिया गया ये फैसला?
हमेशा के लिए बंद होने जा रही यामाहा की ये पॉपुलर बाइक, जानें क्यों लिया गया ये फैसला?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बह गए हजारों सिलेंडर, अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बह गए हजारों सिलेंडर, अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget