एक्सप्लोरर

CNG गाड़ियां चलाते वक्त ध्यान रखें ये टिप्स, जयपुर-अजमेर हादसे में हुआ ब्लास्ट दे गया सबक

Jaipur-Ajmer Highway CNG Truck Blast Accident: जयपुर-अजमेर हाईवे पर सीएनजी ट्रक की एलपीजी टैंकर में टक्कर होने से ब्लास्ट हो गया. यहां जानिए CNG गाड़ियां चलाते वक्त किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

Jaipur CNG Truck Blast Accident: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जयपुर-अजमेर हाईवे पर एक सीएनजी ट्रक की टक्कर एलपीजी टैंकर से हो गई. इसके बाद एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में भिड़ती चली गईं. ये सड़क हादसा पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब 5 बजे हुआ. इस वीभत्स हादसे में अब तक सात लोगों की मौत की खबर सामने आई है और 35 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं.

CNG गाड़ियां चलाते वक्त ध्यान रखें ये बात

सीएनजी गाड़ियां या ट्रक चलाते वक्त खासतौर पर ध्यान रखने की जरूरत होती है. आपकी एक छोटी सी गलती किसी बड़े हादसे को न्यौता दे सकती है, जिसमें जान जाने का जोखिम भी हो सकता है. जयपुर-अजमेर हाईवे पर ड्राइवर के गलत रास्ते पर यूटर्न लेने की वजह से दूसरा ट्रक टकरा गया, जिसकी वजह से ब्लास्ट हो गया. लेकिन कई और भी ऐसे कारण हैं, जिन पर अगर ध्यान न दिया जाए, तो ड्राइवर के साथ ही पैसेंजर को भी दिक्कत हो सकती है.

  • सीएनजी गाड़ियों में सेफ्टी फीचर्स का होना जरूरी है. इस तरह की कारों में लीक डिटेक्शन सिस्टम और प्रेशर चेक करने के लिए भी सिस्टम का होना जरूरी है. इसके साथ ही दुर्घटनाओं और गैस रिसाव के जोखिम को कम करने के लिए गाड़ी में शट-ऑफ वाल्व का लगा होना भी अनिवार्य है.
  • गाड़ी में ये ध्यान देने की भी जरूरत है कि ये सभी सेफ्टी फीचर्स ठीक तरह से काम कर रहे हों. इसके लिए सीएनजी किट, वॉल्व और गाड़ी में लगने वाली सील ये सभी चीजें पूरी तरह से ठीक होनी चाहिए. इनमें से किसी भी यंत्र के खराब होने पर उसे तुरंत ठीक कराना चाहिए.
  • सीएनजी गाड़ियों में सफर करने वाले ड्राइवर और पैसेंजर्स सभी को सेफ्टी गाइडलाइंस के बारे में भी पता होना चाहिए. इसमें किसी आपात स्थिति से कैसे निपटना चाहिए, ये भी शामिल है.
  • आप जिस गैरेज में अपनी सीएनजी कार खड़ी कर रहे हैं, उसमें वेंटिलेशन होना जरूरी है. बेहतर पार्किंग स्पेस होने से सीएनजी से निकलने वाला धुएं गैरेज में रुकेगा नहीं और इसे बाहर निकलने के लिए भी प्रॉपर स्पेस मिल सकेगा.
  • गाड़ी में सीएनजी भरवाते वक्त ध्यान रखें कि किसी सर्टिफाइड सीएनजी फिलिंग स्टेशन से ही फ्यूल भरवाया जाए.
  • आपके पास इमरजेंसी कॉन्टेक्ट नंबर का होना भी जरूरी है. किसी दुर्घटना की स्थिति में या सीएनजी से जुड़ी किसी परेशानी में फंसने पर आप इमरजेंसी नंबर पर संपर्क करके आप मदद मांग सकते हैं.

यह भी पढ़ें

कार और बाइक का सबसे बड़ा इवेंट Bharat Mobility Expo, देश-विदेश से शामिल होने आ रही कई कंपनियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चे को दी कार-बाइक की चाबी? माता-पिता को पड़ेगा भारी
बच्चे को दी कार-बाइक की चाबी? माता-पिता को पड़ेगा भारी
मात्र 340 रुपये में महीनेभर टोल की टेंशन खत्म, जानें नया नियम
मात्र 340 रुपये में महीनेभर टोल की टेंशन खत्म, जानें नया नियम
Car Roof Carrier Rules: क्या नॉर्मल कार पर लगाया जा सकता है रूफ कैरियर, क्या हैं इसके नियम?
क्या नॉर्मल कार पर लगाया जा सकता है रूफ कैरियर, क्या हैं इसके नियम?
ऑटो-टैक्सी वालों की बढ़ी टेंशन, पुराने परमिट की होगी जांच
ऑटो-टैक्सी वालों की बढ़ी टेंशन, पुराने परमिट की होगी जांच

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget