एक्सप्लोरर

Lexus RX350h: लेक्सस ने भारत में शुरू की आरएक्स 350एच की डिलीवरी, 95.80 लाख रुपये से शुरू होती है कीमत

लेक्सस आरएक्स 350एच का मुकाबला मर्सिडीज बेंज जीएलई से होता है, जिसमें एक 4.0 L, V8 इंजन मिलता है. जो 504 hp की पॉवर जेनरेट करता है.

Lexus RX350h Delivery: लेक्सस इंडिया ने ऑटो एक्सपो 2023 में अपनी फिफ्थ जनरेशन आरएक्स एसयूवी को पेश किया था. इस मिड साइज हाईब्रिड एसयूवी को आरएक्स 350एच लग्जरी और आरएक्स 500एच एफ-स्पोर्ट+ जैसे दो वेरिएंट में पेश किया गया था, जिनकी एक्स शोरूम कीमत क्रमशः 95.80 लाख रुपये और 1.18 करोड़ रुपये है. अब लेक्सस इंडिया ने RX 350h के एंट्री-लेवल की डिलीवरी पूरे देश में शुरू कर दी है. 

इंजन और गियरबॉक्स

लेक्सस आरएक्स 350एच में पावर देने के लिए एक 2.5-लीटर नेचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जिसे एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है. यह इंजन कंबाइंड तौर पर 248 बीएचपी पॉवर और 242 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है. इसे सीवीटी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है. कंपनी के अनुसार RX 350h केवल 7.9 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेती है और इसकी टॉप स्पीड 200 किमी प्रति घंटे है.

लेक्सस आरएक्स 500एच

नई लेक्सस आरएक्स 500एच एफ-स्पोर्ट+ में हाइब्रिड इलेक्ट्रिक सिस्टम के साथ एक 2.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है. इसमें 366 बीएचपी पॉवर और 460 एनएम का पीक टॉर्क मिलता है. इसे 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है. यह हाइब्रिड एसयूवी केवल 6.2 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. इसमें स्टैंडर्ड तौर पर ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है.

कंपनी ने क्या कहा?

लेक्सस इंडिया के अध्यक्ष, नवीन सोनी ने कहा है कि “हमें अपने ग्राहकों से नई लेक्सस आरएक्स के लिए मिला शानदार रिस्पॉन्स के लिए बहुत खुशी है. जनवरी से जून 2023 तक नई आरएक्स बुकिंग, पिछले पांच वर्षों में हमारी कुल बिक्री के दोगुनी से भी ज्यादा है. साथ ही उन्होंने कहा कि, “हम जल्द ही आरएक्स 500 की भी डिलीवरी शुरू करने की भी पूरी कोशिश कर रहे हैं. हम ग्राहकों के धैर्य और समझ के लिए उन्हें धन्यवाद करते हैं.''

किससे होता है मुकाबला

लेक्सस आरएक्स 350एच का मुकाबला मर्सिडीज बेंज जीएलई से होता है, जिसमें एक 4.0 L, V8 इंजन मिलता है. जो 504 hp की पॉवर जेनरेट करता है.

यह भी पढ़ें :- अगले महीने गर्म रहने वाला है ऑटोमोबाइल बाजार, लॉन्च होंगी कई नई बाइक और कारें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहाड़ों पर Electric Scooter कितना कामयाब? खरीदने से पहले जानें
पहाड़ों पर Electric Scooter कितना कामयाब? खरीदने से पहले जानें
10 मिनट चार्जिंग के साथ 161 KM रेंज, इस स्कूटर को खूब खरीद रहे लोग
10 मिनट चार्जिंग के साथ 161 KM रेंज, इस स्कूटर को खूब खरीद रहे लोग
Tesla की कारों में निकली बड़ी खामी, 30 लाख गाड़ियां Recall
Tesla की कारों में निकली बड़ी खामी, 30 लाख गाड़ियां Recall
Baleno होने वाली है और धांसू, इस तारीख को होगी लॉन्च
Baleno होने वाली है और धांसू, इस तारीख को होगी लॉन्च

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Embed widget