एक्सप्लोरर

जल्द ही Mahindra लॉन्च करने जा रही नई Thar, जानिए पहले से कितनी बदल जाएगी?

Mahindra Thar Facelift: फेसलिफ्ट थार थ्री-डोर की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है. हालांकि, कंपनी इसे Thar Roxx और स्टैंडर्ड 3-डोर थार के बीच का बैलेंस बनाए रखते हुए पेश करेगी.

महिंद्रा अपनी पॉपुलर SUV थार 3-door को नए फेसलिफ्ट वर्जन में पेश करने की तैयारी कर रही है. इस बार इसके फीचर्स और इंटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं, कंपनी ने Thar Roxx 5-door से कई एडवांस फीचर्स लिए हैं और उन्हें 3-डोर थार में शामिल किया है. हालांकि Roxx और Thar दोनों अलग-अलग प्रोडक्ट्स हैं, लेकिन 5-डोर वेरिएंट के आने के बाद 3-डोर थार की बिक्री पर असर पड़ा है. ऐसे में ये फेसलिफ्ट मॉडल फिर से ग्राहकों को अट्रैक्ट करने में मदद करेगा.

डिजाइन में कैसे होगा बदलाव? 

फेसलिफ्ट Mahindra Thar 3-door का एक्सटीरियर पहले से ज्यादा फ्रेश और मॉडर्न लगेगा. इसमें नया बंपर डिजाइन, नई ग्रिल, अपडेटेड हेडलैम्प्स और नए अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे. यह बदलाव SUV को और ज्यादा स्टाइलिश बनाएंगे, लेकिन इसकी ऑफ-रोडिंग पहचान को बरकरार रखा जाएगा.

इंटीरियर होगा और भी प्रीमियम

नई Thar 3-door के अंदर सबसे बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. इसमें Roxx जैसा नया स्टीयरिंग व्हील और सेंटर कंसोल दिया जा सकता है. पावर विंडो स्विच अब दरवाजों पर होंगे और इंफोटेनमेंट स्क्रीन का साइज भी पहले से बड़ा होगा. इसके अलावा इसमें कई नए कम्फर्ट फीचर्स और टेक्नोलॉजी शामिल की जाएंगी. इस फेसलिफ्ट मॉडल में पहले से ज्यादा कंफर्टेबल सीट्स और प्रैक्टिकल फीचर्स मिलेंगे, ताकि यह न केवल ऑफ-रोडिंग बल्कि डेली यूज के लिए भी ज्यादा अट्रैक्टिव बन सके.

इंजन और परफॉर्मेंस ऑप्शंस

महिंद्रा Thar 3-door फेसलिफ्ट में इंजन लाइनअप में कोई बदलाव नहीं होगा. इसमें पहले की तरह ही 1.5-लीटर डीजल (RWD मॉडल), 2.0-लीटर पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलेंगे. SUV के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों का विकल्प मिलेगा. वहीं 4x4 वेरिएंट भी जारी रहेंगे, जो इसे ऑफ-रोडिंग लवर्स के लिए खास बनाते हैं.

फेसलिफ्ट Thar 3-door की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है. हालांकि, कंपनी इसे Thar Roxx और स्टैंडर्ड 3-डोर थार के बीच का बैलेंस बनाए रखते हुए पेश करेगी. मौजूदा 3-डोर Thar ने कंपनी को नए ग्राहकों तक पहुंचाने में बड़ी मदद की है, लेकिन Roxx 5-door आने के बाद इसकी बिक्री पर असर पड़ा है. अब कंपनी उम्मीद कर रही है कि यह नया फेसलिफ्ट मॉडल ब्रांड की कुल बिक्री को बढ़ावा देगा. आने वाले दिनों में इसके लॉन्च और कीमत से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने आएगी.

यह भी पढ़ें:-

Tata Nexon vs Hyundai Venue: फीचर्स, कीमत और माइलेज के मामले में कौन-सी गाड़ी बेहतर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Aeris vs Maruti Dzire: 5 फीचर्स, जो Aeris को बनाते हैं खास
Tata Aeris vs Maruti Dzire: 5 फीचर्स, जो Aeris को बनाते हैं खास
गाड़ी खरीदने से पहले डीलर Authorized है या नहीं, ऐसे करें चेक
गाड़ी खरीदने से पहले डीलर Authorized है या नहीं, ऐसे करें चेक
पुलिस ने भेजा गलत चालान तो क्या करें? ऑनलाइन आवेदन से कोर्ट तक प्रोसेस जानें
पुलिस ने भेजा गलत चालान तो क्या करें? ऑनलाइन आवेदन से कोर्ट तक प्रोसेस जानें
कड़ाके की ठंड में धोखा नहीं देगी कार, सर्दियों से पहले अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स
कड़ाके की ठंड में धोखा नहीं देगी कार, सर्दियों से पहले अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को PAK ने दिया धोखा, तारिक रहमान को शहबाज ने नहीं ले जाने दी ये खास चीज
बांग्लादेश को PAK ने दिया धोखा, तारिक रहमान को शहबाज ने नहीं ले जाने दी ये खास चीज
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
FBI की 'मोस्ट वांटेड' लिस्ट में आया गोल्डी बराड़, सिर पर 10 लाख डॉलर का इनाम
FBI की 'मोस्ट वांटेड' लिस्ट में आया गोल्डी बराड़, सिर पर 10 लाख डॉलर का इनाम
BB20: ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
'बिग बॉस 20': ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
बांग्लादेश का क्रिकेट में बड़ा धमाका, लॉन्च किया दुनिया का पहला 'ऑल-फॉर्मेट' टूर्नामेंट
बांग्लादेश का क्रिकेट में बड़ा धमाका, लॉन्च किया दुनिया का पहला 'ऑल-फॉर्मेट' टूर्नामेंट
दिल्ली से पटना और मुंबई तक बारिश होगी या निकलेगी धूप? जानें IMD का अलर्ट
दिल्ली से पटना और मुंबई तक बारिश होगी या निकलेगी धूप? जानें IMD का अलर्ट
केतन मर्डर: पहली मुलाकात में 8 लाख की ड्रेस, सगाई में 80 लाख के गहने! हैरान करने वाले खुलासे
केतन मर्डर: पहली मुलाकात में 8 लाख की ड्रेस, सगाई में 80 लाख के गहने!
20 लाख की नौकरी ठुकराकर बने IPS, पढ़ें शरण कांबले की कहानी
20 लाख की नौकरी ठुकराकर बने IPS, पढ़ें शरण कांबले की कहानी
Embed widget