एक्सप्लोरर

Hyundai Creta Facelift: 16 जनवरी को पेश हो सकती है नई हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट, मिलेंगे ढेर सारे बड़े अपग्रेड 

नई क्रेटा फेसलिफ्ट में मौजूदा 115bhp, 1.5L नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 115bhp, 1.5L डीजल इंजन के साथ एक नए वरना वाले 160bhp, 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन का भी विकल्प मिलेगा.

2024 Hyundai Creta: हुंडई मोटर इंडिया ने 16 जनवरी, 2024 को होने वाले आगामी कार्यक्रम के लिए 'ब्लॉक योर डेट' का आमंत्रण जारी किया है. हालांकि इस कार्यक्रम के उद्देश्य और प्रोडक्ट की डिटेल को गुप्त रखा गया है. अनुमान लगाया जा रहा है कि यह नई हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट का अनवील कार्यक्रम हो सकता है. देखे गए टेस्टिंग मॉडल से इसके बारे बहुत सी डिटेल्स का खुलासा हुआ है. इसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों तरह के बदलाव शामिल हैं, हालांकि इसके इंजन सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.

फीचर्स

2024 हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट में बड़े अपग्रेड के तौर पर एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) तकनीक को शामिल किया जाएगा. इनमें एडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, एक ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम, इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम, हाई बीम एसिस्ट, कोलिशन मेटीगेशन और लेन-कीप एसिस्ट शामिल हैं. इस एसयूवी में एक फुल डिजिटल 10.25-इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बोस साउंड सिस्टम, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जिंग, एक पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, यूएसबी टाइप-सी चार्जर, 6 एयरबैग, पार्किंग सेंसर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम शामिल है.

डिजाइन

इसके फ्रंट प्रोफाइल डिज़ाइन को बड़ा अपडेट की उम्मीद है, जिसमें पैलिसेड एसयूवी से इंस्पायर्ड फ्रंट ग्रिल, एक अपडेटेड बम्पर, और वर्टिकल हेडलैम्प्स में स्प्लिट पैटर्न और नए एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स शामिल हैं. साइड प्रोफाइल में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और अपडेटेड रियर बम्पर और नए एलईडी टेललैंप मिलेंगे. 

पॉवरट्रेन और कीमत

नई क्रेटा फेसलिफ्ट में मौजूदा 115bhp, 1.5L नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 115bhp, 1.5L डीजल इंजन के साथ एक नए वरना वाले 160bhp, 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन का भी विकल्प मिलेगा. वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग ट्रांसमिशन विकल्प मिलेंगे. इन बदलावो के साथ, 2024 हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट की कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जिसकी वर्तमान में एक्स शोरूम कीमत 10.87 लाख रुपये से 19.20 लाख रुपये के बीच है.

यह भी पढ़ें :- क्या सीएनजी कार खरीदना है बेहतर विकल्प? या खरीदें पेट्रोल-डीजल कार, विस्तार से समझिए फायदे और नुकसान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ई-रिक्शा और ई-बस का बढ़ता क्रेज, क्या वाकई बच रहे हैं आपके पैसे?
ई-रिक्शा और ई-बस का बढ़ता क्रेज, क्या वाकई बच रहे हैं आपके पैसे?
अब नोएडा में आसानी से चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार, जानें कहां-कहां बनेंगे स्टेशन?
अब नोएडा में आसानी से चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार, जानें कहां-कहां बनेंगे स्टेशन?
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget