एक्सप्लोरर

अगर कार खरीदने का है प्लान, तो ये 3 कारें बजट में हो सकती हैं फिट

आज हम आपको ऐसी टॉप 3 मजबूत हैचबैक कारों के बारे में बता रहे हैं. जिन्हें खरीदना आपके लिए फायदेमंद होगा. इन कारों की कीमत 7 लाख रुपए से कम है और फीचर्स शानदार हैं.

नई दिल्लीः अगर आप इस महीने कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके लिए कुछ बातें जानना बेहद जरूरी है. सबसे पहले तो आपको यह फैसला करना होगा कि आपका बजट कितना है. यानी आप किस रेंज की कार खरीदना चाहते हैं. आजकल मार्केट में कम कीमत से लेकर करोड़ों की कारें भी उपलब्ध हैं. लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार व्हीकल चुनते हैं. आज आपको ऐसी 3 कारों के बारे में बताएंगे, जो 7 लाख रुपए तक के बजट वाले लोगों के लिए ‘बेस्ट’ साबित हो सकती हैं. इन कारों में भी शानदार फीचर्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है.

Hyundai i20

हुंडई की यह कार का एक्सटीरियर और इंटीरियर बेहद शानदार है. इस कार में ऑक्सीबूस्ट एयर प्योरिफायर लगे हुए हैं, जो आपको कार के अंदर साफ हवा प्रदान करते हैं. यह अपने सेगमेंट की इकलौती ऐसी कार है जो iMT गियरबॉक्स (सेमी-मैनुअल) के साथ-साथ टर्बो पेट्रोल इंजन में भी उपलब्ध है. इसकी शुरुआती कीमत 8.79 लाख रुपए है. कंपनी का दावा है कि इसका एवरेज करीब 20-25 किलोमीटर प्रति लीटर है.

Maruti Suzuki Baleno

मारुति सुजुकी की बलेनो का पेट्रोल इंजन BS-6 है और इसे पेट्रोल हाइब्रिड पावरट्रेन से लैस किया गया है. बलेनो के सिग्मा वैरिएंट की शुरुआती कीमत 5.63 लाख रुपये है. इसके 1.2-litre K12C पेट्रोल को नई स्मार्ट हाइब्रिड तकनीक से लैस किया गया है. कंपनी का दावा है कि इस कार का एवरेज 21.4 किलोमीटर प्रति लीटर है. बलेनो को मार्केट में काफी पसंद भी किया जा रहा है. ऐसे में यह अच्छे लुक के साथ किफायती कार हो सकती है.

Tata Altroz

टाटा की शानदार कारों में से एक है टाटा अल्ट्रॉज. आपको ये कार 5 वेरियंट में मिल जाएगी. जिसमें XE, XM, XT, XZ और XZ (O) शामिल हैं. टाटा अल्ट्रॉज को इंडिया की सबसे सेफ हैचबैक कार माना जाता है. कार के इंजन और फीचर्स की बात करें तो 2-लीटर, 3-सिलिंडर नेचुरली ऐस्परेटेड पेट्रोल और 1.5-लीटर, 4-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन ऑप्शन में आती है. इसका पेट्रोल इंजन 85bhp की पावर और 113Nm टॉर्क जेनरेट करता है. पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है. प्रीमियम हैचबैक टाटा अल्ट्रॉज की शुरुआती कीमत 5.29 लाख रुपये है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Soybean Car VS Steel Car: 84 साल पहले बनी थी सोयाबीन की कार, स्टील को दी थी चुनौती
84 साल पहले बनी थी सोयाबीन की कार, स्टील को दी थी चुनौती
कम कीमत में AI स्कूटर हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स
कम कीमत में AI स्कूटर हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स
Car Brake Pads: कब बदल देना चाहिए कार का ब्रेक पैड, ये हैं वॉर्निंग साइन
कब बदल देना चाहिए कार का ब्रेक पैड, ये हैं वॉर्निंग साइन
सफेद-सिल्वर छोड़िए, Virtus का ये रंग है सबसे अलग
सफेद-सिल्वर छोड़िए, Virtus का ये रंग है सबसे अलग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget