एक्सप्लोरर

Rolls-Royce की सवारी करते थे भारत के पहले प्रधानमंत्री, आजादी के मौके पर जानिए जवाहरलाल नेहरू से जुड़ी स्टोरी

Jawaharlal Nehru's Rolls-Royce: आजादी के समय से लेकर अब तक रोल्स-रॉयस एक शानदार कार के रूप में भारतीय बाजार में शामिल है. वहीं इस लग्जरी कार में सफर करने का शौक भारत के पहले प्रधानमंत्री भी रखते थे.

Independence Day 2024: देश 15 अगस्त को 78 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में पंडित जवाहरलाल नेहरू ने शपथ ली थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश के पहले प्रधानमंत्री किस गाड़ी से सफर करते थे. जवाहरलाल नेहरू कई लग्जरी चीजों का भी शौक रखते थे. इन लग्जरी चीजों की लिस्ट में पंडित नेहरू की कार शामिल की जा सकती है.

पंडित नेहरू ने की रोल्स-रॉयस से सवारी

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू उस दौर की सबसे महंगी गाड़ियों में शुमार रोल्स-रॉयस के सफर करना पसंद करते थे. पंडित नेहरू के इस गाड़ी में सफर करने के साथ ही ये कार इतिहास की एक खास गाड़ी में शामिल हो गई.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंडित नेहरू के पास रोल्स-रॉयस की Silver Wraith कार थी. जवाहरलाल नेहरू की इस कार को स्टेट कार का दर्जा दिया गया था. वहीं पंडित नेहरू के अलावा देश के कई जाने-माने लोग भी इस कार में घूमना पसंद करते थे और ये गाड़ी उनकी पसंदीदा कारों में शामिल थी.

Rolls-Royce की सवारी करते थे भारत के पहले प्रधानमंत्री, आजादी के मौके पर जानिए जवाहरलाल नेहरू से जुड़ी स्टोरी

क्या है इस कार के पीछे की कहानी?

पंडित जवाहर लाल नेहरू की इस रोल्स-रॉयस के पीछे की भी एक अलग कहानी है. दरअसल, पंडित नेहरू ने इस लग्जरी कार को खरीदा नहीं था. ब्लकि ये कार उन्हें तोहफे में दी गई थी. देश के आखिरी वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने पंडित नेहरू को ये कार उपहार में दी थी. वहीं माउंटबेटन को ये कार क्वीन एलिजाबेथ ती तरफ से उपहार के रूप में दी गई थी.

पंडित नेहरू की पावरफुल कार

देश के पहले प्रधानमंत्री जिस रोल्स-रॉयस से सफर करते थे, उसका इंजन भी काफी दमदार था. पंडित नेहरू की Rolls Royce Silver Wraith में 4.3 लीटर का पावरफुल इंजन लगा था. इस इंजन के साथ में 4-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन भी जुड़ा था.

आजादी के समय की रोल्स-रॉयस

आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के पास जो रोल्स-रॉयस थी, उसका इंटीरियर काफी शानदार था. ये कार उस समय की बेहतरीन लग्जरी गाड़ियों में शामिल थी. इस कार की सीटें खास तरह के चमड़े के प्रयोग से बनाई गई थी.

ये भी पढ़ें

छोटा-मोटा नहीं बल्कि इस कार पर मिल रहा 12 लाख रुपये का डिस्काउंट, जानें कब तक रहेगा ऑफर?

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
Solar Car In India : भारत में आ गई सोलर कार, मिलेगी 250 Km की रेंज
भारत में आ गई सोलर कार, मिलेगी 250 Km की रेंज
Hero की पहली EV बाइक तैयार, Ola-Bajaj को देगी टक्कर?
Hero की पहली EV बाइक तैयार, Ola-Bajaj को देगी टक्कर?
2-3 हजार रुपये का चालान भी हो सकता है कम, जानें कैसे?
2-3 हजार रुपये का चालान भी हो सकता है कम, जानें कैसे?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget