एक्सप्लोरर

Vehicles Sales Report: FADA ने जारी की वाहनों की सेल्स रिपोर्ट, त्यौहारी सीजन के बाद दिसंबर में बिक्री में आई भारी गिरावट

पूरे कैलेंडर वर्ष 2022 के दौरान कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट का भी प्रदर्शन शानदार रहा. हल्के और भारी कमर्शियल व्हीकल, बसों और कंस्ट्रक्टिव उपकरणों की मांग में वृद्धि के साथ  इस सेगमेंट में रौनक बरकरार है.

Vehicles Sales Report December 2022: फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन यानि FADA ने दिसंबर 2022 के लिए बिक्री हुए वाहनों की एक सेल्स रिपोर्ट को जारी कर दिया है. इस रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल अक्टूबर और नवंबर के त्योहारी सीजन में वाहनों अच्छी बिक्री के बाद, देश में दिसंबर 2022 में वाहनों की रिटेल बिक्री में 5% की गिरावट दर्ज की गई है. इसमें 11 प्रतिशत की कमी के साथ दोपहिया वाहनों की कम हुई बिक्री इस गिरावट की बड़ी वजह रही. 

दो महीने बाद आई गिरावट

FADA के प्रेसिडेंट मनीष राज सिंघानिया ने दिसंबर और कैलेंडर ईयर 22 यानि CY22 के आंकड़ों के आधार पर कहा कि "अक्टूबर और नवंबर जैसे 2 बड़े महीनों को देखे के बाद दिसंबर में ऑटो उद्योग की रफ्तार सुस्त हो गई है, जब कि पिछले महीनों में इंडस्ट्री में जबर्दस्त भीड़ थी.  

टू व्हीलर्स की मांग में आई जबरदस्त कमी 

जारी किए गए आंकड़ों केमुताबिक, दिसंबर में वाहनों की बिक्री में कुल 5 फीसदी की गिरावट देखी गई है. इसमें टू व्हीलर्स सेगमेंट को छोड़कर बाकी सभी सेगमेंट के आंकड़े संतोषजनक हैं, जिसमें थ्री व्हीलर, पैसेंजर, ट्रैक्टर और कमर्शियल वाहनों की बिक्री में क्रमश: 42%, 8%, 5% और 11% का इजाफा हुआ है. 

पैसेंजर और कमर्शियल वाहनों ने किया अच्छा प्रदर्शन

कोरोना के पहले दिसंबर 2019 महीने की तुलना में कुल रिटेल बिक्री में 12 प्रतिशत की गिरावट आई है. हालांकि दोपहिया सेगमेंट में इस मुकाबले में 21 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज हुई है. इस तुलना में तिपहिया, पैसेंजर व्हीकल्स, ट्रैक्टर और कमर्शियल व्हीकल जैसे अन्य सेगमेंट में क्रमशः 4 प्रतिशत, 21 प्रतिशत, 27 प्रतिशत और 9 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.  
दोपहिया सेगमेंट में दो महीने अच्छे गुजरने के बाद एक बार फिर से दिसंबर में रिटेल बिक्री में कमी आई है. 

क्या हैं कारण?

मुद्रास्फीति में वृद्धि और बढ़ी हुई लागत के कारण छोटे बाजार अभी तक संभल नहीं पाए हैं और साथ ही EV सेगमेंट की बिक्री में भी बढ़ोत्तरी के कारण ICE 2W सेगमेंट में अभी भी कोई सुधार नहीं हुआ है. 

वहीं दूसरी ओर, पैसेंजर व्हीकल्स के सेगमेंट ने  ने पूरे वर्ष के दौरान वृद्धि और शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. फाडा ने कहा कि आपूर्ति की समस्या के कमी आई है, नए प्रोडक्ट्स का भी बाजार में आगमन हुआ है, जिससे इस सेगमेंट में बिक्री लगातार बनी हुई है। 

कमर्शियल वाहनों की रही मांग

पूरे कैलेंडर वर्ष 2022 के दौरान कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट का भी प्रदर्शन शानदार रहा. हल्के और भारी कमर्शियल व्हीकल, बसों और कंस्ट्रक्टिव उपकरणों की मांग में वृद्धि के साथ  इस सेगमेंट में रौनक बरकरार है. 

निष्कर्ष

पैसेंजर व्हीकल्स की एवरेज इन्वेंटरी 35 से 40 दिनों के बीच होती है, जबकि टू व्हीलर्स की एवरेज इन्वेंटरी 25 से 30 दिनों की होती है.

यह भी पढ़ें :- गलत मोबाइल चार्जर करा सकता है कार का भारी नुकसान, खरीदते वक्त रहें सावधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
Solar Car In India : भारत में आ गई सोलर कार, मिलेगी 250 Km की रेंज
भारत में आ गई सोलर कार, मिलेगी 250 Km की रेंज
Hero की पहली EV बाइक तैयार, Ola-Bajaj को देगी टक्कर?
Hero की पहली EV बाइक तैयार, Ola-Bajaj को देगी टक्कर?
2-3 हजार रुपये का चालान भी हो सकता है कम, जानें कैसे?
2-3 हजार रुपये का चालान भी हो सकता है कम, जानें कैसे?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget