एक्सप्लोरर

Great Wall मोटर्स भारत में करेगी एंट्री, लॉन्च होंगी ये SUV और EVs

कंपनी का कहना है कि हमें उम्मीद है कि ब्रांड जल्द ही अपनी टीम बनाएगा और ब्रांड लॉन्च एक्टीविटी को फिर से शुरू करेगा. ऑटो एक्सपो में यह घोषणा की गई थी कि GWM भारत में अनुमानित 1 बिलियन अमरीकी डालर (लगभग 7000 करोड़) का निवेश चरणबद्ध तरीके से करेगी.

ग्रेट वॉल मोटर्स ने 2020 ऑटो एक्सपो में अपने अलग-अलग ब्रांड्स के मॉडल्स की पेशकश के साथ खूब धूम मचाई. हालांकि कुछ समय के बाद इसकी भारत की प्लानिंग रुक सी गई. वहीं अब कार बनाने वाली कंपनी एक बार फिर वापसी करती नजर आ रही है और ईवी के साथ ही भारत में अपनी एसयूवी लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है.

करोड़ों का होगा निवेश
चीनी कार निर्माता कंपनी महाराष्ट्र में अपना प्लांट लगाएगी. हालांकि अब समय की देरी के साथ कुछ योजनाओं को नया रूप दिया जा सकता है. कंपनी का कहना है कि हमें उम्मीद है कि ब्रांड जल्द ही अपनी टीम बनाएगा और ब्रांड लॉन्च एक्टीविटी को फिर से शुरू करेगा. ऑटो एक्सपो में यह घोषणा की गई थी कि GWM भारत में अनुमानित एक बिलियन अमरीकी डालर (लगभग 7000 करोड़) का निवेश चरणबद्ध तरीके से करेगी, जो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, व्हीकल रिसर्च एंड डेवलपमेंट, पावर बैटरी और इलेक्ट्रिक ड्राइव, वाहन के प्रोडक्शन को कवर करेगा. कंपनी के मुताबिक इससे करीब 3,000 लोगों को रोजगार मिलेगा. कंपनी ने कहा है कि हम उम्मीद करते हैं कि इन्वेस्टमेंट प्लानिंग के लिए जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी.

लॉन्च होंगी SUV और EV
भारत में हम एसयूवी के Haval ब्रांड को पहली बार लॉन्च करते हुए देखेंगे. CKD किट को पहले ब्रांड स्थापित करने के लिए किया जा रहा है, जबकि बाद में हाई लोकेलाइजेशन वाले प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया जाएगा. वर्तमान में Haval एसयूवी ब्रांड में कॉम्पैक्ट से लेकर फुल साइज तक की कई एसयूवी हैं. एसयूवी को एफ 7, एच 5 और एच 9 जैसे ऑटो एक्सपो में भी दिखाया गया था, जबकि "कॉन्सेप्ट H" नाम के नए प्रोडक्ट को भी दिखाया गया था. GWM के दिमाग में EVs भी है, जिसे ग्रेट वॉल ईवी कहा जाता है. GWM भारत में बैटरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग में इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग कर रही है. एक्सपो में शोकेस किया गया R1 EV यहां भी लॉन्च हो सकती है. R1 की रेंज 351 किमी है और लॉन्च होने पर यह भारत में सबसे सस्ती ईवी हो सकती है.

ये भी पढ़ें

Tesla का पहला शोरूम मुंबई में होगा, बेंगलुरु में रहेगा हैड ऑफिस

Hyundai Creta के लिए अब ज्यादा ढीली करनी होगी जेब, जानें कितनी हुई कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata की EVs हुईं सस्ती! 4.69 लाख रुपये से शुरू कीमत
Tata की EVs हुईं सस्ती! 4.69 लाख रुपये से शुरू कीमत
मारुति का बड़ा धमाका, Swift, Dzire और Baleno अब CNG ऑटोमैटिक में लॉन्च
मारुति का बड़ा धमाका, Swift, Dzire और Baleno अब CNG ऑटोमैटिक में लॉन्च
कम बजट है तो खरीदें ये बाइक्स, इंजन और माइलेज में हैं दमदार
कम बजट है तो खरीदें ये बाइक्स, इंजन और माइलेज में हैं दमदार
फेस्टिव सीजन से पहले धमाका, पुणे में नई Skoda Slavia का प्रोडक्शन शुरू
फेस्टिव सीजन से पहले धमाका, पुणे में नई Skoda Slavia का प्रोडक्शन शुरू

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
Embed widget