एक्सप्लोरर

Hazard Light का गलत इस्तेमाल करने पर हो सकता है बड़ा हादसा, जानें इसके सही नियम

Hazard Light Uses: बारिश या धुंध में कई लोग चलती गाड़ी में हैजर्ड लाइट जला देते हैं, जो गलत है. यह हादसे का कारण बन सकता है. आइए जानें इसका सही इस्तेमाल कब और कैसे करना चाहिए.

Hazard Light Rules: अब हैजर्ड लाइट सिर्फ कारों तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसे दोपहिया वाहनों में भी दिया जाने लगा है. इसे 'वार्निंग लाइट' भी कहा जाता है और इसका मकसद सड़क पर दूसरे वाहन चालकों को सतर्क करना होता है. हालांकि, बहुत से लोग इसका गलत इस्तेमाल करते हैं क्योंकि उन्हें इसके सही उपयोग और इसे कब जलाना चाहिए, इसकी जानकारी नहीं होती.

डैशबोर्ड पर दिए गए लाल रंग के बटन को दबाते ही कार के चारों इंडिकेटर एक साथ जलने-बुझने लगते हैं, जिससे वाहन रात या लो-विजिबिलिटी में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगता है, 

बारिश या धुंध में जलाना क्यों है खतरनाक ?

अक्सर देखा गया है कि कई लोग बारिश या धुंध के दौरान भी चलती गाड़ी में हैजर्ड लाइट ऑन कर देते हैं, लेकिन यह एक गलत और खतरनाक आदत है. बारिश और धुंध जैसी स्थितियों में पहले से ही सड़क पर दृश्यता (विजिबिलिटी) कम होती है. ऐसे में अगर वाहन की हैजर्ड लाइट बार-बार फ्लैश करती है, तो इससे पीछे आ रहे वाहन चालकों को दिशा का अंदाजा नहीं लग पाता, और वे भ्रमित हो सकते हैं. .वार्निंग

इसके अलावा, जब हैजर्ड लाइट चालू होती है, तब टर्न इंडिकेटर काम करना बंद कर देते हैं. ऐसे में यह नहीं समझ आता कि सामने वाला वाहन किधर मुड़ने वाला है, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है, खासकर तेज ट्रैफिक वाले क्षेत्रों में.

 जानिए हैजर्ड लाइट का सही उपयोग

जब आप किसी दुर्घटना स्थल के पास हों,अगर आप किसी ऐसे स्थान से गुजर रहे हैं जहां सड़क पर कोई दुर्घटना हुई है, या आपको अचानक गाड़ी धीमी करनी है या रोकनी है, तो आप हैजर्ड लाइट ऑन कर सकते हैं. इससे पीछे आने वाले ड्राइवर को वार्निंग मिलेगा कि आगे कोई रुकावट है और उन्हें अपनी गाड़ी सावधानी से चलानी चाहिए.

जब आपकी गाड़ी खराब हो जाए

अगर आपकी गाड़ी में कोई खराबी आ जाए -जैसे कि टायर पंचर हो जाए, फ्यूल खत्म हो जाए या इंजन बंद हो जाए, तो ऐसी स्थिति में गाड़ी को सड़क किनारे सुरक्षित रूप से खड़ा करें और हैजर्ड लाइट ऑन कर दें. यह वार्निंग देगा कि आपकी गाड़ी रुकी हुई है और पीछे आने वाले वाहन सावधानीपूर्वक पास से गुजरें.

 जब आप किसी कार काफिले का हिस्सा हों 

यदि आप किसी कार काफिले (Car Convoy) में शामिल हैं और आपकी गाड़ी धीमी रफ्तार से चल रही है, तो हैजर्ड लाइट जलाना एक सुरक्षा वार्निंग बन जाता है. इससे पीछे चलने वाले चालकों को समझ आता है कि आगे की गति कम है, और वे समय रहते अपनी स्पीड कम कर सकते हैं.

जब गाड़ी के ब्रेक फेल हो जाएं

यदि आपकी गाड़ी के ब्रेक फेल हो जाते हैं, तो आपको तुरंत हैजर्ड लाइट ऑन कर देनी चाहिए. यह एक चेतावनी वार्निंग होगा जिससे दूसरे ड्राइवर सतर्क हो जाएंगे और संभावित टक्कर से बचा जा सकता है.

हैजर्ड लाइट का गलत इस्तेमाल क्यों नहीं करना चाहिए?

अगर आप चलते ट्रैफिक में बिना किसी खास वजह के हैजर्ड लाइट जलाते हैं, तो यह पीछे आने वाले ड्राइवरों को भ्रमित कर सकता है. चूंकि हैजर्ड लाइट ऑन होने पर टर्न इंडिकेटर निष्क्रिय हो जाते हैं, इसलिए किसी भी मोड़ पर मुड़ते समय पीछे वालों को दिशा की जानकारी नहीं मिलती. इसके अलावा, बेवजह फ्लैश करती लाइटें खासकर बारिश या धुंध के समय विजिबिलिटी को और खराब कर सकती हैं. ऐसे गलत उपयोग से सड़क पर जोखिम और दुर्घटनाएं बढ़ सकती हैं, साथ ही यह आदत ट्रैफिक नियमों को कमजोर करने का कारण बन जाती है.

ये भी पढ़ें:- Tata Harrier EV ने सेफ्टी में मनवाया लोहा, 600 KM रेंज वाली इस गाड़ी की क्या है कीमत? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 kmpl Mileage वाली SUV की एंट्री, सिर्फ ₹21,000 में Booking
29 kmpl Mileage वाली SUV की एंट्री, सिर्फ ₹21,000 में Booking
MG Windsor का नया पत्ता खुला, Indulge Edition में क्या है खास?
MG Windsor का नया पत्ता खुला, Indulge Edition में क्या है खास?
Brezza CNG की EMI कितनी? जानें पूरा हिसाब
Brezza CNG की EMI कितनी? जानें पूरा हिसाब
आरसी में मोबाइल नंबर कैसे होता है अपडेट? वाहन मालिक जान लें तरीका
आरसी में मोबाइल नंबर कैसे होता है अपडेट? वाहन मालिक जान लें तरीका

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का पुलिस को मैसेज- 'आपको पता है कि...'
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का पुलिस को मैसेज- 'आपको पता है कि...'
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget