एक्सप्लोरर

Mahindra Thar: लॉन्च हो गयी महिंद्रा की नई टू-व्हील ड्राइव थार, कीमत 9.99 लाख, देखें फीचर्स

Mahindra Car: इसके डीजल वेरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपये और टर्बो पेट्रोल की कीमत 13.49 लाख रुपये है. नई थार AX (O) और LX ट्रिम्स में पेश की गयी है. ये कार मारुति की मारुति ज़िम्नी से मुकाबला करेगी.

Mahindra Thar 4x2: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी थार एसयूवी के किफायती वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है. ये एसयूवी कार पहले सिर्फ 4X4 विकल्प में मौजूद थी. अब इसे 4X2 विकल्प में भी पेश कर दिया गया है. अब ये ऑफ रोड एएसयूवी रियर व्हील ड्राइव (RWD) और फोर व्हील ड्राइव (4WD) दोनों विकल्प में मौजूद होगी. नई महिंद्रा थार की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इस कार को 10,000 रुपये अमाउंट के साथ बुक किया जा सकता है.. कंपनी इसकी डिलिवरी 14 जनवरी से ही शुरू कर देगी. महिंद्रा की इस कार को मारुति की जिम्नी कार के मुकाबले के तौर देखा जा रहा है.

फीचर्स 
महिंद्रा की मौजूदा थार और नई थार देखने में एक जैसी ही हैं. लेकिन नई थार पर 4x4 नहीं लिखा होगा. 2WD थार हार्ड-टॉप विकल्प के साथ उपलब्ध होगी. इसके अंदर 4x4 गियर की जगह को खाली छोड़ा गया है, साथ ही ऑटो स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन भी दिया गया है. इसके ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल और डोर लॉक/अनलॉक बटन को कंट्रोल पैनल से हटाकर सेंटर कंसोल पर दिए गए हैं. 

कीमत और इंजन विकल्प 
नई थार को दो नए कलर ऑप्शन (ब्लेजिंग ब्रोंज और एवरेस्ट व्हाइट) में भी पेश किया गया है. इसमें दो इंजन विकल्प 1.5 L डीजल और 2.0 L टर्बो पेट्रोल मौजूद है. इसके डीजल वेरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपये और टर्बो पेट्रोल की कीमत 13.49 लाख रुपये है. नई थार AX (O) और LX ट्रिम्स में पेश की गयी है.

इंजन और पावर
महिंद्रा 2WD वेरिएंट में 1.5-L डीजल इंजन दिया गया है, जो XUV300 में मौजूद है. ये इंजन 117hp की पावर और 300Nm का पीक टार्क देता है. जिसे 6-स्पीड मैनुअल (MT) गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. वहीं, इसका दूसरा इंजन 2.0-L टर्बो पेट्रोल 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है. ये इंजन 152hp की पावर के साथ 320Nm का टार्क देता है. 

अन्य विकल्प 
महिंद्रा की ये कार, मारुति की जल्द आने वाली ऑफ रोड कार मारुति ज़िम्नी से मुकाबला करेगी. साथ ही ये कार ऐसे लोगों के लिए भी बेहतर साबित होगी. जो महिंद्रा थार तो लेना चाहते हैं. लेकिन उन्हें 4X4 विकल्प के साथ नहीं. साथ ही कीमत में अंतर होने के कारण ये ऐसे लोगों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है. 

यह भी पढ़ें-

Auto Expo 2023: 3 साल बाद होने जा रहा है ऑटो एक्सपो, जानिए इस बार किस वजह से खास होगा इवेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget