एक्सप्लोरर

Jeep Discount Offers: इस महीने जीप की कारों पर मिल रही है भारी छूट, करें 11.85 लाख रुपये तक की बचत

भारत में जीप का प्रमुख प्रोडक्ट्स, ग्रैंड चेरोकी एसयूवी, इस महीने 11.85 लाख रुपये तक के बड़े डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. इसके साथ, ग्रैंड चेरोकी की कीमत 68.50 लाख रुपये से शुरू होती है.

Discount on Jeep SUVs: जीप इंडिया, अप्रैल 2024 के लिए अपने पूरे पोर्टफोलियो पर आकर्षक डिस्काउंट दे रही है. आइए जानते हैं कि किस नई जीप एसयूवी की खरीद पर आप कितनी बचत कर सकते हैं?

जीप मेरिडियन पर छूट

कंपास के 3-रो वर्जन, जीप मेरिडियन पर इस महीने 2.80 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. इन लाभों में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट ऑफ़र, 3 साल का फ्री मेंटेनेंस पैकेज और 2 साल की एक्सटेंडेड वारंटी शामिल है. मेरिडियन में जीप का 170hp, 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलता है और इसकी मौजूदा एक्स शोरूम कीमत 33.60 लाख रुपये से 36.97 लाख रुपये के बीच है. 

जीप कंपास पर डिस्काउंट

भारत में जीप के एंट्री लेवल मॉडल कंपास पर अप्रैल 2024 में 1.55 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स मिल सकते हैं. मेरिडियन की तरह, इन बेनिफिट्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट ऑफ़र, 3 साल का फ्री मेंटेनेंस पैकेज और 2 साल की एक्सटेंडेड वारंटी शामिल है. जीप कंपास का मुकाबला टाटा हैरियर और महिंद्रा XUV700 से होता है और इसकी एक्स शोरूम कीमत फिलहाल 20.69 लाख रुपये से 30.19 लाख रुपये के बीच है.

जीप ग्रैंड चेरोकी और रैंगलर पर छूट

भारत में जीप का प्रमुख प्रोडक्ट्स, ग्रैंड चेरोकी एसयूवी, इस महीने 11.85 लाख रुपये तक के बड़े डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. इसके साथ, ग्रैंड चेरोकी की कीमत 68.50 लाख रुपये से शुरू होती है. इसके अलावा, कुछ डीलरों के पास जीप रैंगलर ऑफ-रोडर पर भी बेहतरीन ऑफर देखने को मिल सकते हैं, क्योंकि इसका फेसलिफ्टेड मॉडल जल्द ही लॉन्च होने वाला है.

कंपनी लाएगी कॉम्पैक्ट SUV 

जीप इंडिया एक नई कॉम्पैक्ट SUV पर तेजी से काम कर रही है, जीप की यह अपकमिंग SUV कंपनी के पोर्टफोलियो में मिड साइज कंपास से नीचे पोजिशन लेगी. नई एसयूवी सेगमेंट में हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, होंडा एलिवेट जैसी अन्य कारों से मुक़ाबला करेगी. इसके स्टेलेंटिस सीएमपी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होने की संभावना है जो सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस पर आधारित है.

यह भी पढ़ें -

Electric 2-W Price Hiked: ओला को छोड़कर इन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स कंपनियों ने बढ़ाई अपने स्कूटर्स की कीमतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata, Maruti, Hyundai की कारें हुईं सस्ती, मिल रहा बड़ा डिस्काउंट
Tata, Maruti, Hyundai की कारें हुईं सस्ती, मिल रहा बड़ा डिस्काउंट
दिल्ली की हवा को खराब करने में कितनी जिम्मेदार बाइक्स, देखें आंकड़े
दिल्ली की हवा को खराब करने में कितनी जिम्मेदार बाइक्स, देखें आंकड़े
अब जारी होंगे अलग-अलग रंग के ड्राइविंग लाइसेंस, सरकार ने बनाया प्लान
अब जारी होंगे अलग-अलग रंग के ड्राइविंग लाइसेंस, सरकार ने बनाया प्लान
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
ईशान की वापसी, वैभव OUT, तीसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव तय!
ईशान की वापसी, वैभव OUT, तीसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव तय!
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
Embed widget