एक्सप्लोरर

Ideas of India Summit 2023: इलेक्ट्रिक स्कूटर में सफलता के बाद अब जल्द ही इलेक्ट्रिक कार लाएगी ओला, बैटरी निर्माण के लिए लगाएगी फैक्ट्री

Ideas of India: अन्य देशों की तुलना में भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माण के प्रति सरकार का रुख काफी सकारात्मक है. जिससे इस सेगमेंट बढ़ोत्तरी होगी.

Ideas of India 2023: "एक ट्रेवल वेबसाइट के तौर पर शुरुआत करने वाली ओला आज देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी बन चुकी है. कंपनी जल्द ही अपनी इलेक्ट्रिक बाइक और कार लाने की भी तैयारी कर रही है. इसके अलावा कंपनी का फोकस ईवी व्हीकल की कीमतों को कम करने पर भी है, जिसके लिए ओला इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए खुद लिथियम बैटरी का निर्माण करेगी" इसकी जानकारी ओला के फाउंडर और सीईओ भाविश अग्रवाल ने एबीपी न्यूज के आइडियाज ऑफ इंडिया 2023 कार्यक्रम में दी.

जल्द आएगी ओला की इलेक्ट्रिक बाइक और कार

ओला के आने वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि, कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाद इलेक्ट्रिक बाइक और इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है. जो ओला स्कूटर की ही तरह शानदार और बाकी इलेक्ट्रिक कारों से अलग होगी.

ओला खुद बनाएगी बैटरी

आने वाले समय में ओला अपने सभी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए खुद लिथियम बैटरी बनाएगी, जिससे इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमत में कमी आएगी और रेंज बेहतर होगी. इसलिए कंपनी के लिए अगले 10-20 साल काफी अहम होंगे.

पेट्रोल पंप की तरह चार्जिंग स्टेशन की जरुरत नहीं

इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए चार्जिंग इंफ़्रास्ट्रक्टर पर बात करते हुए उन्होंने कहा- कि इसमें और सुधार करने की जरुरत है लेकिन चार्जिंग स्टेशन को पेट्रोल पंप जितनी संख्या में स्थापित करने की जरुरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि इसे घर में भी चार्ज किया जा सकता है. ओला स्कूटर यूज करने वाले 95 प्रतिशत लोग अपना स्कूटर घर पर ही चार्ज करते हैं.

इलेक्ट्रिक सेगमेंट को सरकार का साथ

एक सवाल का जवाब देते हुए भाविश ने बताया, अन्य देशों की तुलना में भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माण के प्रति सरकार का रुख काफी सकारात्मक है. जिससे इस सेगमेंट बढ़ोत्तरी होगी. जिसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था और पर्यावरण दोनों पर देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें- रॉयल एनफील्ड हंटर 350 की 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स की हुई बिक्री, बन गया रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नए अवतार में जल्द लॉन्च हो सकती है नई Hyundai Creta, जानिए पहले से कितनी बदल जाएगी?
नए अवतार में जल्द लॉन्च हो सकती है नई Hyundai Creta, जानिए पहले से कितनी बदल जाएगी?
इस तारीख को Simple Energy लॉन्च करने जा रही अपना शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियत
इस तारीख को Simple Energy लॉन्च करने जा रही अपना शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियत
RajmargYatra App: टोल से मिलेगी निजात, इस एक ऐप से घर बैठे बनवा सकेंगे लोकल पास, ऐसे करें डाउनलोड
टोल से मिलेगी निजात, इस एक ऐप से घर बैठे बनवा सकेंगे लोकल पास, ऐसे करें डाउनलोड
E20 विवाद ने खोली पेट्रोल की क्वालिटी की पोल? Auto कंपनियों ने सरकार से की बड़ी मांग
E20 विवाद ने खोली पेट्रोल की क्वालिटी की पोल? Auto कंपनियों ने सरकार से की बड़ी मांग

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget