एक्सप्लोरर

एक बटन दबाते ही ये कार बन जाती है प्लेन, जल्द होगी लॉन्च, इतनी है AirCar की कीमत

Klein Vision AirCar: यह एयरकार एक कन्वर्टिबल कार है, जोकि सड़क पर किसी रेगुलर वाहन की तरह आसानी से दौड़ाई जा सकती है. इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर इसे एक फ्लाइंग एयरक्राफ्ट में भी बदला जा सकता है.

Klein Vision AirCar Launching Next Year: हवा में उड़ने वाली कारों को लेकर लोगों का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है. यही वजह है कि कई ऑटोमोबाइल कंपनियां फ्लाइंग कारों को लेकर लगातार काम कर रही हैं. इसी कड़ी में एक स्लोवाकियाई स्टार्टअप क्लेन विजन ने अपने पहले फ्लाइंग कार का प्रोडक्शन रेडी प्रोटोटॉइप पेश किया है. इसको लेकर स्टार्टअप ने बताया है कि अगले साल तक इसे बाजार में उतार दिया जाएगा. 

क्लेन विजन की बात की जाए तो यह पिछले 30 सालों से इस एयर कार पर काम कर रहा है. प्रोडक्शन रेडी मॉडल तक इस ने 170 से ज्यादा फ्लाइंग आवर और 500 से ज्यादा Takeoff और लैंडिग की है. साल 2022 में एयरकार मॉडल को फ्लाइंग सर्टिफिकेट दिया गया था. 

क्या होगी एयरकार की कीमत? 

क्लेन विजन की एयरकार को अगले साल बाजार में उतारा जाएगा. कंपनी के प्रवक्ता के मुताबिक, अगले साल लॉन्च होने वाली इस फ्लाइंग कार की कीमत 8 से 10 लाख USD डॉलर होगी. इंडियन करेंसी में बात की जाए तो यह कीमत करीब 6.78 करोड़ से 8.47 करोड़ रुपये होगी. 

फ्लाइंग एयरक्राफ्ट में भी हो जाती है तब्दील 

एयरकार की बड़ी खासियत यह है कि ये एक कन्वर्टिबल कार है, जोकि सड़क पर किसी रेगुलर वाहन की तरह आसानी से दौड़ाई जा सकती है. इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर इसे एक फ्लाइंग एयरक्राफ्ट में भी बदला जा सकता है. कार से एयरक्राफ्ट में कन्वर्ट होने में इसे सिर्फ 2 मिनट का समय लगता है.

क्या है क्लेन विजन एयरकार की स्पीड? 

एयरकार का पूरा सिस्टम ऑटोमेटिक तरीके से काम करता है. इस एयरकार को लेकर कंपनी का कहना है कि क्लेन विजन एयरकार का लेटेस्ट वैरिएंट सड़क पर 200 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से तो वहीं हवा में 250 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से उड़ान भर सकता है. 

यह भी पढ़ें:-

TVS भारत में लॉन्च करने जा रही नॉटर्न बाइक, Royal Enfield की बाइक्स को देगी टक्कर! 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
हादसे के टाइम पलक झपकते ही कैसे खुल जाते हैं एयरबैग? जानिए कैसे करते हैं काम
हादसे के टाइम पलक झपकते ही कैसे खुल जाते हैं एयरबैग? जानिए कैसे करते हैं काम
Road Safety Tips: Expressway पर गाड़ी खराब हो जाए तो कहां खड़ी करें? जानें नियम
Expressway पर गाड़ी खराब हो जाए तो कहां खड़ी करें? जानें नियम
जब नहीं था स्टीयरिंग तो कैसे कंट्रोल होती थी दुनिया की पहली कार? जानें
जब नहीं था स्टीयरिंग तो कैसे कंट्रोल होती थी दुनिया की पहली कार? जानें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget