एक्सप्लोरर

GST Reform: मारुति से टाटा तक की ये कारें 12% तक होंगी सस्ती, जानें कैसे ऑटो इंडस्ट्री को मिलेगा बूस्ट

जीएसटी 2.0 के तहत छोटी कारों और दोपहिया वाहनों पर टैक्स घटाकर 18% कर दिया गया है. इससे कारों की कीमतों में 12-12.5% तक की कमी आएगी. आइए विस्तार से जानते हैं कि अब गाड़ियां कितनी सस्ती होंगी.

जीएसटी काउंसिल ने हाल ही में टैक्स स्ट्रक्चर में बदलाव करते हुए बड़ी राहत दी है. अब गाड़ियों पर सिर्फ दो दरें ( 4 मीटर से कम लंबाई वाली कारों और 350 सीसी तक की मोटरसाइकिलों पर 18% जीएसटी ) लागू होंगी, जबकि 4 मीटर से ज्यादा लंबाई वाली कारों और बड़ी एसयूवी पर 40% टैक्स लगेगा. इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा छोटे बजट वाले लोगों को मिलेगा, जो लंबे समय से महंगाई और आय में कमी के कारण गाड़ियों की खरीद से दूर थे.

छोटी कारों पर 12% तक कीमत कम

  • दरअसल, नई स्ट्रक्चर में 1200 सीसी से कम इंजन वाली पेट्रोल कारें और 1500 सीसी तक की डीजल कारें, जिनकी लंबाई 4 मीटर से कम है, अब केवल 18% टैक्स के दायरे में आएंगी. अभी तक इन पर 29-31% तक जीएसटी लगता था. इस बदलाव से कीमतों में 12-12.5% तक की गिरावट आ सकती है. उदाहरण के तौर पर, 5 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत वाली कार अब करीब 62,500 रुपये सस्ती हो जाएगी.

दोपहिया वाहन भी हुए सस्ते

  • मोटरसाइकिल सेगमेंट में भी बड़ा बदलाव किया गया है. 350 सीसी से कम इंजन क्षमता वाली बाइकों पर अब केवल 18% जीएसटी लगेगा. पहले इन पर 28% टैक्स देना पड़ता था. इसका सीधा असर 100 सीसी से लेकर 150 सीसी सेगमेंट में बिकने वाली हीरो स्प्लेंडर, होंडा शाइन और बजाज पल्सर जैसी पॉपुलर बाइकों पर पड़ेगा.

बड़ी गाड़ियां और ऑटो पार्ट्स

  • बता दें कि जहां छोटी कारें और बाइक्स काफी सस्ती हो गई हैं, वहीं बड़ी कारें, एसयूवी और लग्जरी गाड़ियां भी थोड़ी सस्ती होंगी. अब उन पर 40% टैक्स लगेगा, जबकि पहले इन पर सेस मिलाकर 43-50% तक टैक्स वसूला जाता था. साथ ही ऑटो पार्ट्स पर भी 28% की जगह 18% की समान दर लागू होगी, जिससे गाड़ियों की कुल लागत कम होगी.

ऑटो इंडस्ट्री के लिए बूस्ट

  • विशेषज्ञों का मानना है कि जीएसटी 2.0 का यह कदम ऑटो इंडस्ट्री के लिए गेमचेंजर साबित होगा. S&P Global Mobility के एसोसिएट डायरेक्टर गौरव वंगाल के मुताबिक, छोटी कारों पर टैक्स घटाकर 18% करना त्योहारों के सीजन में एंट्री-लेवल कारों की मांग बढ़ाएगा. खासकर फ्रोंक्स और पंच जैसी कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर कारों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए उन्होंने कहा कि मारुति, टाटा और महिंद्रा जैसी कंपनियों को इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा,

बिक्री में आई गिरावट 

  • उद्योग के आंकड़े बताते हैं कि वित्त वर्ष 2025 में कॉम्पैक्ट कारों और हैचबैक की बिक्री 13% घटकर 10 लाख यूनिट रह गई, जबकि SUV की बिक्री 10% बढ़कर करीब 23.5 लाख यूनिट हो गई. कुल पैसेंजर व्हीकल बाजार में छोटी कारों की हिस्सेदारी लगातार पांचवें साल घटकर 23.4% रह गई. ऐसे में सरकार के इस फैसले से उम्मीद है कि छोटी कारों की बिक्री फिर से पटरी पर लौटेगी और बाजार में संतुलन बनेगा.

ये भी पढ़ें: दिवाली से पहले GST का तोहफा, अब छोटी कार और बाइक खरीदना हुआ सस्ता, जानें कितना होगा फायदा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आम आदमी के लिए ये सस्ती कारें बचाएंगी हर महीने का भारी खर्च, कॉस्ट सिर्फ 2.68 रुपये प्रति KM
आम आदमी के लिए ये सस्ती कारें बचाएंगी हर महीने का भारी खर्च, कॉस्ट सिर्फ 2.68 रुपये प्रति KM
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
चलते-चलते अचानक बंद हो गई आपकी कार? परेशान होने की बजाय खुद ही करें ये काम
चलते-चलते अचानक बंद हो गई आपकी कार? परेशान होने की बजाय खुद ही करें ये काम

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
'मेरा पति है, 50 अफेयर करे मेरी प्रॉब्लम...तुझे क्या' शिल्पा शिंदे पर भड़कीं सुनीता आहूजा
'मेरा पति है, 50 अफेयर करे मेरी प्रॉब्लम...तुझे क्या' शिल्पा शिंदे पर भड़कीं सुनीता आहूजा
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
Maharashtra Rain Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget