एक्सप्लोरर

Jeep Grand Cherokee: भारत में जीप की नई ग्रैंड चेरोकी हुई लॉन्च, देखें इसमें क्या कुछ है खास

Jeep Grand Cherokee SUV: नई ग्रैंड चेरोकी अपने लग्जरी और ऑफ रोड रनिंग कैपेबिलिटी के बाद भी भारत में मौजूद 5-सीटर एसयूवी को टक्कर देने में सक्षम है और यही इसे भीड़ से अलग खड़ा करती है.

Jeep Grand Cherokee Launch: लग्जरी कार निर्माता कंपनी जीप ने अपनी डिमांडिंग कार ग्रैंड चेरोकी को 5-सीटर लग्जरी एसयूवी कार के रूप में पेश कर दिया. कंपनी ने इस एसयूवी कार को लग्जरी और ऑफ रोड, दोनों कॉम्बिनेशन को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया है. इस नई एसयूवी की कीमत 77.5 लाख रुपये रखी गयी है. आइये आपको इसमें मिलने वाले खास फीचर की जानकारी देते हैं.

कीमत

जीप की इस नई ग्रैंड चेरोकी कार की कीमत 77.5 लाख रुपये रखी गयी है. ये फुल लग्जरी एसयूवी कार ऑफ रोड ड्राइविंग को ध्यान में रखकर डिज़ाइन की गयी है. चेरोकी में दी गयी ग्रिल डिज़ाइन, इस 5-सीटर एसयूवी कार को और ज्यादा प्रीमियम लुक देती है.

इंजन

कंपनी ने इस एसयूवी में 2.0l टर्बो पेट्रोल इंजन का प्रयोग किया है, जिसे 8-स्पीड आटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इस नई ग्रैंड चेरोकी में भी बाकी जीप की तरह ही अलग-अलग जगहों पर चलने के लिए अलग-अलग मोड्स के साथ, क्वाड्रा-ट्रैक 4*4 का प्रयोग किया गया है.

इंटीरियर

इस नई ग्रैंड चेरोकी के इंटीरियर की बात करें तो इसे मौजूदा मॉडल की तुलना में ब्लैक लुक देकर और ज्यादा शानदार डिज़ाइन देने की कोशिश की गयी है. इस एसयूवी में आपको पैनोरमिक सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ लैदर सीट्स देखने को मिलती हैं. इसके अलावा इस लग्जरी कार के इंटीरियर में 10 इंच का हेड्स अप डिस्प्ले, 10.1-इंच टचस्क्रीन रेडियो, 10.25-इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पैनल के साथ, इस सेगमेंट की कार में पहली बार 10.25-इंच पैसेंजर डिस्प्ले की सुविधा भी दी गयी है.

फीचर्स

नई ग्रैंड एसयूवी चेरोकी में ADAS जैसे तमाम सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद हैं. जैसे फुल-स्पीड फॉरवर्ड कोलिशन वार्निंग प्लस पेडेस्ट्रियन इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम, स्टॉप एंड गो के साथ एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट और क्रॉस पाथ डिटेक्शन सिस्टम, पैसिव पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन सिस्टम, ड्राइवर एक्टिविटी डिटेक्शन सिस्टम, एक्टिव लेन मैनेजमेंट सिस्टम और चौराहे जैसी जगहों पर टकराने से बचने के लिए भी वार्निंग सिस्टम उपलब्ध है.

अन्य एसयूवी से तुलना

नई ग्रैंड चेरोकी अपने लग्जरी और ऑफ रोड रनिंग कैपेबिलिटी के बाद भी भारत में मौजूद लैंड रोवर डिफेंडर, वॉल्वो एक्ससी 90, ऑडी क्यू7, बीएमडब्लूए एक्स5, और टोयोटा वेलफायर जैसी 5-सीटर एसयूवी को टक्कर देने में सक्षम है और यही इसे भीड़ से अलग खड़ा करती है. पहले से मौजूद ग्रैंड चेरोकी की तरह ही इसे भी भारत में ही तैयार किया गया है, ताकि इसकी कीमत को कम रखा जा सके. इसके बावजूद अन्य कंपनियों की लग्जरी एसयूवी से तुलना करते हैं, तो कीमत के मामले में चेरोकी उनसे ऊपर है.

यह भी पढ़ें-

Car Comparison: मारुति सुजुकी बलेनो S-CNG और टोयोटा ग्लैंजा E-CNG में कौन-सी कार है बेहतर, देखें कंपेरिजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget