एक्सप्लोरर

Father's Day पर अपने पापा को गिफ्ट कर सकते हैं ये दमदार स्कूटर, जानें कीमत और खूबियां

देश में 21 जून को फादर्स डे मनाया जायेगा, इस दिन और और यादगार बनाने के लिए आप अपने पापा को एक स्कूटर गिफ्ट कर सकते हैं.

नई दिल्ली: देश में 21 जून को फादर्स डे सेलिब्रेट किया जाएगा और इस मौके पर आप भी अपने पापा को कुछ खास गिफ्ट देकर इस दिन को और भी खूबसूरत बना सकते हैं. वैसे आजकल गियरलैस स्कूटर्स न केवल चलाने में इजी हैं बल्कि ये रोजाना राइड के लिए भी काफी बेहतर होते हैं. आप फादर्स डे के इस मौके पर एक दमदार स्कूटर भी गिफ्ट कर सकते हैं. यहां हम आपके लिए 125 cc इंजन वाले 5 सबसे पॉपुलर मॉडल्स के बारे में बता रहे हैं.

Suzuki Access 125

फादर्स डे के मौके पर Suzuki का Access 125  स्कूटर एक अच्छी पसंद साबित हो सकता है. यह अपने सेगमेंट का एक भरोसेमंद स्कूटर भी है. इसका डिजाइन और परफॉरमेंस इसकी खूबियां हैं. बात इंजन की करें तो Suzuki Access 125 में नया 125 cc का BS6 इंजन दिया है जो कि 8.7 PS की पावर और 10 Nm का टॉर्क देता है, जोकि पुराने वर्जन की तुलना में 0.2 Nm ज्यादा है. इस स्कूटर में अब फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. इस स्कूटर की कीमत 67,100 रुपये से शुरू होती है.

TVS NTorq 125

अगर आपके पापा थोड़े यंग है तो उनके लिए TVS का NTorq 125 स्कूटर खरीद सकते हैं. NTorq 125 में 124.79 cc का सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है जो 9.4Ps की पावर और 10.5Nm का टार्क जेनरेट करता है. कीमत की बात की जाए तो TVS NTorq 125 की एक्स शोरूम कीमत 66,885 रुपये  से शुरू होती है. इसके फ्रंट में 220mm डिस्क ब्रेक और रियर में 130mm ड्रम ब्रेक दिया गया है. सस्पेंशन के लिए इस स्कूटर के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और रियर में गैस फिल्ड हाइड्रोलिक टाइप कॉइल स्प्रिंग शॉक एब्सोर्बर सस्पेंशन दिया गया है. इसमें  कई अच्छे फीचर्स देखने को मिलते हैं और इसमें फुल डिजिटल स्पीडोमीटर दिया है.

Hero Destini 125

Hero का Destini 125 सिंपल डिजाइन और दमदार इंजन की वजह से फैमिली क्लास को काफी पसंद आता है. इसकी एक्स शो रूम कीमत 65310 रुपये से शुरू होती है. इंजन की बात करने तो Destini 125 में 125cc, सिंगल-सिलिंडर, BS6 इंजन दिया है. यह इंजन 9 bhp का पावर और 10.4 Nm  का टॉर्क जेनरेट करता है. BS4 मॉडल की तुलना में अब इनमें 11 फीसदी ज्यादा माइलेज और 10 फीसदी र्फास्ट एक्सेलरेशन मिलेगा. कंपनी ने इसमें एक्ससेंस और फ्यूल-इंजेक्शन टेक्नॉलजी को शामिल किया है.फीचर्स की बात करें तो इस स्कूटर में एलईडी डीआरएल, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एक्सटर्नल फ्यूल फिलर जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं. इसके अलावा इस स्कूटर में साइड स्टैंड इंडिकेटर, अलॉय व्हील्स, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, बूट लाइट, इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग और ट्यूबलेस टायर जैसे फीचर खास हैं. ये सभी फीचर्स काफी काम के हैं.

Honda Activa 125

125cc सेगमेंट में होंडा का एक्टिवा 125 काफी लोकप्रिय स्कूटर है. इंजन की बात करें तो Honda Activa 125 में 124 cc का BS6 इंजन लगा है जोकि  फ्यूल-इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस है. यह इंजन 8 bhp की पावर और 10.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.  इसमें होंडा ईको टेक्नोलॉडी (HET) और होंडा एनहास्ड स्मार्ट पावर (eSP) टेक्नोलॉजी देखने को मिलती हैं. कंपनी ने इस स्कूटर में अब नए ACG स्टार्ट सिस्टम के साथ एक वन-टच फंक्शन जैसे फीचर्स को भी शामिल किया है. Honda Activa 125 में LED हेडलैंप, LED पॉजिशन लाइट्स, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और मेटल बॉडी जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं. इस स्कूटर की कीमत 68 हजार रुपये से लेकर 75 हजार रुपये के बीच है.

Yamaha Fascino 125

Yamaha का Fascino 125 FI BS6 काफी स्टाइलिश स्कूटर है. यह एक unisex स्कूटर के रूप में जाना जाता है. दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 67,230 रुपये हो गई है. इंजन की बात करें तो इसमें 125cc का इंजन लगा है जोकि 8 Hp की पावर और 9.7 Nm का टॉर्क देता है. इस स्कूटर में बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम का भी ध्यान रखा है. इसके फ्रंट में 190mm डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है. इसके अलावा इसके फ्रंट में टेलिस्कॉपिक फॉर्क सस्पेंशन और रियर में यूनिट स्विंग सस्पेंशन है. यह हल्का स्कूटर है ऐसे में इसे सिटी में राइड करना बेहद आसान बनता है, इसका कर्ब वजन 99 किलोग्राम है. इस स्कूटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 5.2 लीटर है.

यह भी पढ़ें 

कम बजट में BS6 बाइक लेने की कर रहे हैं प्लानिंग तो इन ऑप्शंस पर डालें एक नजर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget