एक्सप्लोरर

Car का AC चलाते वक्त इन ट्रिक्स को आजमाएं, होगी फ्यूल की बचत

गर्मियों के मौसम में कार चलाने वाले अधिकतर लोग एसी का इस्तेमाल करते हैं. उन्हें इससे जुड़ी कई बातें पता नहीं होतीं, जिसकी वजह से कार का माइलेज प्रभावित होता है.

Car Tricks: अगर आप कार चलाते हैं, तो गर्मियों के मौसम में एसी का यूज भी करते होंगे. भला कार में बैठकर गर्मी सहना किसे पसंद होगा. आज आपको कार की एसी से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं, जिनके बारे में कई लोग नहीं जानते. आप इन बातों का ध्यान रखकर फ्यूल की बचत कर सकते हैं. इसके अलावा आपकी कार का इंजन भी बढ़िया बना रहेगा. चलिए इन ट्रिक्स पर एक नजर डाल लेते हैं.

क्या एसी चलाने से कम होता है माइलेज?

अक्सर लोग इस बात को लेकर संशय में रहते हैं कि कार का एसी उसके माइलेज को कम कर देता है. अगर आपके दिमाग में भी यह सवाल घूम रहा है, तो आज आपको इसका सच बताने जा रहे हैं. जानकारों की मानें एसी कार के अल्टरनेटर से एनर्जी लेता है. यह अल्टरनेटर कार स्टार्ट होने पर एनर्जी प्रोड्यूस करता है. अगर आपकी कार का इंजन स्टार्ट है, तो फ्यूल की खपत होना लाजिमी है. ऐसे में यह कहा जा सकता है कि एसी कहीं न कहीं आपके माइलेज को प्रभावित करता है.

लेटेस्ट टेक्नोलॉजी है बेहतर

एक्सपर्ट्स के मुताबिक पहले के दौर में एसी कार का माइलेज ज्यादा प्रभावित करती थी. अब तमाम कंपनियां नई टेक्नोलॉजी इस्तेमाल कर रही हैं, जिससे आपकी कार के माइलेज पर कम असर पड़ता है. आने वाले समय में टेक्नोलॉजी और भी बेहतर हो सकती है.

ऐसे करें फ्यूल की बचत

अगर आप कार का एसी चलाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखेंगे, तो फ्यूल की बचत कर सकते हैं. ऐसी ही कुछ ट्रिक्स के बारे में जान लीजिए-

  1. अगर आप ट्रैफिक लाइट पर 1 मिनट से ज्यादा देर तक खड़े हैं, तो आपको कार का एसी बंद कर देना चाहिए. जब कार खड़ी होती है, तो एसी से उसके इंजन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे फ्यूल की खपत ज्यादा होती है.
  2. अगर सुबह और रात के वक्त सफर कर रहे हैं, तो कोशिश करें एसी कम से कम यूज करें. आमतौर पर इस दौरान तापमान नॉर्मल रहता है.
  3. अगर आप लॉन्ग ड्राइव पर जा रहे हैं, तब कार को एक स्पीड में चलाएं. ज्यादा तेज कार चलाने से भी आपकी कार का माइलेज प्रभावित होता है.
  4. अगर आपकी कार पुरानी है, तो समय पर सर्विस कराएं. इससे उसका माइलेज ठीक बना रहेगा. इसके अलावा एसी चलाने से माइलेज ज्यादा प्रभावित नहीं होगा.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
Car Engine Tips: सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
सरकार का बड़ा फैसला, इन कमर्शियल वाहनों को मिलेगी 7 साल की परमिट छूट
सरकार का बड़ा फैसला, इन कमर्शियल वाहनों को मिलेगी 7 साल की परमिट छूट

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget