एक्सप्लोरर

नए अवतार में जल्द आ रही महिंद्रा थार 3-डोर फेसलिफ्ट, मिलेगा मॉडर्न डिजाइन और एडवांस फीचर्स

Mahindra Thar 3-डोर का नया फेसलिफ्ट मॉडल जल्द आने वाला है. इसमें नए फीचर्स, बड़ा टचस्क्रीन, अपडेटेड इंटीरियर और नया डिजाइन मिलेगा. आइए विस्तार से जानते हैं.

महिंद्रा अपनी पॉपुलर SUV Thar 3-door को नए फेसलिफ्ट वर्जन में पेश करने की तैयारी कर रही है. इस बार इसके फीचर्स और इंटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं, कंपनी ने Thar Roxx 5-door से कई एडवांस फीचर्स लिए हैं और उन्हें 3-डोर थार में शामिल किया है. हालांकि Roxx और Thar दोनों अलग-अलग प्रोडक्ट्स हैं, लेकिन 5-डोर वेरिएंट के आने के बाद 3-डोर थार की बिक्री पर असर पड़ा है. ऐसे में ये फेसलिफ्ट मॉडल फिर से ग्राहकों को अट्रैक्ट करने में मदद करेगा.

बाहरी डिजाइन में आएंगे बदलाव

  • फेसलिफ्ट Mahindra Thar 3-door का एक्सटीरियर पहले से ज्यादा फ्रेश और मॉडर्न लगेगा. इसमें नया बंपर डिजाइन, नई ग्रिल, अपडेटेड हेडलैम्प्स और नए अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे. यह बदलाव SUV को और ज्यादा स्टाइलिश बनाएंगे, लेकिन इसकी ऑफ-रोडिंग पहचान को बरकरार रखा जाएगा.

इंटीरियर होगा और भी प्रीमियम

  • नई Thar 3-door के अंदर सबसे बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. इसमें Roxx जैसा नया स्टीयरिंग व्हील और सेंटर कंसोल दिया जा सकता है. पावर विंडो स्विच अब दरवाजों पर होंगे और इंफोटेनमेंट स्क्रीन का साइज भी पहले से बड़ा होगा. इसके अलावा इसमें कई नए कम्फर्ट फीचर्स और टेक्नोलॉजी शामिल की जाएंगी. इस फेसलिफ्ट मॉडल में पहले से ज्यादा कंफर्टेबल सीट्स और प्रैक्टिकल फीचर्स मिलेंगे, ताकि यह न केवल ऑफ-रोडिंग बल्कि डेली यूज के लिए भी ज्यादा अट्रैक्टिव बन सके.

इंजन और परफॉर्मेंस ऑप्शंस

  • महिंद्रा Thar 3-door फेसलिफ्ट में इंजन लाइनअप में कोई बदलाव नहीं होगा. इसमें पहले की तरह ही 1.5-लीटर डीजल (RWD मॉडल), 2.0-लीटर पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलेंगे. SUV के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों का विकल्प मिलेगा. वहीं 4x4 वेरिएंट भी जारी रहेंगे, जो इसे ऑफ-रोडिंग लवर्स के लिए खास बनाते हैं.

कीमत और लॉन्च डिटेल

  • फेसलिफ्ट Thar 3-door की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है. हालांकि, कंपनी इसे Thar Roxx और स्टैंडर्ड 3-डोर थार के बीच का बैलेंस बनाए रखते हुए पेश करेगी. मौजूदा 3-डोर Thar ने कंपनी को नए ग्राहकों तक पहुंचाने में बड़ी मदद की है, लेकिन Roxx 5-door आने के बाद इसकी बिक्री पर असर पड़ा है. अब कंपनी उम्मीद कर रही है कि यह नया फेसलिफ्ट मॉडल ब्रांड की कुल बिक्री को बढ़ावा देगा. आने वाले दिनों में इसके लॉन्च और कीमत से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने आएगी.

ये भी पढ़ें: Toyota Vellfire: कितने डाउन पेमेंट पर मिलेगी Toyota की ये लग्जरी MPV, जानें ऑन-रोड कीमत और EMI डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget