एक्सप्लोरर

Hybrid पावरट्रेन के साथ आएगी नई Kia Seltos? जानें इस कार का कैसा होगा लुक और मिलेंगे क्या-क्या फीचर्स

Kia Seltos Boxier New Generation Model: किआ सेल्टोस नए डिजाइन और नए फीचर्स के साथ जल्द ही भारतीय बाजार में कदम रख सकती है. ये कार हाईब्रिड पावरट्रेन के साथ लाई जा सकती है.

Kia Seltos Hybrid Variant: किआ सेल्टोस के न्यू जनरेशन मॉडल को लाने की तैयारी की जा रही है. ऑटोमेकर्स इस एसयूवी को नए स्टाइलिंग लुक के साथ ला सकते हैं. किआ की ये कार बॉक्सी डिजाइन के साथ आ सकती है, जिसकी सतह को फ्लैट बनाया जा सकता है. इस कार में नए वर्टिकल एलईडी सिग्नेचर भी लगाए जा सकते हैं. इसके साथ ही फ्रंट-एंड को भी पूरी तरह से बदला जा सकता है.

Kia Seltos के न्यू मॉडल का डिजाइन

किआ सेल्टोस के नए जनरेशन मॉडल का साइज हो सकता है कि पुराने मॉडल के आकार में ही आए या उससे छोटी या बड़ी हो, लेकिन इसका बॉक्सी डिजाइन इस गाड़ी को बड़ा लुक दे सकता है. किआ की इस कार के टॉप-एंड वर्जन में नए 18-इंच के अलॉय व्हील्स लगे मिल सकते हैं. नई किआ सेल्टोस का मॉडल पुराने प्लेटफॉर्म पर ही बेस्ड हो सकता है. लेकिन इस कार के इंटीरियर में नई और बड़ी टचस्क्रीन लगी मिल सकती है. साथ ही नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी इस गाड़ी में लगाया जा सकता है. इस कार के स्टीयरिंग व्हील पर किआ का नया लोगो भी लगाया जा सकता है.

क्या Hybrid पावरट्रेन के साथ आएगी ये कार?

किआ सेल्टोस के इस नए मॉडल में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय है, इस गाड़ी में मिलने वाला हाईब्रिड पावरट्रेन. लेकिन देखना ये होगा कि क्या सेल्टोस का हाईब्रिड मॉडल भारत आएगा या नहीं. भारत में गाड़ियों के हाईब्रिड मॉडल को काफी पसंद किया जा रहा है, क्योंकि ये कार बेहतर फ्यूल एफिशियंसी देती हैं.

कब आएगी नई Kia Seltos?

किआ सेल्टोस नए जनरेशन मॉडल के साथ साल 2026 के आखिर में ग्लोबल डेब्यू कर सकती है. हाल ही में मार्केट में बढ़ते कंप्टीशन के चलते किआ सेल्टोस की सेल में कमी आई है. वहीं इस कार का नया मॉडल कंपनी के सेल को बूस्ट कर सकता है. लेकिन इस नए मॉडल को भी भारतीय बाजार में टक्कर हुंडई क्रेटा दे सकती है, जो कि इस सेगमेंट में देश की सबसे पॉपुलर एसयूवी में से एक है.

यह भी पढ़ें

भारत में सिर्फ 25 लोग ही खरीद सकते हैं Royal Enfield की ये नई बाइक, जानें क्या है खास बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब
चलती कार में लगा दें रिवर्स गियर तो क्या होगा? जान लें जवाब

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
Wheat Storage Tips: क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
Embed widget