एक्सप्लोरर

New Electric Vehicle Norms: इलेक्ट्रिक व्हीकल भी अब मचाएंगे शोर, सरकार कर सकती है नियमों में बदलाव

Electric Cars : इलेक्ट्रिक कारों में आवाज के संदर्भ में सरकार ने यह तर्क दिया है कि इलेक्ट्रिक वाहनों के आवाज करने से आस पास के लोगों और दूसरे वाहनो को सतर्क होने के लिए सहूलियत मिलेगी.

Electric Vehicle Sound: विश्व भर के ऑटोमोबाइल मार्केट में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. जिसमें भारत भी पीछे नहीं है. पिछले कुछ वर्षों में EV की ओर लोगों में आकर्षण और जागरुकता में वृद्धि हुई है जिसके कारण इलेक्ट्रिक वाहनों के ग्राहकों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है. लोगों के EV के तरफ इस बढ़ते रुझान को देखते हुए दिग्गज वाहन निर्माताओं के साथ कई स्टार्ट अप्स कंपनियां भी इस सेगमेंट में अपने नए वाहन उतार रही हैं. इलेक्ट्रिक वाहनों की एक खासियत यह भी है कि यह परंपरागत वाहनों की तुलना में शोर नहीं करते, जिससे ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण में सहायता मिलती है.

बदल सकती है यह खासियत

इलेक्ट्रिक वाहन सड़क पर चलते वक्त बिल्कुल  साइलेंट रहते हैं, इनसे कोई भी आवाज नहीं आती. यह बात इन वाहनों की बहुत बड़ी खासियत है. लेकिन इन कारों की इस खासियत में बदलाव के आसार हैं. इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए भारत सरकार कुछ नए मानक लागू कर सकती है. क्योंकि सरकार ऐसा मानती है कि इलेक्ट्रिक वाहनों का एकदम शांत रहना जरुरी नहीं है. 

नहीं साइलेंट होंगी इलेक्ट्रिक कारें

इलेक्ट्रिक कारों में आवाज के संदर्भ में सरकार ने यह तर्क दिया है कि इलेक्ट्रिक वाहनों के आवाज करने से आस पास के लोगों और दूसरे वाहनो को सतर्क होने के लिए सहूलियत मिलेगी. ऑटोमोटिव इंडस्ट्री स्टैंडर्ड्स कमेटी (AISC) द्वारा प्रस्तावित इन नए नॉर्म्स से जल्द ही इलेक्ट्रिक कारों में आवाज को लेकर यह बदलाव मिलने की उम्मीद है. फिलहाल इलेक्ट्रिक टू व्हीलर के लिए ये नॉर्म्स तय नहीं किए गए हैं. 

भारत में देखने को मिल सकता है इलेक्ट्रिक हाइवे

भारत सहित पूरा विश्व इस आधुनिक दौर में वायु प्रदूषण की समस्या से जूझ रहा है जिससे निपटने के लिए दिल्ली और मुंबई के बीच नया एक्सप्रेस वे लाने की सरकार की तैयारी है. यह एक इलेक्ट्रिक एक्सप्रेस वे होगा जिस पर दोनों शहरों के बीच चलने वाले वाहन ओवर हेड इलेक्ट्रिक वायर के द्वारा चार्ज हो सकेंगे.

यह भी पढ़ें :-

Maruti Swift on EMI: सिर्फ 1 लाख रुपए में घर लाएं मारूति स्विफ्ट, जानें पूरी डिटेल्स

Traffic Challan Rules: तुरंत हो जाइए सावधान, वर्ना कट जाएगा 40,000 का चालान, जानें क्या हैं बचने के तरीके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Car Coolant: कार में Coolant खत्म हो जाए तो क्या करें, इसकी कमी से क्या होता है नुकसान?
कार में Coolant खत्म हो जाए तो क्या करें, इसकी कमी से क्या होता है नुकसान?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
Hybrid SUV: भारत में लॉन्च होने वाली हैं 4 Hybrid SUV, दमदार माइलेज के साथ 1000 किमी तक रेंज
भारत में लॉन्च होने वाली हैं 4 Hybrid SUV, दमदार माइलेज के साथ 1000 किमी तक रेंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget