एक्सप्लोरर

2023 Kia Seltos facelift: खत्म हुआ इंतजार पेश हो गई नई किआ सेल्टोस, सनरूफ और ADAS फीचर से होगी लैस

KIA ने नई सेल्टोस को तीन इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया है. इसमें, 1.5L नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (115bhp/144Nm), 1.5L डीजल (115bhp/253Nm) और 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल हैं.

2023 Kia Seltos Facelift Launch: दक्षिण कोरियाई ऑटोमेकर कंपनी किआ ने भारत में अपनी 2023 सेल्टोस फेसलिफ़्ट को अनवील कर दिया है. भारत में किआ सेल्टोस सबसे ज्यादा बिकने वाली कारो में से एक है. नई सेल्टोल में बड़े स्तर पर बदलाव किए गये हैं. भारतीय कार बाज़ार में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा हैराइडर, फॉक्सवैगन ताइगुन और स्कोडा कुशाक और एमजी एस्टोर जैसी कारों से होता है. नई 2023 किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट की बुकिंग 14 जुलाई से शुरू होगी, जबकि कीमतों की घोषणा बाद में की जाएगी.

2023 Kia Seltos facelift: खत्म हुआ इंतजार पेश हो गई नई किआ सेल्टोस, सनरूफ और ADAS फीचर से होगी लैस

नई सेल्टोस में हुए मेजर अपडेट 

नई सेल्टोस में सबसे बड़ा अपग्रेड ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) फीचर है. साथ ही इसमें पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है. इसमें नये हेडलैंप डिज़ाइन और नए डीआरएल मिलते हैं जबकि फ्रंट बम्पर में भी बदलाव किया गया है. इसके अलावा आपको नये पहिये और एक नया टेल-लैंप डिज़ाइन और अधिक आक्रामक रियर बम्पर देखने को मिलेगा. इंटीरियर की बात करें तो को नए डैशबोर्ड डिज़ाइन के साथ ट्विन स्क्रीन लेआउट के साथ एक नया लुक मिलता है. नई सेल्टोस में एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है जो नया लुक देता है और इसे कॉन्फिगर भी किया जा सकता है. हमेशा की तरह इसमें कूल्ड सीटें, वायरलेस चार्जिंग भी दिया गया है.

2023 Kia Seltos facelift: खत्म हुआ इंतजार पेश हो गई नई किआ सेल्टोस, सनरूफ और ADAS फीचर से होगी लैस

2023 किआ सेल्टोस इंजन

KIA ने नई सेल्टोस को तीन इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया है. इसमें, 1.5L नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (115bhp/144Nm), 1.5L डीजल (115bhp/253Nm) और 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल हैं. इसमें चार गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा. जिसमें, एक 6-स्पीड मैनुअल, एक 6-स्पीड ऑटोमेटिक, एक 6-स्पीड iMT और एक 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमेटिक होगा.

2023 Kia Seltos facelift: खत्म हुआ इंतजार पेश हो गई नई किआ सेल्टोस, सनरूफ और ADAS फीचर से होगी लैस

सेफ्टी फीचर्स

2023 सेल्टोस के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस सयूवी में आपको एडाप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और बहुत कुछ सहित 17 फीचर्स के सूट के साथ ADAS लेवल 2 तकनीक मिलती है. इसके अलावा 6 एयरबैग मिलते हैं, साथ ही रिवर्स कैमरा और पार्किंग सेंसर को बरकरार रखा गया है.

2023 Kia Seltos facelift: खत्म हुआ इंतजार पेश हो गई नई किआ सेल्टोस, सनरूफ और ADAS फीचर से होगी लैस

कलर ऑप्शन

अपडेटेड किआ सेल्टोस को दो डुअल टोन स्कीम और स्पेसिफिक एक्स-लाइन मैट पेंट स्कीम सहित आठ कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी.

2023 Kia Seltos facelift: खत्म हुआ इंतजार पेश हो गई नई किआ सेल्टोस, सनरूफ और ADAS फीचर से होगी लैस

यह भी पढ़ें :- Challan Rules: ड्राइविंग के दौरान ये 5 डॉक्यूमेंट्स हमेशा रखें अपने साथ, नहीं तो 15 हजार रुपये तक के जुर्माने के साथ खानी पड़ सकती है जेल की हवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Pulsar N250SS लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि दिल जीत लें
नई Pulsar N250SS लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि दिल जीत लें
ब्रॉन्ज लुक में सामने आया Mahindra 2026 Bolero Bold Edition, जानें खासियत
ब्रॉन्ज लुक में सामने आया Mahindra 2026 Bolero Bold Edition, जानें खासियत
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का
क्या सीएनजी गाड़ियों पर भी लागू होगा BS-VI का नियम? जानें हर बात
क्या सीएनजी गाड़ियों पर भी लागू होगा BS-VI का नियम? जानें हर बात

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget