एक्सप्लोरर

Hyundai Exter: टाटा पंच को टक्कर देने आ रही है हुंडई एक्सटर, ऐसा होगा डिजाइन

Hyundai Exter Rival: इस कार का मुकाबला टाटा पंच एसयूवी से होने की संभावना है, जिसमें एक 1.2L पेट्रोल इंजन मिलता है. साथ ही यह कार ढेर सारे सुरक्षा फीचर्स से भी लैस है.

Hyundai New Micro SUV: हुंडई मोटर अपनी माइक्रो एसयूवी एक्सटर को देश में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इस कार का देश में टाटा पंच से मुकाबला होगा. टाटा पंच ने बहुत कम समय में बाजार के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया है. टाटा पंच की बिक्री को कम करने के लिए हुंडई मोटर भारतीय बाजार में एक्सटर की लॉन्चिंग करने वाली है. 

मिलेगा आकर्षक लुक

हुंडई एक्सटर को कोडनेम एआई3 के नाम से जाना जाता है. यह कंपनी के कैस्पर एसयूवी से प्रेरित है. हुंडई एक्सटर कंपनी की सबसे किफायती कॉम्पैक्ट यूटिलिटी व्हीकल है. इसमें H-आकार के एलईडी DRLs के साथ वेन्यू की तरह ग्रिल पैरामीट्रिक शेप दिया गया है, हालांकि  इसमें क्रोम स्टड्स की कमी लगती है. मुख्य ग्रिल के नीचे दो स्पोर्टी डिज़ाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं. इसके निचले ग्रिल में फ़्लैंक के साथ एक आकर्षक लुक दिया गया है. इसमें नए डिजाइन के 6 स्पोक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं.  

डिजाइन

इसके बॉडी क्लैडिंग के कारण इसमें काफी शानदार लुक मिलता है. रेंडर के बोनट पर एक आकर्षक उभार है, जो एक्सटर को एक मस्कुलर लुक देता है. इसका फ्रंट बोनट इसे एक क्रॉसओवर एसयूवी अपील देता है. इसके ए-पिलर्स को वेन्यू की तरह ब्लैक-आउट किया गया है. इसके रूफ रेल्स के कारण इसकी लंबाई अधिक लगती है. इसमें AWD सिस्टम मिलने की संभावना जताई जा रही है. 

पावरट्रेन

हुंडई एक्सटर के स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि इसमें टेपरिंग रूफ दी गई है, जिससे इसके एक थ्री रो एसयूवी होने की संभावना जताई जा रही है. जैसे कि रेनो ट्राइबर में देखने को मिलता है. एआई3 कोडनेम वाली इस एसयूवी को आगामी त्योहारी सीजन के दौरान लॉन्च किया जा सकता है. इसमें एक 1.2L 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन, जो कि 83 PS की पॉवर और 113.8 Nm का आउटपुट जेनरेट करता है, के साथ एक 1.0L टर्बो पेट्रोल और 1.2L इंजन के साथ सीएनजी पावरट्रेन का भी विकल्प मिल सकता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 5-स्पीड AMT का विकल्प मिल सकता है. इस कार की एक्स शोरूम कीमत 6 लाख रुपये से 12 लाख रुपये के बीच होने की संभावना है.

टाटा पंच से होगा मुकाबला

इस कार का मुकाबला टाटा पंच एसयूवी से होने की संभावना है, जिसमें एक 1.2L पेट्रोल इंजन मिलता है. साथ ही यह कार ढेर सारे सुरक्षा फीचर्स से भी लैस है.

यह भी पढ़ें :- मार्च में टाटा मोटर्स ने की गाड़ियों की जमकर सेल, बेचे इतने वाहन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
पुरानी सरकारी गाड़ियों पर बड़ा अपडेट, स्क्रैपिंग नीति में बदलाव
पुरानी सरकारी गाड़ियों पर बड़ा अपडेट, स्क्रैपिंग नीति में बदलाव
Kawasaki Versys 900 की एंट्री करीब, Teaser में दिखा नया अंदाज
Kawasaki Versys 900 की एंट्री करीब, Teaser में दिखा नया अंदाज
TVS परिवार में बड़ा विवाद, संपत्ति बंटवारे को लेकर क्यों मचा घमासान?
TVS परिवार में बड़ा विवाद, संपत्ति बंटवारे को लेकर क्यों मचा घमासान?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Embed widget