एक्सप्लोरर

फुल टैंक पर चलती है 700 KM, कितनी EMI पर मिल जाएगी नई नवेली Honda CB Hornet 125?

Honda CB Hornet 125: भारतीय बाजार में इस मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 1.12 लाख रुपये है. अगर आप दिल्ली में इसे खरीदते हैं, तो गाड़ी की ऑन-रोड कीमत लगभग 1 लाख 29 हजार रुपये होगी.

हाल ही में भारतीय मार्केट में Honda CB125 Hornet को लॉन्च किया गया है. यह बाइक एडवांस फीचर्स के साथ आती है. अगर आप इस बाइक को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जरूरी नहीं है कि आप इसे फुल पेमेंट देकर खरीदें, इस बाइक को EMI पर भी खरीदा जा सकता है. आइए बाइक के फाइनेंस प्लान के बारे में जानते हैं. 

भारतीय बाजार में इस मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 1.12 लाख रुपये है. अगर आप दिल्ली में इसे खरीदते हैं, तो गाड़ी की ऑन-रोड कीमत लगभग 1 लाख 29 हजार रुपये होगी. इसमें आरटीओ शुल्क और इंश्योरेंस अमाउंट शामिल है. 

कितनी EMI पर मिल जाएगी बाइक? 

Honda CB 125 Hornet को खरीदने के लिए कम से कम 10 हजार रुपये डाउन पेमेंट के तौर पर देने होंगे. इसके बाद बचे हुए 1.20 लाख रुपये के आसपास बाइक लोन लेना होगा. हालांकि लोन और डाउन पेमेंट की राशि आपके क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करती है. बाइक के लिए अगर आपको 9 फीसदी ब्याज दर से 3 साल के लिए लोन मिलता है, तो आपको हर महीने 4 हजार रुपये की EMI देनी होगी. ऐसे में यह मिडिल क्लास के बजट में एकदम फिट बैठ सकती है. 

होंडा बाइक का डिजाइन और फीचर्स

Honda CB125 Hornet में शार्प टैंक डिज़ाइन, स्प्लिट LED हेडलाइट्स और गोल्डन USD फोर्क्स दिए गए हैं. यह बाइक चार स्टाइलिश रंगों में उपलब्ध है. Honda CB125 Hornet में 123.94cc का इंजन है जो 11.14 PS की पावर और 11.2 Nm का टॉर्क देता है. यह बाइक 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है और 0 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 5.4 सेकंड में पकड़ लेती है. इसका वजन 124 किलोग्राम है, ग्राउंड क्लीयरेंस 166 मिमी है और फ्यूल टैंक की क्षमता 12 लीटर है. 

होंडा बाइक में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 4.2 इंच का TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, Honda RoadSync ऐप, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, USB टाइप-C चार्जर, सिंगल चैनल ABS, गोल्डन USD फोर्क और 5-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक मिलता है. बाइक में 12 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, जिसे फुल कराने पर 700 KM तक की यात्रा की जा सकती है.

यह भी पढ़ें:-

Harley-Davidson लॉन्च करने जा रही अपनी सबसे सस्ती बाइक, नए फीचर्स के साथ इतनी होगी कीमत 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skoda फिर लाएगी Diesel कार, Superb से करेगी धमाकेदार वापसी
Skoda फिर लाएगी Diesel कार, Superb से करेगी धमाकेदार वापसी
Fastest Car Under 10 Lakh: 10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
बच्चे को दी कार-बाइक की चाबी? माता-पिता को पड़ेगा भारी
बच्चे को दी कार-बाइक की चाबी? माता-पिता को पड़ेगा भारी
मात्र 340 रुपये में महीनेभर टोल की टेंशन खत्म, जानें नया नियम
मात्र 340 रुपये में महीनेभर टोल की टेंशन खत्म, जानें नया नियम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget