एक्सप्लोरर

Honda की 5th जेनरेशन City जुलाई में होगी लॉन्च, मारुति सियाज से होगा मुकाबला

होंडा ने अपनी सेडान कार सिटी की बुकिंग शुरू कर दी है, कंपनी इस कार की बिक्री जुलाई महीने से शुरू करेगी.

नई दिल्ली: होंडा कार्स इंडिया अब अपनी नई सिटी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. आपको बता दें कि 5th जेनरेशन City की प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू हो गई है. जो लोग इस कार को खरीदना चाहते हैं वो देश भर में कंपनी के अधिकृत डीलरशिप और कंपनी के ऑनलइन सेल्स प्लेटफॉर्म Honda from Home के जरिये अपने घर से बुक कर सकते हैं. अगले महीने (जुलाई) में कंपनी इसकी बिक्री शुरू कर देगी.

आपको बता दें कि कंपनी ने फर्स्ट जनरेशन City को भारत में साल 1998 में लॉन्च किया था. नई City कार की कुछ तस्वीरें भी कंपनी ने शेयर की हैं. आइये जानते हैं क्या कुछ नया और खास मिलेगा इस बार इस कार में.

5th जनरेशन सेडान कार होंडा City के डिजाइन और इसके इंटीरियर में इस बाद बड़े बदलाव किये गये हैं. कार में स्टाइल, परफॉरमेंस, स्पेस, आराम, कनेक्टिविटी और सेफ्टी फीचर्स का ध्यान रखा गया है. कार में एंड्राइड ऑटो, ऐपल कारप्ले और वेबलिंक कपैबिलिटी के साथ 8.0-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम फिट किया है. इसमें एलेक्सा रिमोट कपैबिलिटी और 32 कनेक्टेड कार फीचर्स को शामिल किया है. आपको बता दें कि City अपने सेगमेंट की पहली ऐसी कार है जो एलेक्सा रिमोट कपैबिलिटी के साथ आती है.

सेफ्टी के लिए नई CIty में 6-एयरबैग्स, ABS+EBD, ब्रेक असिस्ट, वीइकल स्टैबिलिटी असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर पार्किंग कैमरा, ऐजल हैंडलिंग असिस्ट, हिल स्टार्ट असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, और ऑटो हेडलैम्प्स जैसै फीचर्स  दिए गए हैं.

इंजन की बात करें तो नई सिटी पेट्रोल और डीजल इंजन में आएगी. कार में नया BS6 कम्प्लायंट 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 121hp की पावर और 145Nm टॉर्क देगा, यह इंजन 6-स्पीड मैन्युअल और 7-स्पीड CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन से लैस होगा. इसके अलावा इसमें BS6 कम्प्लायंट 1.5-लीटर का डीजल इंजन भी मिलेगा जो 100hp की पावर और 200Nm टॉर्क देगा. यह इंजन सिर्फ 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस होगा.

मारुति सियाज से होगा मुकाबला

होंडा की नई City का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी की सियाज से होगा. सियाज की कीमत  8.31 लाख रुपये से शुरू होती है. इस कार में 1.5 लीटर का पेट्रोल हाइब्रिड इंजन लगा है जो 77kw और 138Nm का टॉर्क देता है.यह इंजन मैन्युअल और AT गियरबॉक्स से लैस है. एक लीटर में यह कार 20.65 किलोमीटर की माइलेज देती है. सियाज अपने बेहतरीन स्पेस के लिए जानी जाती है. कार में 5 लोग आराम से बैठ सकते हैं. कार एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम, EBD, एयर बैग्स, स्मार्ट इंफोसिस्टम, क्रूज कण्ट्रोल, रियर AC, रियर सन रूफ, बूट स्पेस जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं.सियाज के अलावा नई City का मुकाबला हुंडई की वरना से भी होगा, जोकि हाल ही में नए अवतार में आई है.

यह भी पढ़ें 

जब खरीदना हो एक स्पोर्टी स्कूटर, तो ये ऑप्शन बन सकते हैं आपकी पहली पसंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget