एक्सप्लोरर

ये हैं भारत की बेस्ट BS6 125cc बाइक्स, जानें कौन सी बाइक है सबसे पावरफुल

BS6 Pulsar 125 Neon आने बाद अब देश में 125cc बाइक का सेगमेंट मजबूत हुआ है, यहां हम आपको बता रहे हैं सबसे पावरफुल बाइक के बारे में

नई दिल्लीः बजाज ऑटो ने अपनी BS6 Pulsar 125 Neon बाइक को लॉन्च कर दिया है. BS6 कम्प्लायंट इंजन के अलावा पल्सर 125 बाइक में कोई और बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. नई BS6 Pulsar 125 Neon का सीधा मुकाबला BS6 हीरो Glamour 125 और BS6 होंडा SP125 से है. यहां हम आपको बता रहे हैं कि इन तीनों बाइक्स में से कौन सी बाइक सबसे ज्यादा पावरफुल है.

Bajaj BS6 Pulsar 125 Neon

बजाज ऑटो ने BS6 Pulsar 125 Neon को दो वेरिएंट में उतारा है. कीमत की बात करें तो इसके ड्रम ब्रेक वर्जन की कीमत 69,997 रुपये है तो डिस्क ब्रेक वर्जन की कीमत 74,118 रुपये है.  बाइक में BS6 कम्प्लायंट 124.4 cc का DTS-i इंजन लगा है जो 12 PS की पावर और 11 Nm का टॉर्क देता करता है. इसमें काउंटर-बैलेंसर भी है, जो इंजन को स्मूथ बनाता है.एक लीटर में यह बाइक 57.5 किलोमीटर की माइलेज देती है. इसमें फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया हैं. इसके अलावा यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. बाइक का लुक Pulsar 125 Neon के जैसा ही है. बाइक का वजन (कर्ब वेट) 140 किलोग्राम है.

BS6 Honda SP125

होंडा की SP125 बाइक में इस समय सबसे ज्यादा फीचर्स देखने को मिलते हैं. इस बाइक में BS6, 124 cc, 4-स्ट्रॉक SI इंजन दिया है, जोकि फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस है. यह इंजन 10.72 bhp की पावर और 10.9 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. साथ ही इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है. बाइक फुली डिजिटल स्पीडोमीटर दिया गया है, जिसमें एवरेज फ्यूल एफिशियंसी और गियर पॉजिशन इंडीकेटर जैसी कई जानकारियां मिलती हैं. कीमत की बात करें तो SP125 के ड्रम वर्जन की कीमत 73,452 रुपये रखी है जबकि इसके SP125 डिस्क ब्रेक वर्जन की कीमत 77,652 रुपये रखी  गई है. बाइक का वजन 117kg(ड्रम ब्रेक) है जबकि डिस्क ब्रेक के साथ 118 kg कर्ब वजन है.

BS6 Hero Glamour 125

हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में BS6 Glamour 125 को लॉन्च किया था. नई Glamour में BS6 कंप्लाइंट वाला 125cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है जोकि 10.73 bhp की पावर और 10.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. पुराने वर्जन की तुलना में अपडेटेड इस इंजन को 19 फीसदी ज्यादा पावर मिलती है. लेकिन सबसे खास बात यह है कि नई Glamour  में अब 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है. जबकि पहले यह 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती थी. 5 स्पीड गियर की मदद से अब हाई स्पीड में इसे राइड करने में दिक्कत नहीं होगी और ना ही इसमें वाइब्रेशन की शिकायत होगी. बाइक का वजन 122 kg (Drum), 123 kg (Disc) है. फिलहाल बाइक की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है.

नतीजा

125cc इंजन के साथ आने वाली इन तीनों बाइक्स में इंजन क्षमता तो समान है, लेकिन  पावर आउटपुट और टॉर्क में फर्क देखने को मिलता है, इस मामले में यहां पर बजाज ऑटो की BS6 Pulsar 125 Neon एक दमदार और पावरफुल बाइक साबित होती है. हाइवे पर यह बाकी अन्य दोनों बाइक्स की तुलना में ज्यादा बेहतर परफॉरमेंस देगी. Pulsar इस समय बाइक सेगमेंट में काफी भरोसेमंद नाम जिसका पूरा फायदा अब BS6 Pulsar 125 Neon उठाएगी.

यह भी पढ़ें 

Honda Activa 125 को खरीदना हुआ महंगा, जानें कितने बढ़ गए दाम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands
BMW-Mercedes को मिलेगी टक्कर? भारत आ रहे 3 नए Luxury Brands
500 KM चलने में ट्रक कितना डीजल पीता है? जानें खर्च
500 KM चलने में ट्रक कितना डीजल पीता है? जानें खर्च

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Embed widget