एक्सप्लोरर

Kia Upcoming Car: किआ कैरेंस फेसलिफ्ट जल्द होगी लॉन्च, भर-भर के मिलेंगे फीचर्स, इंजन रहेगा वही

Kia Upcoming Car: नई किआ कैरेंस फेसलिफ्ट के अपडेटेड डिजाइन में 360 डिग्री कैमरा और ADAS सपोर्ट मिल सकता है, जबकि इंजन में कोई बदलाव नहीं रहेगा. आइए इसके डिटेल्स के बारे में जानते हैं.

Kia Carens Facelift: किआ इंडिया अपनी पॉपुलर MPV Carens का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है. इस बार कंपनी इसमें कई कॉस्मेटिक बदलाव और टेक्नोलॉजी अपग्रेड्स लाने जा रही है, जिससे यह पहले से ज्यादा प्रीमियम नजर आएगी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई किआ कैरेंस फेसलिफ्ट के इंजन में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. ये नया मॉडल मौजूदा वर्जन से थोड़ा महंगा होगा और इसे मई 2025 में लॉन्च किया जा सकता है. 

एक्सटीरियर और इंटीरियर में होंगे बड़े बदलाव

नई किआ कैरेंस फेसलिफ्ट में एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में बदलाव देखने को मिलेंगे. इसका फ्रंट-एंड डिजाइन नई किआ डिजाइन लैंग्वेज पर आधारित होगा, जैसा कि हमें कार्निवल और सिरोस जैसे नए मॉडल्स में देखने को मिला है. इंटीरियर में नया स्टीयरिंग व्हील डिजाइन, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, नए ट्रिम और अपहोल्स्ट्री ऑप्शन मिल सकते हैं.यह फेसलिफ्टेड कैरेंस अब पहले से भी ज्यादा प्रीमियम फील के साथ आएगी और इसके फीचर्स में भी जबरदस्त इजाफा किया जाएगा.

मिल सकते हैं कई एडवांस फीचर्स

नई किआ कैरेंस फेसलिफ्ट में कई प्रमुख नए फीचर्स शामिल किए जाने की संभावना है. इनमें 360-डिग्री कैमरा, लेवल-2 ADAS (Advanced Driver Assistance Systems), बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, अपग्रेडेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, और सेफ्टी व ड्राइविंग असिस्टेंस टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स हो सकते हैं. इन नई सुविधाओं के साथ यह कार अब सीधे Hyundai Alcazar और Mahindra XUV700 जैसी प्रीमियम 3-रो SUVs को टक्कर दे सकेगी.

इंजन में हौगा बदलाव?

जहां डिजाइन और फीचर्स को अपडेट किया जाएगा, वहीं इंजन विकल्पों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. नई कैरेंस फेसलिफ्ट में वही तीन इंजन विकल्प मिलते रहेंगे—1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल, और 1.5 लीटर डीजल इंजन. इन सभी इंजन ऑप्शनों के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प उपलब्ध होगा. हालांकि, इस बार कंपनी iMT गियरबॉक्स का विकल्प पेश करेगी या नहीं अब तक ये साफ नहीं हुआ है .

नई किआ कैरेंस फेसलिफ्ट की कीमत मौजूदा मॉडल की तुलना में थोड़ी अधिक हो सकती है. बता दें कि इसमें मिलने वाले ज्यादा प्रीमियम फीचर्स और बेहतर एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन इसके महंगे होने की वजह है. 

ये भी पढ़ें: 33 Km माइलेज वाली इस कार की कीमत सिर्फ 4.26 लाख रुपये से शुरू, जानें फीचर्स, इंजन और वैरिएंट्स की पूरी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget