एक्सप्लोरर

गोंडल के महाराजा के पास है AMG की नौ पावरफुल कारें, कलेक्शन देख रह जाएंगे हैरान

Maharaja of Gondal car Collection: गुजरात के गोंडल के महाराजा अपनी अनोखी मर्सिडीज-AMG कारों और ऑटोमोबाइल पैशन के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं. आइए उनके कार कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं.

अगर आप कारों के शौकीन हैं तो आपके गैरेज में एक-दो AMG होना आम बात हो सकती है, लेकिन गोंडल के महाराजा हिमांशु का शौक किसी और स्तर पर है. उनके पास नौ AMG कारें हैं. इनमें से ज्यादातर गाड़ियां V8 इंजन से लैस हैं. उनके पास हर तरह के इंजन मिलते हैं. यही वजह है कि उनका कार कलेक्शन बेहद खास माना जाता है.

क्यों हैं AMG कारों से इतना लगाव?

  • हिमांशु बताते हैं कि उनका AMG से प्यार 2008 में शुरू हुआ, जब उन्होंने अपनी पहली AMG, एक सफेद CLS खरीदी. इसके बाद उन्होंने लगातार AMG गाड़ियां खरीदना शुरू कर दिया. वजह दो थीं – उन्हें बड़े अमेरिकी V8 इंजन पसंद थे और मर्सिडीज के साथ उनका पुराना रिश्ता रहा है. अपने युवा दिनों में वे अमेरिकी V8 कारों को खरीदकर उन्हें मॉडिफाई किया करते थे.

CLS AMG से की शुरुआत

  • CLS AMG ने हिमांशु का दिल जीत लिया. हालांकि भारत में उस समय AMG आधिकारिक रूप से उपलब्ध नहीं थी. उन्होंने मर्सिडीज से कार खरीदने की अनुमति मांगी, लेकिन कंपनी को इंडीयन फ्यूल पर परफॉर्मेंस को लेकर चिंता थी. फिर उन्हें एक एग्रीमेंट साइन करना पड़ा, जिसमें लिखा था कि कार के परफॉर्मेंस की गारंटी नहीं होगी, लेकिन नतीजा बिल्कुल उल्टा रहा – CLS ने न सिर्फ शानदार परफॉर्मेंस दी बल्कि आराम और ड्राइविंग एक्सपीरियंस भी  बेहतर दिखाया. 

SLS AMG

  • CLS के बाद हिमांशु की फेवरेट कारों में से एक है SLS AMG, जिसे अक्सर मॉडर्न Gullwing कहा जाता है. यह AMG का पहला स्टैंडअलोन मॉडल था. हिमांशु ने मुंबई से गाड़ी ली और 760 किलोमीटर की ड्राइव करके गोंडल पहुंचे. जानकारी के मुताबिक ये कार उन्होंने बिना सोचे-समझे खरीद ली थी. SLS की Gullwing डोर डिजाइन और दमदार रियर-व्हील-ड्राइव ने उनके कलेक्शन में इसे खास बना दिया. यह गाड़ी उनकी 1950s की 300SL Gullwing के साथ परफेक्ट मैच करती है.

AMG GT और बाकी कलेक्शन

बता दें कि मांशु के पास सिर्फ क्लासिक AMG ही नहीं बल्कि नए मॉडल्स भी हैं. उनकी 2017 AMG GT कन्वर्टिबल कलेक्शन का हिस्सा है. इसका टर्बोचार्ज्ड 4.0-लीटर V8 इंजन दमदार है, आज उनकी कलेक्शन में AMG की हर तरह की कारें ( सेडान, SUV, ऑफ-रोडर, स्पोर्ट्स कार और रोडस्टर कार ) शामिल हैं. यह उनकी AMG और V8 इंजन के प्रति दीवानगी को साफ दिखाता है.

ये भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी पर मारुति, हुंडई और टाटा दे रहीं ऑफर, इन कारों पर मिल रहा 6 लाख तक का डिस्काउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
E10 Petrol News: पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह
पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह
Nexon के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है Vinfast की ये EV, आ रही भारत
Nexon के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है Vinfast की ये EV, आ रही भारत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget