एक्सप्लोरर

GST कटौती के बाद कितनी सस्ती मिल जाएगी Maruti Fronx? जानिए संभावित कीमत और फीचर्स

Maruti Fronx: मारुति फ्रोंक्स को दो इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है. माइलेज की बात करें तो यह गाड़ी 22.89 किमी/लीटर तक का एवरेज दे सकती है. आइए GST कटौती की डिटेल्स जानते हैं.

इस दिवाली छोटी कारों को खरीदना सस्ता होने वाला है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि मोदी सरकार की  कई आइटम पर जीएसटी कम करने की योजना है, जिसमें छोटी कार भी शामिल हैं. अभी कारों पर 28 फीसदी GST और 1 फीसदी सेस लगता है यानी कुल मिलाकर 29 फीसदी टैक्स लगता है.

अगर इसे घटाकर 18 फीसदी कर दिया जाता है तो ग्राहकों को सीधा 10% की कटौती का फायदा मिलने वाला है. इस तरह आप मारुति फ्रॉन्क्स को भी सस्ते में खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं कि जीएसटी कटौती के बाद Maruti Fronx आपको कितने सस्ते में मिल जाएगी?

कितनी बदल जाएगी Maruti Fronx की कीमत? 

Maruti Fronx की मौजूदा एक्स-शोरूम कीमत 7 लाख 58 हजार 500 रुपये है. इस गाड़ी पर अभी 2 लाख 19 हजार 964 रुपये का टैक्स और सेस लगता है. अगर इस टैक्स को 10 फीसदी कम कर दिया जाए तो आपको गाड़ी की कीमत 75 हजार 849 रुपये कम हो जाएगी. 

Maruti Fronx का पावरट्रेन 

मारुति फ्रोंक्स को दो इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है. इसमें पहला 1.0-लीटर टर्बो बूस्टरजेट इंजन, जो महज 5.3 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है. दूसरा विकल्प 1.2-लीटर K-सीरीज डुअल-जेट, डुअल VVT इंजन है, जिसमें स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. इन इंजनों के साथ आपको 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन पैडल शिफ्टर्स के साथ मिलता है, वहीं ऑटो गियर शिफ्ट (AGS) का विकल्प भी उपलब्ध है. माइलेज की बात करें तो यह गाड़ी 22.89 किमी/लीटर तक का एवरेज देने में सक्षम है. 

मारुति फ्रोंक्स में 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है. इसके अलावा हेड-अप डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस चार्जर और वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. गाड़ी में 16-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, कलर्ड MID वाला इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, फास्ट USB चार्जिंग पोर्ट, कनेक्टेड कार फीचर्स, रियर AC वेंट्स और लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील जैसे एडवांस्ड फीचर्स भी शामिल हैं, जो इसे युवाओं और परिवारों दोनों के लिए परफेक्ट चॉइस बनाते हैं.

यह भी पढ़ें:-

1 लीटर में चलेगी 30 KM, Maruti पेश करने जा रही ये सस्ती Hybrid कार, कीमत बस इतनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget