एक्सप्लोरर

Neeraj Chopra बने इस लग्जरी कंपनी के ब्रांड एंबेसडर, X पर दी जानकारी, जानें क्या कहा?

Neeraj Chopra Audi Ambassador: भारत के स्टार जैवलिन खिलाड़ी नीरज चोपड़ा अब इस लग्जरी कंपनी के नए ब्रांड एंबेसडर बने हैं. उन्होंने इस बात की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है.

Neeraj Chopra Audi India Brand Ambassador : भारत के गोल्ड मेडलिस्ट जैवलिन खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ऑडी इंडिया के ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं. इस बात की जानकारी उस दौरान हुई, जब नीरज ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसको लेकर पोस्ट किया. नीरज चोपड़ा ने हाल ही में दोहा डायमंड लीग में इतिहास रचते हुए अपने करियर का पहला 90 मीटर से अधिक का थ्रो किया था.

नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "अन्य बच्चों की तरह मुझे भी हमेशा से कारों का शौक रहा है, लेकिन मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि ऐसा पल भी सच हो सकता है."

कंपनी की Audi RS Q8 Performance बेहतरीन

Audi RS Q8 Performance एक आम SUV नहीं बल्कि परफॉर्मेंस और लक्जरी का बेहतरीन मेल है. इस गाड़ी को विशेष रूप से उनके लिए कस्टमाइज किया गया है, जिससे यह कार और भी एक्सक्लूसिव बन जाती है. इसमें नीले रंग की लेजर हेडलाइट्स लगाई गई हैं, जो 600 मीटर तक की विजिबिलिटी देती हैं. ब्रेक कैलिपर्स को भी नीले रंग में रंगा गया है, जिससे इसका लुक और अधिक स्पोर्टी हो गया है. इंटीरियर में सीट्स और सीट बेल्ट्स पर नीले रंग की स्टिचिंग की गई है.

इंजन और परफॉर्मेंस

Audi RS Q8 Performance SUV की ताकत की बात करें तो इसमें 4.0 लीटर का ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया गया है, जो 645bhp की पावर और 850Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह कार महज 3.6 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 305 किलोमीटर प्रति घंटा है. इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स (Tiptronic) और Audi का मशहूर Quattro ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम भी शामिल है, जो हर ड्राइव को एक एडवेंचर में बदल देता है.

प्राइस और एक्सक्लूसिविटी

इस लग्जरी SUV की कीमत की बात करें तो भारत में इसका बेस मॉडल 2.5 करोड़ (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है, लेकिन नीरज चोपड़ा के कस्टमाइज वर्जन की कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये तक जाती है. इसमें एक्सक्लूसिव कलर पैकेज, इंटीरियर कस्टमाइजेशन और एडवांस लाइटिंग एवं टेक्नोलॉजी अपग्रेड्स शामिल हैं. यह कार देश की चुनिंदा हस्तियों के पास ही उपलब्ध है और अब नीरज चोपड़ा भी इस प्रीमियम क्लब का हिस्सा बन चुके हैं.

ये भी पढ़ें:-

रोजाना खरीद रहे 3 हजार से ज्यादा लोग, स्मार्ट फीचर्स वाले TVS Jupiter की इतनी है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget